Scrollup

नई दिल्ली, 04 नवंबर 2019

पूर्व आईपीएस एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चतर सिंह पारचा जी व सुंदर नगरी से सपा की पूर्व निगम प्रत्याशी रानी खान ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी टोपी और टपका पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आम आदमी पार्टी के कामों से प्रभावित होकर लगातार अन्य पार्टियों के नेता और सामाजिक संगठनों के लोगों का पार्टी ज्वॉइन करना जारी है।
इसी कड़ी में आज पूर्व आईपीएस एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य चतर सिंह पारचा जी व सुंदर नगरी से सपा की पूर्व निगम प्रत्याशी रानी खान ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में इनका स्वागत किया।

चतर सिंह पारचा दिल्ली से वाल्मीकि समुदाय से पहले आईपीएस अधिकारी बने, 1977 कैडर के। भारतीय पुलिस सेवा में इन्होंने अप्रतिम योगदान दिया। आईबी में 25 वर्षों तक वरिष्ठ पदों पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश जैसे स्थानों पर कार्य करते हुए, विशिष्ट सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक व राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए गए।

पश्चिम बंगाल से पुलिस महानिदेशक के पद से 2008 में सेवानिवृत्त हुए। 2009 में भाजपा का सदस्य बन भाजपा की कार्यकारिणी में शामिल हुए। लेकिन भाजपा की दलित विरोधी नीतियों के चलते जल्द समझ ने आया कि भाजपा दलितों को सिर्फ वोट बैंक समझती है। उनके लिए कोई ठोस योजना नहीं लाती। सिर्फ दिखावा कर, वोट लेना जानती है। खासकर संत रविदास मंदिर के मुद्दे पर भाजपा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया, यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण था।

उन्होंने बताया कि जब से दिल्ली में केजरीवाल सरकार आई है, तब से लगातार दिल्ली की जनता के लिए हितकारी योजनाएं ला रही है। दलितों के लिए जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना से जिस तरह के नतीजे आए हैं उसने दिल्ली सरकार के प्रति और विश्वास मजबूत हुआ है। बाकी जितने भी काम अब तक दिल्ली में हुए उनका सबका फायदा भी दिल्ली की गरीब जनता को मिल रहा है।

राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी लगातार नई नई योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचा रही है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में जितने वायदे किया थे, वह लगभग पूरे हो चुके हैं। क्यूंकि आम आदमी पार्टी के लिए वह जुमले नहीं, जनता से किए वो वादे हैं जिन्हें निभाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir