सत्य निकेतन PG हादसे में दिवंगत बच्चों की स्मृति में AAP की छात्र इकाई ASAP द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
सत्य निकेतन PG हादसे में दिवंगत बच्चों की स्मृति में AAP की छात्र इकाई ASAP द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा व भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
नई दिल्ली, 09 सितंबर 2026 | आम आदमी पार्टी के छात्र विंग एसैप सत्य निकेतन स्थित पीजी में मासूम छात्रों के दर्दनाक निधन पर बुधवार को एक श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा का आयोजन किया। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा में ‘‘आप’’ प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के साथ विधायक व पार्षदों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र और आम नागरिक भी शामिल हुए। इस दौरान सभी आंखों में मासूम बच्चों के निधन का दुख साफ दिख रहा था। सबने दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति और पीड़ित परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान एक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान “आप” छात्र विंग एसैप के डूसू प्रेसिडेंट उम्मीदवार पंकज कुमार ने कहा कि जिन साथियों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है, उन्हें हम दिल से श्रद्धांजलि देते हैं। जो छात्र घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं, उनके लिए हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर लौट जाएं। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को खोया है, उन पर क्या बीत रही होगी, यह हम बहुत अच्छी तरह समझ सकते हैं।
पंकज कुमार ने कहा कि एसैप केंद्र सरकार से यह मांग करती है कि छात्रों के लिए जल्द से जल्द एक हॉस्टल की जमीन अलॉट कराई जाए। अगर सरकार हॉस्टल के लिए जमीन अलॉट नहीं करा सकती है, तो जितने भी बच्चे पीजी और फ्लैट में रह रहे हैं, उनके किराए का पूरा भुगतान केंद्र सरकार को करना चाहिए।
वहीं, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि आम आदमी पार्टी की स्टूडेंट विंग एसैप ने पीजी हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए बुधवार को एक श्रद्धांजलि और प्रार्थना सभा रखी। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत छात्रों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रविवार को सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला पीजी की बिल्डिंग गिरने से कई बच्चे मलबे में दब गए और अब तक 8 मासूम बच्चों के निधन की बात सामने आ रही है। इस हादसे ने दिल्ली में पीजी में रह कर पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों को झकझोर कर रख दिया है।