Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली में जल संकट के बीच मुनक नहर को बंद करना भाजपा सरकार की बड़ी गलती- सौरभ भारद्वाज

  • January 23, 2026

आम आदमी पार्टी ने यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली में गहराते जल संकट के लिए भाजपा सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार बताया है। ‘‘आप’’ दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भीषण जल संकट होने के बावजूद मरम्मत के लिए मुनक नहर को बंद करना बहुत बड़ी गलती है। भाजपा सरकार का कहना है कि 4 फरवरी तक दिल्ली की 60 फीसद आबादी को जल संकट से जूझना पड़ेगा। क्योंकि हरियाणा के इंडस्ट्रियल इकाइयों से यमुना में ज्यादा अमोनिया आ रहा है। इसके चलते वजीराबाद व चंद्रावल प्लांट बंद करने पड़े हैं। वहीं, मुनक नहर बंद करने से 326 एमजीडी पानी का और नुकसान हुआ है। यही दिल्ली में जल संकट बढ़ने का बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि जब ‘‘आप’’ सरकार यही बात कहती थी, तब एलजी और भाजपा अपनी हरियाणा सरकार का बचाव करने लगते थे और कहते थे कि आम आदमी पार्टी राजनीति कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में एक बड़ा जल संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली की करीब 50 से 60 फीसद आबादी के लिए आने वाली 4 फरवरी तक जल संकट बना रहेगा। मैं दिल्ली सरकार को कुछ बुनियादी बातें समझाना चाहता हूं ताकि वे इस प्रबंधन से सीख ले सकें और दिल्ली के लिए कुछ बेहतर कर सकें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी यमुना और गंगा से आता है। यमुना में हथनीकुंड बैराज है, जहां से यमुना नदी और उसकी नहरें निकलती हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के लिए जो महत्वपूर्ण नहर है, वह वेस्टर्न यमुना कैनाल है, जिसे आगे चलकर सीएलसी (कैरियर लाइन चैनल) भी कहा जाता है। इसके अलावा, मुख्य यमुना नदी है, जिस पर दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगे हैं। वहीं, एक नहर यूपी की तरफ जाती है, जो ईस्टर्न यमुना कैनाल कहलाती है। गंगा से मिलने वाला दूसरा स्रोत मुरादनगर की नहर है, जिसे अपर गंगा कैनाल भी कहा जाता है और उस पर दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य रूप से दिल्ली का पानी यमुना और उसकी नहरों से आता है। यमुना नदी पर वजीराबाद और चंद्रावल दो बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हैं। वजीराबाद की क्षमता करीब 110 एमजीडी और चंद्रावल की 90 एमजीडी है। इन दोनों को मिला लें तो यमुना से करीब 200 एमजीडी पानी की आपूर्ति होती है। अभी बताया जा रहा है कि यमुना में अमोनिया का स्तर अधिक है, जिसकी वजह से ये दोनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ गए हैं।

सौरभ भारद्वाज ने आगे बताया कि सीएलसी से आने वाले पानी पर चार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्भर थे। इसमें सबसे पहले बवाना का 20 एमजीडी का प्लांट है। उसके बाद हैदरपुर के दो बड़े प्लांट हैं, जो करीब 216 एमजीडी की क्षमता रखते हैं। इसके बाद नांगलोई और द्वारका के प्लांट आते हैं। नांगलोई प्लांट 40 एमजीडी और द्वारका प्लांट 50 एमजीडी क्षमता का है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब दिल्ली पर जो बड़ा संकट आया है, उसका कारण यह है कि करीब 200 एमजीडी क्षमता वाले वजीराबाद और चंद्रावल प्लांट उच्च अमोनिया की वजह से बंद हो गए हैं। जब दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार कहती थी कि हरियाणा से आने वाले औद्योगिक कचरे की वजह से अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है, तो उस वक्त उपराज्यपाल वीके सक्सेना और भाजपा कहते थे कि यह झूठ है और दोषारोपण का खेल बताते थे। अब भाजपा को समझ में आ गया है कि वाकई में हरियाणा से इंडस्ट्रियल वेस्ट के कारण उच्च अमोनिया आ रहा है और ये दोनों प्लांट बंद हो गए, जिससे 200 एमजीडी क्षमता खत्म हो गई।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे बड़ा नुकसान यह हुआ कि जिस वक्त प्रशासन को मालूम था कि अमोनिया का स्तर ज्याए होता है, ठीक उसी समय सीएलसी नहर में मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके कारण हैदरपुर, नांगलोई और द्वारका प्लांट के अंदर जो करीब 326 एमजीडी की क्षमता थी, उसका भी नुकसान हो गया। इस तरह 200 एमजीडी यहां और 326 एमजीडी वहां, यानी कुल करीब 526 एमजीडी पानी का नुकसान हुआ है। यह दिल्ली की कुल जलापूर्ति का करीब 60 से 70 फीसद है, जो अमोनिया और गलत समय पर मरम्मत करने की वजह से खराब हो गया।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अपर गंगा कैनाल पर सोनिया विहार और भागीरथी नामक दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हैं। अगर इन दोनों की क्षमता को जोड़ दें, तो सोनिया विहार 140 एमजीडी और भागीरथी 110 एमजीडी, यानी कुल मिलाकर करीब 250 एमजीडी गंगा का पानी ही बचा है, जिसे दिल्ली में दिया जा सकता है।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की भाजपा सरकार से कहा कि यदि ये छोटी-छोटी प्रबंधन व्यवस्थाएं बेहतर कर ली जातीं और मेंटेनेंस का काम इस समय पर न किया जाता, तो दिल्ली के अंदर व्यवस्था थोड़ी बेहतर हो सकती थी। मेरा उद्देश्य केवल राय देना था। यदि सरकार चाहे तो मैं सचिवालय आकर भी इन चीजों को समझा सकता हूं, क्योंकि यह मामला दिल्ली का है और पानी न होने की वजह से लोग वाकई में बहुत परेशान होते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि दिल्ली के 60 फीसद आबादी को 4 फरवरी 2026 तक भीषण जल संकट का सामना करना पड़ेगा। हरियाणा के औद्योगिक इकाइयों का कचरा यमुना नदी में आ रहा है, जिससे जल में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक हो गई है। सरकार को मेरी सलाह है कि इसी समय मुनक नहर को रखरखाव के लिए बंद करना एक बड़ी गलती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वघोषित जल विशेषज्ञ एलजी को अपने जल प्रबंधन कौशल से भाजपा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मदद करनी चाहिए। भाजपा की दिल्ली सरकार ने यमुना में प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण जल संकट की घोषणा की है। 30 फीसद आबादी को अगले 10 दिनों तक पानी नहीं मिलेगा

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Modi Ji, kyu nahi dikh raha kuch? Modi Ji, kyu nahi dikh raha kuch?
क्या आपने कभी इतना बेशर्म प्रधानमंत्री देखा है? —

जब जनता गैस सिलिंडर के लिए परेशान है, ये रोड शो करके जनता के दर्द का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं‼️
Wait for it… Wait for it…
Elections are the only time we see the Mahamanush‼️
Kya lagta hai friends.. Ye milega? Kya lagta hai friends.. Ye milega?
मोदी सरकार के निकम्मेपन की वजह से देश पाषाण युग में वापस आ चुका है‼️
Sewage-mixed water in Delhi homes—and the system Sewage-mixed water in Delhi homes—and the system meant to fix it is the one supplying it.

Under BJP government and CM Rekha Gupta, Delhi Jal Board is failing at the most basic duty: clean water.

Not just inaction—this is negligence people are forced to live with every single day.
Digital Media पर अपने गुनाहों की लगातार पोल खुलता देखकर डरा तानाशाह मोदी‼️😰
देश में महँगाई लोगों की कमर तोड़ रही है, गैस सिलिंडर के लिए जनता क़तारों में खड़ी है और पूरे देश में लोग पलायन कर रहे हैं, 

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को अपना चेहरा चमकाने के लिए REEL बनाने से फुर्सत नहीं है।
Every crisis tells the same story. Bihari migrant Every crisis tells the same story.

Bihari migrants are forced to leave everything behind and rush back home—because the system fails them when it matters most.

Before elections, they’re remembered. After elections, they’re left to survive on their own.
देश में चाहे कुछ होता रहे, मोदी जी की PR रुकनी नहीं चाहिए। 🎥
महामानव जी अलग ही लेवल के बंदे हैं 😁
हम अरविंद केजरीवाल हम अरविंद केजरीवाल जी के सच्चे सिपाही हैं और उनसे हमने निडर होकर लड़ना और संघर्ष करना सीखा है।

लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि जब CEC के खिलाफ प्रस्ताव आता है और आप (Raghav Chadha) उस पर साइन नहीं करते, जब पश्चिम बंगाल में वोट काटे जाते हैं, जब गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटा जाता है, तब भी आप कुछ नहीं बोलते।

जब मोदी सरकार द्वारा पंजाब के अधिकार छीने जाते हैं, तब भी आप मौन रहते हैं।

ये तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब देश की जनता आपसे चाहती है।
अमित शाह जी, और कितन अमित शाह जी, और कितना झूठ बोलोगे⁉️
जब हमें पानी खरीदना पड़ता है, इनवर्टर खरीदना पड़ता है, सब बाजार से खरीदना पड़ता है तो हम लोगों ने सरकार क्यों बनाई?
In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA with a glass of dirty water—asking him to drink what they are made to live with.

When basic necessities like clean water become a struggle, it’s not governance—it’s failure.
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार बौखला चुकी है‼️
यह सीना चीर देने वाली गुहार कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की CM Helpline (1076) में काम करने वाली एक लड़की लगा रही है। 

यह लड़कियां अपनी तनख़्वाह बढ़वाने की मांग कर रही थीं। योगी जी ने पहले इन्हें सड़क पर घसीट-घसीटकर फिंकवाया और बाद में इन्हें बसों में भरकर ले जाया गया। 

बाक़ी उत्तर प्रदेश में योगी जी महिलाओं के मान-सम्मान के लिए खूब काम कर रहे हैं‼️
बीजेपी और शिक्षा माफिया के ‘लूटतंत्र’ की पोल ख़ुद अभिभावक खोल रहे हैं‼️

जरूर देखिए:
देश पर ऐसी मारी महंगाई की मार, 
जनता कह रही — “अब नहीं चाहिए मोदी सरकार”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube