Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

ईजी जमाबंदी पोर्टल की शुरुआत से लोगों को तहसीलदारों-पटवारियों को रिश्वत देने से आजादी मिलेगी- केजरीवाल

  • June 12, 2025

पंजाब में लोग अब जमीन से जुड़े सारे काम बिना देरी और बिना रिश्वतखोरी के करा सकेंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रॉपर्टी से जुड़े लभग सभी कामों को ऑनलाइन करके उसे बेहद पारदर्शी और आसान बना दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ ईजी जमाबंदी पोर्टल easyjamabandi.punjab.gov.in की शुरुआत की है। अब जमाबंदी व्हाट्सऐप पर आएगी और लोग ऑनलाइन म्यूटेशन, फर्द, रपट की एंट्री सब करा पाएंगे। वहीं, मोहाली में ईजी रजिस्ट्री व्यवस्था का प्रयोग सफल हो गया है। अब 15 जुलाई से लोग घर बैठे अपनी रजिस्ट्री करा पाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अब तहसील से जुड़े कई काम ऑनलाइन हुए। आज से ‘ईजी-जमाबंदी पोर्टल’ की शुरुआत हो रही है। अब ज़मीन से जुड़े कामों में न भागदौड़, न भ्रष्टाचार। सब कुछ आसान और एक क्लिक में होगा।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पंजाब में ईजी जमाबंदी पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि आज पंजाब में जो शुरू किया जा रहा है, वो किसी क्रांति से कम नहीं है। पिछले एक-दो महीने में एक के बाद एक इतने सारे काम किए गए हैं, जो किसी क्रांति से कम नहीं हैं। जब एक आम आदमी को तहसीलदार या पटवारी के दफ्तर में इतने चक्कर लगाने पड़ते हैं, छुट्टी लेनी पड़ती है, काम छोड़ना पड़ता है, पैसे देता है, कई बार पैसे देकर भी काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह ने कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि गोरे अंग्रेज चले जाएं और काले अंग्रेज हमारे ऊपर हुकूमत करने लगें। सरदार भगत सिंह ने ऐसी भारत की परिकल्पना नहीं की थी। वो असली आजादी चाहते थे, जिसमें देश के लोग चौन की सांस ले सकें। आज जो काम पंजाब में हो रहे हैं, वो 75 साल पहले, 1950 या 1955 में होने चाहिए थे। हमारे देश के लोग आज भी तहसीलदार और पटवारी के गुलाम बने हुए हैं। पंजाब में जो काम किया गया है, उसने लोगों को एक नई आजादी दी है। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खुलकर खेती करो, व्यापार करो, अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताओ।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे ज्यादा रिश्वतखोरी रजिस्ट्री में होती है। बिना पैसे, बिना रिश्वत के रजिस्ट्री कराना नामुमकिन है। हमने सोचा, सबसे पहले रजिस्ट्री को ठीक करते हैं। मोहाली में अब डीड साइन करने का काम भी सरल कर दिया गया है। पहले डीड राइटर लोगों को पकड़ता था, वो दलाली करता था, उसकी हर टेबल पर सेटिंग होती थी। लेकिन अब मोहाली की सात तहसीलों में शानदार एयर कंडीशन दफ्तर बना दिए गए हैं, जहां कोई दलाल नहीं है। लोग दफ्तर में जाएं, वहां काउंटर पर सरकार लोगों की डीड लिखकर देती है। लोगों को अब डीड राइटर के पास जाने की जरूरत नहीं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब आम जनता को दफ्तर जाने की भी जरूरत नहीं। घर बैठे ऑनलाइन डीड लिख सकते हो। मुख्यमंत्री मान साहब का ये आईडिया था कि डीड इतनी जटिल और उर्दू में लिखी होती है कि आम आदमी को समझ नहीं आती। उन्होंने इसका पंजाबी में ट्रांसलेशन कराया और इतना सरल बना दिया कि एक आम आदमी घर बैठे डीड लिख सकता है। आप डीड लिखो, अपलोड करो, ऑनलाइन पेमेंट करो और मैसेज आएगा कि इतनी तारीख को करता व विक्रेता फोटो खिंचवाने आ जाना। दफ्तर में 5 मिनट में फोटो खिंच जाती है और डीड मिल जाती है। पहले रजिस्ट्री के लिए महीनों चक्कर काटने पड़ते थे, दलालों के पास जाना पड़ता था, पैसे देने लड़ते थे, गालियां सुननी पड़ती थीं, अब सब खत्म। अब केवल 20 मिनट में रजिस्ट्री मिल जाती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोहाली में ये शुरू किया, देखना चाहते थे कि कोई दिक्कत तो नहीं। एक महीना हो गया, कोई दिक्कत नहीं आई। रिश्वतखोरी की कोई गुंजाइश नहीं बची। अब 15 जुलाई से ये पूरे पंजाब में शुरू हो जाएगा। अब डी राइटर के पास जाने की जरूरत नहीं। खुद डीड लिखो, चार-पांच कॉलम भरोरू बेचने वाला, खरीदने वाला, जमीन का पता और इतने पैसे में बिक रही है। बस इतना ही। उन्होंने कहा कि हम एक आदमी से मिले, जिनके पिता की मृत्यु 2012 में हुई थी। उन्हें चक्कर काटते-काटते 13 साल हो गए, फिर भी म्यूटेशन नहीं हुई। लेकिन अब दो दिन में वो काम हो गया, जो 13 साल में नहीं हुआ। घर बैठे ऑनलाइन फाइल किया और काम हो गया। ना दफ्तर के चक्कर, ना दलाल, ना तहसीलदार, ना पटवारी के पास जाना पड़ा। आज पांच नई सर्विसेज शुरू की गई हैं। अब जमाबंदी व्हाट्सऐप पर आएगी, ऑनलाइन म्यूटेशन, फर्द, रपट की एंट्री, कुछ भी बदलवाना हो, सब ऑनलाइन कर सकते हो।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोग कहते थे कि एनआरआई बहुत दुखी हैं। उनकी गांव में प्रॉपर्टी, जमीन, घर है, लेकिन वो विदेश जाते हैं तो कोई कब्जा कर लेता है। फिर रेवेन्यू दफ्तर में तहसीलदार, पटवारी से सेटिंग करके कागजों में बदलाव कर लेता है। फिर एनआरआई कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते रहते हैं, प्रॉपर्टी वापस नहीं मिलती। अब जनता अपनी प्रॉपर्टी को सब्सक्राइब कर सकती है। 500 रुपये ऑनलाइन जमाकर सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं और अगर कोई आपकी प्रॉपर्टी के साथ गड़बड़ शुरू करता है, तो तुरंत मैसेज आएगा। फिर तुरंत ऑब्जेक्शन डालकर उसे रोक सकते हो। ये बहुत बड़ी सुविधा है, लाखों लोग इससे लाभान्वित होंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब पंजाब में “आप” की सरकार बनी, सेवा केंद्रों में 28 फीसद एप्लीकेशन पेंडिंग थीं। अब 1 फीसद पेंडेंसी बची है, बाकी सबके काम हो गए। पिछले साल डेथ सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट सब ऑनलाइन कर दिए। जल्द ही पटवारीखानों पर ताला लग जाएगा। दूसरे राज्यों में रिबन काटकर दफ्तर खोले जाते हैं, हमारे यहां पटवारीखानों में जाने की जरूरत नहीं। सारे काम ऑनलाइन हो गए। धीरे-धीरे ट्रांसपोर्ट, रेवेन्यू, सभी डिपार्टमेंट्स ऑनलाइन हो रहे हैं। लोगों को ना दफ्तर जाना पड़ेगा, ना दलाल के पास।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने इसके लिए कुर्बानी दी थी कि देश के लोग चौन की सांस लें, आजादी की सांस लें। तहसीलदार, पटवारी, रेवेन्यू, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के चक्कर में जिंदगी ना कटे। किसी ने सड़कों का जिक्र किया। बारिश की वजह से निर्माण कार्य रुका है, लेकिन सितंबर-अक्टूबर से 19,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनेंगी। इतनी सड़कें पंजाब में पहले कभी नहीं बनीं। सड़कों की क्वालिटी शानदार होगी। पहली बार ठेके में लिखा हैं कि ठेकेदार को 5 साल की गारंटी देनी होगी। अगर सड़क टूटी, तो फ्री में ठीक करेगा। इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा। पंजाब में “आप” सरकार बनते ही कुछ लोगों ने गड़बड़ करके लाखों नीले कार्ड कटवा दिए थे। लेकिन सारे नीले कार्ड दोबारा जुड़ गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब चिट्ठी भेज रहे हैं कि जिनके कार्ड जुड़े, वो राशन लेना शुरू करें।

