अहमदाबाद | किसान नेता और आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने किसानों को बधाई देते हुए बताया कि, हमारा सत्याग्रह पहले दिन बहुत ही सफल रहा। जामनगर, पोरबंदर और द्वारका सहित कई क्षेत्रों से बहुत बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में जुड़े। लोग किसी की भी परवाह किए बिना धरने के कार्यक्रम में पहुंचे और आखिरकार सरकार ने फैसला किया कि जामनगर और देवभूमि द्वारका के सभी डैमों में सौनी योजना का पानी छोड़ा जाएगा। राज्य सरकार ने हमारी पहली आंशिक मांग स्वीकार की, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। यह किसानों की और किसानों की एकता की जीत है, किसान जब एक होगा और किसान की लड़ाई खुद लड़ेगा, तब सभी मांगें धीरे-धीरे पूरी होंगी। यह किसानों की जीत है, इसुदान गढ़वी केवल एक निमित्त है। मैंने नेतृत्व किया था लेकिन यह जीत मेरी नहीं बल्कि आज जो हजारों की संख्या में किसान एकत्रित हुए थे, उनकी जीत है।
इसके अलावा किसान नेता इसुदान गढ़वी ने बताया कि, मैं राज्य सरकार से विनती भी करता हूं कि आपने जामनगर और द्वारका जिले के डैम भरने की बात कही है तो वह पानी वास्तव में छोड़िए, मैं अपनी टीम को भेजूंगा क्योंकि किसानों के साथ कोई चीटिंग हो यह नहीं चलेगा। मैं राज्य सरकार से दूसरी भी अपील करता हूं कि हम भी नहीं चाहते कि हम और किसान स्थायी रूप से सत्याग्रह करें, तो आप सूखे की भी जल्द घोषणा करें, अकालग्रस्त भी घोषित करें, चारे का भी पर्याप्त वितरण शुरू करें ऐसी मेरी विनती है। यह किसानों के हक की लड़ाई है, किसानों की हालत बहुत खराब है। सरकार किसानों की ओर देखे क्योंकि प्रकृति उनसे रूठी है तो सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों की ओर देखे और जल्द से जल्द सूखा घोषित किया जाए, साथ ही किसानों का बिजली बिल भी माफ करने की घोषणा करे ऐसी हमारी मांग है।