Scrollup

नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ह्यूमन बैनर प्रोटेस्ट किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आईटीओ फुटओवर ब्रिज और प्रगति मैदान फुटओवर ब्रिज पर हाथ में ‘जेल का जवाब वोट से’ का बैनर लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि आज मोदी सरकार की तानाशाही देश के सामने है। मोदी सरकार का मकसद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके पार्टी को खत्म करना है।

ह्यूमन बैनर पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि आज हमारे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में हाथ में बैनर लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया। जिस तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है वह देश के लोकतंत्र पर हमला है। सीएम अरविंद केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने दिल्ली के गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अच्छे काम किए। उन्होंने दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया। उन्होंने दिल्ली के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई, महिलाओं के लिए बस की यात्रा मुफ्त की। मोदी सरकार दिल्ली की जनता से नफरत करती है इसीलिए उसने दिल्ली के हित में क्रांतिकारी काम करने वाले मुख्यमंत्री को जेल में बंद कर दिया है। अरविंद केजरीवाल की रिहाई तक आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर न्यायालय तक की लड़ाई जारी रखेगी।

आइटीओ पर ह्यूमन बैनर प्रोटेस्ट में शामिल दिल्ली आम आदमी पार्टी के ओबीसी विंग के अध्यक्ष रविंद्र बालियान ने कहा कि आज पूरे देश में तानाशाही का माहौल है। सीएम अरविंद केजरीवाल को तानाशाही के तहत मोदी सरकार ने जेल में बंद कर दिया है। उनको लगता है कि हम इस तानाशाही से डर जाएंगे। हम डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली की जनता इस तानाशाही का जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करके देगी। इस बार दिल्ली से भाजपा का

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia