अहमदाबाद/आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री तथा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. करन बारोट ने अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए बताया था कि आज गुजरात आम आदमी पार्टी के लिए संगठन का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज गुजरात की जनता के लिए संगठन को गांव के, अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए, बहुत ही लाभदायक, प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए संगठन में महत्वपूर्ण घोषणा की जा रही है। मिशन 2027 के तहत संगठन निर्माण का अभियान आम आदमी पार्टी ने शुरू किया है, और इसके तहत 2400 से अधिक पदाधिकारियों की घोषणा आम आदमी पार्टी द्वारा की जाएगी। कल आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल रायजी और प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी के नेतृत्व में अहमदाबाद में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मनोज सौरठिया, किसान नेता प्रवीण राम सहित आम आदमी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कल अहमदाबाद में होने वाली बैठक में 182 विधानसभा के प्रभारी, संगठन मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी, नवनियुक्त पदाधिकारी, बैठक में उपस्थित रहेंगे। आम आदमी पार्टी ने गुजरात के अंदर बहुत मजबूती से लोगों के सवाल उठाए हैं। गुजरात के अंदर सवाल बहुत थे, लेकिन मजबूत विपक्ष के रूप में सवाल उठाने वाला कोई नहीं था। गुजरात में अन्याय बहुत था। मजबूत विपक्ष के रूप में उसके खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नेता नहीं था। जब गांधीनगर में कमलम में जाकर, या विधानसभा तक भारतीय जनता पार्टी से मजबूत सवाल पूछने का काम किसी ने किया हो तो वह सिर्फ आम आदमी पार्टी ने किया है। आज विद्यार्थियों का सवाल हो, युवाओं के लिए बेरोजगारी का सवाल हो, आज किसानों के लिए सूखा घोषित करने, सत्याग्रह करने की बात हो, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात हो, मजदूरों का मुद्दा हो, महंगाई की मार हो, गुजरात के अंदर जब शराबबंदी है, फिर भी भावनगर में लट्ठाकांड होते हों तब जनता रेड के माध्यम से सरकार की आंखें खोलने का काम किया है। भले ही आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर हुई हो, इन सभी मुद्दों पर लड़ने का काम पार्टी ने किया है। 108 के पायलटों का मुद्दा हो, वस्त्रापुर के अंदर शांतिपूर्ण तरीके से जो युवा या जनता बैठे हुए थे उन्हें बहुत मारा गया हो, तब रात के तीन बजे तक उन्हें कानूनी सहायता देने का काम हो। इन सभी मामलों में आम आदमी पार्टी ने गुजरात की जनता के साथ उत्साह से, डटकर खड़े रहकर गुजरात की जनता के लिए लड़ने का काम किया है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की राजनीति सत्ता के दरवाजे से नहीं, आम आदमी पार्टी का काम गुजरात की जनता के दरवाजे से शुरू होता है।
डॉ. करन बारोट ने आगे बताया कि गुजरात के अंदर आम आदमी पार्टी लगातार गुजरात के लोगों के लिए लड़ी है, गुजरात के लोगों के लिए काम किया है, और इस संगठन के माध्यम से, गांव के अंतिम छोर के लोगों से, बूथ के कार्यकर्ता तक, बूथ के लोगों तक, बूथ तक पहुंचने का काम इस संगठन के माध्यम से आम आदमी पार्टी करेगी। और यह केवल संगठन का ढांचा नहीं है, यह केवल पदाधिकारियों की घोषणा नहीं है, यह जिम्मेदारी की घोषणा है, गुजरात की जनता की सेवा के लिए जिम्मेदारी की घोषणा है। और यह नवनियुक्त संगठन का ढांचा आम आदमी पार्टी और गुजरात की जनता के बीच जीवंत सेतु बनने का काम करेगा। बूथ में गुजरात की जनता के लिए लड़ने का काम इस समय आम आदमी पार्टी करेगी। डॉ. करन बारोट ने आगे कहा था कि कल की बैठक में आम आदमी पार्टी मिशन 2027 के तहत बूथ संगठन निर्माण का काम करने जा रही है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मिशन 2027 के तहत, आगामी चुनाव के लिए संगठन को और मजबूत कैसे बनाया जाए, गुजरात के लोगों तक कैसे पहुंचा जाए, उनके सवालों का डायरेक्ट, सीधा संपर्क आम आदमी पार्टी के लोगों तक हो, संगठन तक हो, और सभी को और मजबूती से जनता के लिए भागदौड़ करवा सकें, इन सभी बातों पर चर्चा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल रायजी के नेतृत्व में की जाएगी।