पंजाब | भगवंत मान सरकार रंगला पंजाब मिशन के तहत गरीब कल्याण की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आशीर्वाद योजना के बारे में अहम जानकारी देते हुए बताया कि मान सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग के 76 हजार लाभार्थियों को 391 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। वहीं 2024 से गरीब परिवारों के बच्चों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का लाभ भी मिल रहा है। ये रिपोर्ट देखिए।