तहसीलों में होने वाली परेशानियों और भ्रष्टाचार को खत्म करना ‘‘आप’’ सरकार की प्राथमिकता- भगवंत मान

इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि तहसीलों में होने वाली परेशानियों और भ्रष्टाचार को खत्म करना उनकी प्राथमिकता रही है। तहसील में कदम रखते ही डर का माहौल बन जाता है और हर कदम पर रिश्वत की मांग होती है। लोग समय और पैसा बर्बाद कर तहसील के चक्कर काटते हैं, फिर भी काम नहीं होता। ईजी जमाबंदी पोर्टल इस झंझट को खत्म करेगा। अब लोग घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से जमाबंदी, इंतकाल, फर्द बदर जैसी सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का क्रांतिकारी कदम है। अब अर्जी सीधे पटवारी के लॉगिन में जाएगी और अगर 15 दिनों में काम नहीं होता, तो डिप्टी कमिश्नर जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे। रिश्वत मांगने की शिकायत के लिए वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। हर स्टेज पर व्हाट्सएप के जरिए अपडेट मिलेगा, जिससे लोगों को तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की आबादी से ज्यादा मोबाइल फोन हैं और ज्यादातर लोग स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं। इस पोर्टल के जरिए लोग आसानी से सेवाएं ले सकेंगे। उन्होंने एक व्यक्ति का जिक्र किया, जो 13 साल से अपने पिता की मृत्यु के बाद इंतकाल के लिए चक्कर काट रहा था। उसकी दाढ़ी काली से सफेद हो गई, लेकिन काम नहीं हुआ। अब इस पोर्टल से दो दिन में काम हो गया। पहले तहसील में रिश्वत का सिलसिला चलता था। काम तभी होता था, जब रिश्वत ऊपर तक पहुंचती थी। अब यह सारा सिस्टम बंद होगा। मोहाली में ऑनलाइन रजिस्ट्री का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा और 15 जुलाई से यह पूरे पंजाब में लागू होगा। लोग घर बैठे रजिस्ट्री का ड्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। सात दिनों में कोई आपत्ति न आने पर रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी। अगर किसी तहसील में भीड़ ज्यादा है या कोई तहसीलदार पहले गलत काम करता था, तो अब लोग किसी भी जिले की तहसील में रजिस्ट्री करा सकते हैं। इससे सुविधा बढ़ेगी और भ्रष्टाचार कम होगा। इससे यह भी पता चलेगा कि कौन सी तहसील में लोग कम जा रहे हैं और अगर कोई तहसीलदार गड़बड़ करता है, तो उसकी बदली या कार्रवाई होगी।

भगवंत मान ने कहा कि पुराने सिस्टम को साफ करने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाने जरूरी हैं। अगर सिर्फ पटवारी को बदल दिया जाए, तो यह कूड़ा एक जगह से दूसरी जगह फेंकने जैसा है। इसलिए पूरे सिस्टम को साफ करना होगा। उन्होंने अगस्त तक पटवारखानों को बंद कर उनका दोबारा उद्घाटन करने की बात कही, क्योंकि अब ऑनलाइन सिस्टम से काम होगा। ड्रोन से जमीन की मैपिंग, ऑनलाइन इंतकाल और रजिस्ट्री से पटवारी की जरूरत कम हो गई है। सरकार किसी को बेरोजगार नहीं करेगी, लेकिन कर्मचारियों का काम बदल सकता है। उन्हें रेवेन्यू, जीएसटी या इरिगेशन जैसे विभागों में दूसरा काम दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने की अपील की। तहसीलों का माहौल बदलना जरूरी है। लाल ईंटों वाली तहसील इमारतें भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई हैं। अब नई इमारतें, बेहतर वेटिंग एरिया, पानी और बाथरूम की सुविधाओं के साथ बनाई जाएंगी, ताकि लोगों की इज्जत बनी रहे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

अरविंद केजरीवाल की अरविंद केजरीवाल की PM मोदी से 2 मांगें:

हर पेट्रोल पंप पर Pure Petrol का विकल्प मिले और E20 पेट्रोल सस्ता हो।

अगर आप भी E20 की मनमानी से परेशान हैं, तो चुप मत रहिए। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, Petition साइन करें और अपनी आवाज़ PM मोदी तक पहुँचाएँ।

Link in bio

#PetitionToStopE20 #StopE20PetrolDotCom
India deserves choice, not forced E20. Join the A India deserves choice, not forced E20.

Join the Aam Aadmi Party’s movement demanding a choice of petrol and a fair price reduction for E20.

Sign the petition: link in bio

#PetitionToStopE20 #StopE20PetrolDotCom
मंत्री जी, अगर अधिकार पेट्रोलियम मंत्री का है, तो आप E20 का इतना गुणगान क्यों कर रहे हैं?

#PetitionToStopE20 #StopE20PetrolDotCom
आम आदमी पार्टी Cockroach J आम आदमी पार्टी Cockroach Janta Party के धरने और उनकी मांगों का समर्थन करती है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।

बृहस्पतिवार शाम 5 बजे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी धरने में शामिल होंगे। साथ ही, सोनम वांगचुक जी से भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करते हुए उन्होंने क्या कहा, सुनिए
मंत्री जी, दावों की मंत्री जी, दावों की रफ़्तार थोड़ी कम कीजिए… सड़कें पीछे छूट रही हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री @arvindkejriwal जी की देश की जनता और AAP कार्यकर्ताओं से अपील

“केंद्र सरकार इतनी आसानी से सुनने वाली नहीं है। इसलिए E20 के मुद्दे पर पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर लोगों से बात करें, उनके वीडियो बनाएं और सोशल मीडिया पर शेयर करें।”

अगर आप भी E20 से परेशान हैं तो चुप न रहें। Petition साइन करें, आपकी आवाज़ प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाई जाएगी।

Link in bio

#PetitionToStopE20 #StopE20PetrolDotCom
Arvind Kejriwal ne sawaal uthaya. Ab Hardeep Puri Arvind Kejriwal ne sawaal uthaya. Ab Hardeep Puri bhi maan rahe hain ki E20 se mileage kam hoti hai.

Ab desh jawab chahta hai:
Jab nuksaan ka pata tha, toh E20 ko compulsory kyun banaya?

✍️ PM ko apni awaaz bhejiye. Petition sign kijiye.

Link in bio.
Raise Your Voice Against Forced E20 Sign the petit Raise Your Voice Against Forced E20
Sign the petition

Link in bio

#PetitionToStopE20 #StopE20PetrolDotCom
अगर आप चाहते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि देश पर थोपे गए E20 petrol के अलावा भी आपको दूसरा विकल्प मिले, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर प्रधानमंत्री के नाम petition पर sign करें। अरविंद केजरीवाल जी आपकी आवाज़ प्रधानमंत्री जी तक पहुंचाएंगे।

link in bio

#PetitionToStopE20 #StopE20PetrolDotCom
Insulting Hindu gods while selling fake Hindutva—that's BJP's politics.

#sanatanvirodhibjp
The Louder the Slogans, the Deeper the Silence. # The Louder the Slogans, the Deeper the Silence.

#sanatanvirodhibjp
प्रभु श्री राम के मंदिर में चोरी करने वाले महापापियों के लिए एक ही सज़ा होनी चाहिए “फाँसी”
विनय न मानत जलधि जड़, गए तीनि दिन बीति।
बोले राम सकोप तब, भय बिनु होइ न प्रीति॥

जब भगवान राम दुखी होते हैं, तो क्या होता है? देखिए।

#sanatanvirodhibjp
यही है भाजपा का दोहरा चरित्र, मुंह पर सनातन और कर्मों में सनातन धर्म का अपमान।

#sanatanvirodhibjp
उघरहिं अंत न होइ निबाहू। कालनेमि जिमि रावन राहू॥

बहुरूपिया चाहे साधु का वेष बना ले, पाखंड का अंत तय है, जैसे कालनेमि, रावण और राहु का हुआ था।
भाजपाइयों के पाखंड का अंत अब नज़दीक है। अब हनुमान जी ही इन्हें सज़ा देंगे।

#sanatanvirodhibjp
क्या यही है मोदी जी क्या यही है मोदी जी का सनातन के प्रति सम्मान?
सनातन का चोला पहनकर सनातन समाज की पीठ में खंजर घोंप रही है भाजपा।

#sanatanvirodhibjp
अगर प्रभु श्री राम के मंदिर में चोरी करने वाले चंदा चोरों को सज़ा नहीं दिला सकते, तो भाजपा से क्या ही उम्मीद करें? क्या योगी जी में इतनी भी क्षमता नहीं बची?
E20 पेट्रोल से लोगों की गाड़ियों में क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं? सुनिए।

#e20realitybykejriwal
जय सियाराम! 🚩

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube