Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आम आदमी पार्टी को चोर कहने वाले वीरेंद्र सचदेवा बताएं, अब भाजपा सरकार को क्या कहेंगे, चोर या डाकू? : सौरभ भारद्वाज

  • June 13, 2025

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कटाक्ष करते हुए कहा, कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने दिल्ली की जनता से यह वादा किया था, कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार आई तो किसी वर्ग को छोड़ा नहीं जाएगा, सभी को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने का प्रसाद दिया जाएगा। हम सभी ने देखा की सरकार में आते ही भारतीय जनता पार्टी ने पूरी दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी का प्रसाद मिडिल क्लास वर्ग को दिया। लगातार झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को भाजपा सरकार बनने का प्रसाद दिया जा रहा है, और अब गर्मियां शुरू होते ही पीपीएसी चार्ज बढाकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली सरकार ने एक और प्रसाद पूरी दिल्ली की जनता को दिया है ।

प्रेस वार्ता के दौरान जुलाई 2024 का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का एक वीडियो पत्रकारों को दिखाया गया। इसके संबंध में जानकारी देते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि 2024 में जब पीपीएसी चार्ज 8% बढ़ा था, तो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा के कई सांसद और कई अन्य नेता जो वर्तमान में विधायक हैं, उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और उस समय दिल्ली में रही आम आदमी पार्टी की सरकार को चोर बताया था और वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था, कि यह सीधे-सीधे दिल्ली सरकार और बिजली कंपनियों की मिली भगत है और एक बड़ा भ्रष्टाचार है। सौरभ भारद्वाज ने कहा आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद 10.5% पीपीएसी चार्ज बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं वीरेंद्र सचदेवा जी से पूछना चाहता हूं, कि आज जो दिल्ली में भाजपा की सरकार है आप उसे क्या कहेंगे? क्या आप उसे डाकू कहेंगे या महा चोर कहेंगे?

मीडिया के माध्यम से वीरेंद्र सचदेवा जी से एक अन्य प्रश्न पूछते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि विपक्ष में रहते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा जी ने कहा था, कि बिजली कंपनियों के रिटायर्ड कर्मचारी को पेंशन देने के नाम पर जो बिजली बिल में चार्ज लगाए जाते हैं, वह गलत हैं। बिजली कंपनियों के रिटायर्ड कर्मचारी की पेंशन का भुगतान उपभोक्ता नहीं करेगा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली में बने हुए लगभग 4 महीने बीत गए हैं, परंतु अभी तक बिजली के बिलों से बिजली कंपनी के कर्मचारी की पेंशन के नाम पर लगने वाले चार्ज को हटाया नहीं गया है, वीरेंद्र सचदेवा जी बताएं कि भाजपा की दिल्ली सरकार इन चार्ज को कब हटा रही है? सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार ने न केवल बिजली के दामों को बढ़ाया है बल्कि जगह-जगह पर बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है और पूरी पूरी रात बिजली नहीं आती है। एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अखबार में साफ तौर पर लिखा है, कि छतरपुर इलाके में रात को 8:00 बजे बिजली गई और अगले दिन सुबह 10:00 बजे बिजली आई, लगभग 14 घंटे का बिजली का कट छतरपुर इलाके में लगाया गया, क्षेत्र के परेशान लोगों ने रास्ता जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह केवल छतरपुर इलाके की बात नहीं है, लगभग दिल्ली के सभी पॉश इलाकों का यही हाल है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 10 साल के कार्यकाल में कभी ऐसा नहीं हुआ की बिजली के लंबे-लंबे कट लगे हो। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में लोगों ने अपने घरों से इनवर्टरों को हटा दिया था, लोग इनवर्टर को भूल गए थे। परंतु जब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, लोगों ने दोबारा से अपने घरों में इनवर्टर लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं, इतने लंबे-लंबे कट लग रहे हैं, इतनी भीषण गर्मी में हाल बेहाल है, इनवर्टर लगाना मजबूरी हो गई है। एसी ना सही परंतु कम से कम इनवर्टर से पंखा तो चल सकेगा, गर्मी से थोड़ी राहत तो मिल सकेगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

क्या यही है युवाओं का भविष्य?
क्या यही है नशामुक्त हरियाणा का वादा?

BJP की असली हकीकत देख लीजिए:
फुलेरा सरकार का फर्ज़ीवाड़ा खूब चल रहा है‼️
अब महिलायें Train में भी सुरक्षित नहीं‼️

उत्तर प्रदेश में एक Train के अंदर लड़की के साथ Rape की वारदात हुई है। बलात्कार करने वाला कोई और नहीं बल्कि ट्रेन का ही TTE है। 

बीजेपी शासित राज्यों में अभी तक महिलायें बाहर सुरक्षित नहीं थीं और अब वह ट्रेनों में भी सुरक्षित नहीं हैं।
पूरा पंजाब युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में एक साथ खड़ा है और आने वाली पीढ़ी को बचा रहा है🙌

#NashaMuktPunjab
भाजपा सरकार शुरुआत भाजपा सरकार शुरुआत से ही Copy-Paste योजना चलाकर काम कर रही है। अब मोदी सरकार Ai Summit कर रही है, जो सरकार के Reel मंत्री अश्विनी वैष्णव के देखरेख में हो रहा है। 

इस दौरान एक Private University चीन से Robot Dog लेकर Ai Summit में शामिल होती है और उसे अपनी रिसर्च बता देती है। इस Fraud से पूरी दुनिया में भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का मजाक बनाया जा रहा है।
An AI event announced for citizens and entrepreneu An AI event announced for citizens and entrepreneurs.
A platform for public innovation.

Then Narendra Modi planned a visit.
And suddenly, the public was not welcome.

Gates shut. Access denied.
Citizens pushed out of their own event — so cameras could move in.

Under the BJP, even public spaces are cleared when publicity matters more than people.
अकाली दल, बीजेपी और अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने मिलकर पंजाब के घर-घर तक नशा पहुंचाया है।

लेकिन मान सरकार VDC और पंजाब के लाखों लोगों के साथ मिलकर पंजाब को नशा मुक्त बना रही है।

#NashaMuktPunjab
AAP सरकार का संकल्प और Village Defence Committee के सहयोग से बनेगा नशा मुक्त पंजाब🙌
एपीजे स्कूल बच्चों एपीजे स्कूल बच्चों के Admit Card नहीं दे रहा था और ऐसा वह ‘ऊपर वाले’ के कहने पर कर रहा था। 

अब आशीष सूद के फोटो से साफ़ हो गया है कि वह ‘ऊपर वाला’ कौन है। दिल्ली की भाजपा सरकार ही शिक्षा माफियाओं के साथ है तो बच्चों और उनके अभिभावकों को न्याय कैसे मिलेगा?
AAP की भगवंत मान सरकार पंजाब को नशा मुक्त बना रही है🙏

अब अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को वोट मत देना, ये फिर से पंजाब को नशे में धकेल देंगे‼️

#NashaMuktPunjab
Village Defence Committee और आम लोगों की सहभागिता से पंजाब बन रहा नशा मुक्त💯

#NashaMuktPunjab
युवाओं को नशे से निकालकर खेल और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ा रही भगवंत मान सरकार 🙌
दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार बनने के बाद प्राइवेट स्कूलों ने बेतहाशा फीस बढ़ा दी। बीजेपी सरकार ने क़ानून बनाने की नौटंकी की लेकिन किसी भी स्कूल ने बढ़ी हुई फीस वापस नहीं ली। 

अब साकेत का एपीजे स्कूल गुंडागर्दी कर रहा है और बच्चों के Board Exam का Roll Number तक नहीं दिया है। लेकिन बीजेपी सरकार सो रही है और रेखा गुप्ता जी उदयपुर में मस्ती कर रही हैं। 

अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद कहां हैं? बच्चे स्कूल के बाहर खड़े हैं अपना रोल नंबर माँग रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।
शिक्षा माफिया के हक में खड़ी बीजेपी सरकार ने दिल्ली पुलिस भेजकर AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और नेताओं को किया गिरफ्तार।

AAP नेताओं का गुनाह बस इतना था कि वो APEEJAY School से बच्चों को Admit Card दिलाने के लिए आवाज़ उठा रहे थे।
AAP Protest बच्चों के हक़ की लड़ाई – Admit Card न मिलने तक धरना
पंजाब के युवा नशे के दलदल से निकलकर खेल के मैदानों में दिखाई देंगे।
मुख्यमंत्री रेखा ग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दावों की पोल ख़ुद दिल्लीवाले खोल रहे हैं ‼️
युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में पंजाब के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पहले लोगों में डर था, कोई जानकारी नहीं देना चाहता था। 

लेकिन जिस तरह से भगवंत मान जी की सरकार ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया उससे लोगों के मन में डर ख़त्म हुआ और उन्हें पुलिस और AAP सरकार के ऊपर भरोसा होने लगा है।
पंजाब में चल रहे युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0 अभियान को और तेजी देने के लिए आयोजित जनसभा में पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी तथा प्रदेश के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी 🙌

आज इस कार्यक्रम में पंजाब के मोगा में युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0 अभियान में अहम भूमिका निभा रहे विलेज डिफ़ेंस कमेटी के सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है।
Work missing. Rules ignored. Accountability absent Work missing. Rules ignored. Accountability absent. Despite repeated warnings, the crisis grows under the BJP govt every day.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube