Scrollup

नई दिल्ली, 27 मार्च 2024

रामलीला मैदान में 31 मार्च को हो रही ‘इंडिया’ की महारैली में भारी जन सैलाब उमड़ेगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने लोगों में निमंत्रण पत्र बांटना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के प्रदेश संयोजक गोपाल राय कार्यकर्ताओं के साथ करोल बाग के रेगरपुरा पहुंचे और घर-घर जाकर लोगों से महारैली में आने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि “आप” के मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को न्यौता दे रहे हैं। इस महारैली में इंडिया गठबंधन के बड़े-बड़े नेता जुटेंगे और केंद्र सरकार की तानाशाही व विपक्षी दलों के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ जनता के साथ आवाज बुलंद करेंगे। उन्हांेने कहा कि सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। लोग देख रहे हैं कि कैसे सारे भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल होकर बेदाग हो जा रहे हैं और ईमानदारी से दिल्लीवालों के लिए काम करने वाले सीएम केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया है। दिल्ली की जनता अब इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को 31 मार्च को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर करोल बाग के रेगरपुरा में डोर टू डोर कैंपेन कर लोगों को निमंत्रण पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री को जिस दिन से केंद्र की बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री ने गिरफ्तार कराया है, उस दिन से लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि आखिर एक चुने हुए मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया?

उन्होंने कहा कि एक तरफ सारे भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और दूसरी तरफ ईमानदारी से दिल्ली के लिए काम करने वाले मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में इस बात का खुलासा किया था कि जिस सरकारी गवाह के आरोपों के आधार पर उनको जेल में डाला गया है, उसीे से बीजेपी ने 60 करोड़ रूपये लेकर उसको जमानत दे दिया। इसलिए आज लोगों में भारी आक्रोश है और इस तानाशाही के खिलाफ पूरी दिल्ली 31 मार्च को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में इकट्ठा होने जा रही है। इस महारैली में शामिल होने के लिए आज हम घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र बांट रहे हैं और लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि रामलीला मैदान में आएं और शांतिपूर्वक तरीके से लोकतांत्रिक व तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

गोपाल राय ने कहा कि महारैली में इंडिया गठबंधन के सभी प्रमुख नेता नजर आएंगे। यह रैली अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ और देश के लोकतंत्र को बचाने को लेकर है। क्योंकि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है और लोकतंत्र की ये हत्या तानाशाही तरीके से की जा रही है। दिल्ली में यह तानाशाही इतनी बढ़ गई कि मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया। इसलिए महारैली में सभी लोग इन्हीं बातों पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। जिस तरह से तानाशाही हो रही है, लोकतंत्र की हत्या हो रही है और विपक्ष के चुने हुए मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वो गलत है और इसके खिलाफ महौरली में आवाज उठाई जाएगी।

“आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी को इस महारैली के खिलाफ आवाज उठाने का कोई हक नहीं है। जिस पार्टी ने जमानत देने के लिए सरेआम 60 करोड़ रूप्ए की चंदा वसूली कर रिश्वत ली हो, उस पार्टी को इस महारैली के खिलाफ बोलने का कोई हक नहीं है। बीजेपी जिन लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है, उन लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करके सांसद, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बना देती है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने बीजेपी के भ्रष्टाचार के खिलाफ झूठे अभियान की पोल खोलकर रख दी है। अब लोगों को यह साफ नजर आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया गया है। पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पूरे देश में तानाशाही स्थापित की जा रही है। देश अब इसे और अधिक बर्दाश्त नहीं करने वाला है। बीजेपी को यह बात 31 मार्च को पता चल जाएगी, जब पूरी दिल्ली रामलीला मैदान की तरफ बढ़ेगी।

गौरतलब है कि बीजेपी शासित केंद्र सरकार की तानाशाही, लोकतंत्र को बचाने और विपक्ष के नेताओं को जिस तरह से साजिशन जेल में डाला जा रहा है, उसको लेकर इंडिया गठबंधन ने आंदोलन के जनक रामलीला मैदान में 31 मार्च को महारैली का आयोजन किया है। इसमें गठबंधन के सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। महारैली को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो सकें। इसलिए आम आदमी पार्टी ने निमंत्रण पत्र बांटने का अभियान शुरू किया है

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia