Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Punjab 2027 – First List (40)

    Punjab 2027 – Second List (31)

    Delhi 2025 (Archive)

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

मंत्री प्रवेश वर्मा का झूठ बेनकाब, अफसरों का यमुना में मरी मछलियां डालते हुए देखने से इन्कार- सौरभ भारद्वाज

  • November 13, 2026

नई दिल्ली, 13 नवंबर 2026

यमुना में मरी हजारों मछलियों को लेकर अपनी सरकार की नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे मंत्री प्रवेश वर्मा के झूठ को उनके ही सिंचाई एवं बाढ़ नियत्रंण विभाग के अफसर ने बेनकाब कर दिया। यमुना में मरी मछलियां डालने की सोनिया विहार थाने में शिकायत देने वाले अफसर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने विधायक संजीव झा व कुलदीप कुमार के साथ मुलाकात की और उसके साथ हुई बातचीत का मीडिया के सामने रख कर सारी सच्चाई सामने ला दी। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा ने दावा किया था कि उनके अधिकारियों ने ‘‘आप’’ नेताओं को यमुना में हज़ारों मरी हुई मछलियां फेंकते हुए देखा, लेकिन यमुना में मछलियों की मौत को लेकर पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले अधिकारी का कहना है कि न तो उसने और न ही उसके किसी अधिकारी ने किसी को यमुना में मरी हुई मछलियां फेंकते हुए देखा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अधिकारी का कहना है कि उसने यह शिकायत सिर्फ इसलिए दर्ज कराई क्योंकि उसे ऊपर से ऐसा करने का निर्देश मिला था। अब, प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा को उस अधिकारी को सामने लाना चाहिए, जिसने हमें यमुना में हज़ारों मरी हुई मछलियां फेंकते हुए देखा था। उन्होंने दिल्ली सरकार से मांग की कि पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। क्या किसी औद्योगिक प्रदूषण की वजह से मछलियां मरी या फिर केमिकल डालने की वजह से मरी हैं।

‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली सरकार का बड़ा झूठ पकड़ा गया। गुरुवार को दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज यमुना में मरी हुई मछली डाल गए। प्रवेश वर्मा के मुताबिक, हम लोग लाखों मछलियां टोकरों में भर कर लाए और यमुना में डाल गए। क्या प्रवेश वर्मा का यह बकवास मीडिया में चलाने के लायक भी है? प्रवेश वर्मा को थोड़ी सी भी बात लग जाए तो मानहानि का केस करने कोर्ट पहुंच जाते हैं और खुद इतनी गलत बयानी करते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुरुवार को प्रवेश वर्मा ने दावा किया था कि उनको उनके अफसरों ने बताया कि ‘‘आप’’ के लोग यमुना में मरी हुई मछली डाल गए। प्रवेश वर्मा ने अपने अफसरों को तुरंत एफआईआर दर्ज करने का आदेश भी दे दिया। दिल्ली सरकार का सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एग्जीक्युटिव इंजीनियर सोमनाथ कश्यप ने सोनिया विहार थाने के एसएचओ को लिखित शिकायत दी है। मैं विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार के साथ कैमरे के साथ सोमनाथ कश्यप के पास पहुंचे। हमने उनसे पूछा कि क्या आपने हमें मरी हुई मछली डालते हुए देखी? उनका जवाब मिला कि वह तो मौके पर गए ही नहीं थे। उनका कहना है कि यह देखना हमारा काम नहीं है। हमें उपर से शिकायत करने का आदेश मिला है। अब दिल्ली सरकार एई को सस्पेंड कर देगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 842 करोड़ का भ्रष्टाचार किया और अफसरों को फंसा दिया। कई अफसर छह-छह महीने जेल में रह कर आए हैं। प्रवेश वर्मा इतने नकारा हैं कि उन्हें अपने विभाग में हो रहे काम के बारे में भी मालूम नहीं है। कई मीडिया में खबर प्रकाशित है कि यमुना नदी में सोनिया विहार और उसके आसपास के इलाकों में पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ गई है। इसकी वजह से दिल्ली सरकार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े। इसकी वजह से एनडीएमसी इलाके में एक दिन पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इन इलाकों में प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के जज और मंत्री रहते हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स से साबित है कि यमुना में प्रदूषण बढ़ा, जिसकी वजह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बंद करने पड़े। यह प्रदूषण कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। क्या यह प्रदूषण इंडस्ट्री से आया या फिर क्रूज को चलाने से पहले दिल्ली सरकार ने यमुना में कुछ केमिकल छिड़के और इसी वजह से मछलियां मरी, इसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन प्रवेश वर्मा जांच नहीं कराना चाहते हैं। यमुना के पानी का सेंपल नहीं ले रहे हैं। पानी की जांच हो जाए तो मछलियों के मरने की वजह पता चल जाएगी। प्रवेश वर्मा ने अभी तक किसी की लैब रिपोर्ट नहीं दी है। क्या अमोनिया की प्रेस रिलीज झूठी है?

सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा के विभाग के अधिकारी का वीडियो दिखाया। अधिकारी मछलियों को डालते किसी को नहीं देखने का दावा कर रहा है। सौरभ भारद्वाज ने प्रवेश वर्मा से पूछा कि किस अधिकारी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज या ‘‘आप’’ के किसी कार्यकर्ता ने यमुना में मरी हुई मछली डाला। प्रवेश वर्मा उस अधिकारी का नाम बताएं। पिछली बार प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मार कर भागा था और अब दोबारा भी भागेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि स्थानीय लोग बता रहे कि एक माह पहले भी हजारों मछलियां यमुना में मरी हुई मिली थी। यमुना में केमिकल डाला गया या नहीं डाला गया। इसकी जांच होनी चाहिए। अगर बगैर केमिकल के हजारों मछलियां कैसे मर गई हैं। फिर यमुना में भारी प्रदूषण है और उसकी वजह से मछलियां मर गई। अगर पानी में मछली मर जाए तो वह स्वाथ्स्य के लिए बेहद हानिकारक है। वह पानी बिना साफ किए पीने योग्य नहीं है। जल बोर्ड भी उस पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में शोधित नहीं कर सकता। इसलिए उस वक्त पानी की आपूर्ति रोक कर छोड़ दिया जाता है।

इस दौरान कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार में ऐसे लोग मंत्री बने बैठे हैं, जिनको अपने विभाग के बारे में ही जानकारी नहीं है। प्रवेश वर्मा को सिर्फ अपने झूठ के खुलासे होने से बचना है। लेकिन अब हम प्रवेश वर्मा को भागने नहीं देंगे। यमुना पहले से भी ज्यादा प्रदूषित हो गई है। भाजपा सरकार ने यमुना को साफ करने के लिए कुछ भी काम नहीं किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन और सीएम रेखा गुप्ता को यमुना जी के मैले पानी की बदबू न आ जाए, उसे हटाने के लिए केमिकल छिड़क कर हजारों मछलियों को मार दिया। भाजपा का दिल्लीवालों को गुमराह करने का षड़यंत्र सफल नहीं होगा। आम आदमी पार्टी इनके सारे षणयंत्रों की पोल खोलेगी।

Social Stream
Tweets by AamAadmiParty
Do you think they can swoop any lower? Tell us in Do you think they can swoop any lower? Tell us in comments 👇
दिल्ली की भाजपा सरकार में ₹650 करोड़ के हेल्थ घोटा दिल्ली की भाजपा सरकार में ₹650 करोड़ के हेल्थ घोटाले के बाद अब 9वीं कक्षा की लड़कियों को बांटी गई साइकिलों में भी बड़ा घोटाला।

क्या है पूरा मामला? सुनिए AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज से।
Moody Proved he's the real thug Moody Proved he's the real thug
When India needed leadership, the Prime Minister h When India needed leadership, the Prime Minister had other priorities.
जब Ethanol से Vehicle Owners, Farmers, Environment जब Ethanol से Vehicle Owners, Farmers, Environment और Foreign Exchange- किसी को भी फायदा नहीं हो रहा, तो Modi सरकार इसे देश पर क्यों थोप रही है?
मोदी सरकार द्वारा थोपा गया E20 पेट्रोल लाखों लोगों मोदी सरकार द्वारा थोपा गया E20 पेट्रोल लाखों लोगों की परेशानी बन चुका है। आप भी अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर मुझे टैग कीजिए। मैं आपके वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट करूँगा।

-अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP

#KejriwalTownHallAgainstE20
Happy Friendship Day Fraaaands Happy Friendship Day Fraaaands
Moody Ji thought the crowd was there to support Fo Moody Ji thought the crowd was there to support Forced E20. Turns out, they came to oppose it.
Moody Ji's Answer on E20 Moody Ji's Answer on E20
मोदी सरकार की जबरन E20 नीति से लोगों को हो रही परे मोदी सरकार की जबरन E20 नीति से लोगों को हो रही परेशानियां, हमारी तीन मांगें और National Town Hall with Arvind Kejriwal में क्या-क्या हुआ: जानिए इस वीडियो में।
इतने सबूतों और Survey के बाद भी अगर सवाल उठाने वाल इतने सबूतों और Survey के बाद भी अगर सवाल उठाने वाले 'गलत' हैं, तो फिर सही रिपोर्ट कहाँ है?
Ethanol से ना देश की जनता खुश है, ना फॉरेन एक्सचें Ethanol से ना देश की जनता खुश है, ना फॉरेन एक्सचेंज बच रहा है और ना ही किसानों को फायदा हो रहा है, तो क्यों मोदी सरकार देश की जनता पर ज़बरदस्ती E20 थोप रही है?

— @ArvindKejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
E20-E100 के नाम पर मोदी सरकार जनता को धोखा दे रही E20-E100 के नाम पर मोदी सरकार जनता को धोखा दे रही है।

#KejriwalTownHallAgainstE20
What amazing answers Moody Ji 😭💀 What amazing answers Moody Ji 😭💀
How much money are you losing because of E20’s red How much money are you losing because of E20’s reduced mileage? Click the link in our bio and calculate your loss.
मावां-धीयां का मान, पंजाब की शान! 'मुख्यमंत्री मा मावां-धीयां का मान, पंजाब की शान!

'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की दूसरी किश्त जारी! मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में भेजी 3 महीने की Advance सम्मान राशि।
Arvind Kejriwal: "कल आपका वीडियो आया था, ऐसा लगा आ Arvind Kejriwal: "कल आपका वीडियो आया था, ऐसा लगा आप रो देंगे।"
Moody Ji: "अगर चुनाव होते, तो मैं रो देता!"

#kejriwaltownhallagainste20
India is set to buy $100 billion worth of U.S. goo India is set to buy $100 billion worth of U.S. goods. At the same time, the Modi government is fast-tracking the rollout of E20 across the country.

If E20 is being pushed despite concerns over mileage, costs, and consumer choice, who is this policy really benefiting?

Who is PM Modi really protecting through this deal?

#kejriwaltownhallagainste20
👉 E20 और Pure Petrol ख़रीदने की Choice दी जाए 👉 P 👉 E20 और Pure Petrol ख़रीदने की Choice दी जाए 
👉 Pure Petrol से E20 सस्ता होना चाहिए 
👉 Pure Petrol ₹84/ltr से कम होना चाहिए
Fuel Pump Choke, Engine Failure... सुनिए, 12 साल स Fuel Pump Choke, Engine Failure... सुनिए, 12 साल से Motor Mechanic के तौर पर काम कर रहे Aamir Khan जी से, E20 petrol कैसे Vehicles को Damage कर रहा है। Live Demonstration के साथ।

#KejriwalTownHallAgainstE20
Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Punjab 2027 – First List (40)

Punjab 2027 – Second List (31)

Delhi 2025 (Archive)

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube