Scrollup

नई दिल्ली, 03 मई 2024

आम आदमी पार्टी ने ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन के तहत शुक्रवार को कनॉट प्लेस के पालिका बाजार में ‘डांस फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, विधायक दिलीप पांडे और मेयर प्रत्याशी महेश खिच्ची ने भाग लिया। इस दौरान डॉस ग्रुप द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी और केंद्र में बैठी भाजपा की तानाशाह सरकार के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया। डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि युवाओं को अपनी वोट की ताकत समझने की जरूरत है, ताकि वो सही जन प्रतिनिधि का चुनाव कर सकें और संसद में उनकी आवाज भी उठाई जा सके। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शिक्षा-स्वास्थ्य पर शानदार काम किया है। काम की बदौलत ही दिल्ली की जनता ने एमसीडी में भी हमें आशीर्वाद दिया है। दूसरी तरफ, केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर रही है। अब इस तानाशाही सरकार को वोट की ताकत से खत्म करना जरूरी हो गया है।

दिल्ली नगर निगम की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि डांस ग्रुप ने युवाओं को संदेश दिया कि अपनी वोट की ताकत को समझने की जरूरत है। जिस प्रकार से भाजपा तानाशाही की सरकार चला रहा है और लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, हमारे संविधान को खत्म किया जा रहा है। इसे देखते आज यह जरूरी हो गया है कि हम देश के युवाओं को समझाएं कि वोट की ताकत क्या है? बाबा साहब डॉ. अंबेडकर ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी युवाओं को वोट की ताकत दी है। इस वोट की ताकत से युवा अपने जन प्रतिनिधि को चुन सकते हैं।

डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की जनता के लिए शानदार काम किया हैं। ‘‘आप’’ की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और अस्पतालों के लिए बहुत अच्छा काम किया है। इन कामों की बदौलत दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना आशीर्वाद दिया और आम आदमी पार्टी की नगर निगम में भी सरकार बनी। अब लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान है। नई दिल्ली विधानसभा से इंडिया गठबंधन के तहत सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। हम डॉस फॉर डेमोक्रेसी के जरिए जनता से अपील करते हैं कि वो सही प्रत्याशी का चुनाव करें, ताकि आने वाले समय में हमारा सांसद, संसद में युवाओं, महिलाओं की आवाज भी उठा सके।

डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। हम दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत हर वर्ग के लिए काम किया है। हमारा प्रत्याशी चुनाव जीतेगा तो वो इनकी आवाज संसद में भी उठाएगा। पूरे देश में महंगाई चरम पर है। रोजगार नहीं मिल रहा है। बहुत ज्यादा बेरोजगारी है। इसलिए देश के युवाओं को समझना होगा कि आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल ही सभी वर्गों के बारे में सोचते हैं। भाजपा की देश में चल रही तानाशाही सरकार को वोट की ताकत से खत्म करने की जरूरत है।

इस दौरान विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी का डांस फॉर डेमोक्रेसी ग्रुप ने ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन के तहत युवाओं को जागरूक किया। इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनकर आम आदमी पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी और मंत्री भाजपा को केंद्र से बेदखल करने की मुहिम में लगे हुए हैं। भाजपा का अब सत्ता से बाहर जाना तय हो चुका है। देश के लोग समझ चुके हैं कि भाजपा नौकरी, महंगाई, देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। इसलिए देश की जनता भाजपा के खिलाफ है। पूरे देश और दिल्ली के लोग लंबे समय से भाजपा की गुंडागर्दी और तानाशाही को देख रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटों की जनता भाजपा की जेल भेजने की राजनीति के खिलाफ है। इस बार पूरी दिल्ली की जनता मिलकर जेल का जवाब वोट से देगी

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia