Scrollup

नई दिल्ली, 30 अप्रैल 2024

देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में इंडिया गठबंधन की ओर से मंगलवार को दिल्ली में पहला नामांकन पत्र दाखिल हुआ। आम आदमी पार्टी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने गाजे-बाजे के साथ दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल किया। सुबह करीब 9 उन्होंने पैतृक गांव तेहखंड स्थित मंदिर जाकर मां दुर्गा और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। वहां से कालकाजी, रविदास मंदिर होते हुए मेहरौली तक 8 किलोमीटर की आशीर्वाद यात्रा कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। आशीर्वाद यात्रा के दौरान कई जगहों पर उनका भव्य स्वागत भी हुआ। इस दौरान उनके साथ ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी के साथ अन्य वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सहीराम पहलवान के नामांकन के बाद आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सड़कों से खड़ा किया है। लेकिन भाजपा ने सोचा था कि वो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेगी तो आम आदमी पार्टी प्रचार नहीं कर पाएगी। लेकिन उन्होंने एक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया तो आम आदमी पार्टी का प्रचार करने के लिए हजारों अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़कों पर उतर गए हैं। आज आम आदमी पार्टी प्रचार नहीं कर रही है बल्कि, दिल्ली के लोग हमारे लिए प्रचार कर रहे हैं। दिल्ली के लोग हमें चुनाव लड़वा रहे हैं और दिल्ली के लोग ही हमें चुनाव जितवाएंगे।

आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने इस बात का प्रमाण दे दिया है कि उनके सांसदों ने दिल्ली में 10 सालों में कोई काम नहीं किया। इसलिए, अपने सांसद प्रत्याशियों को बदलना उसकी मजबूरी हो गई। पूरी साउथ दिल्ली की जनता को यह बात अच्छे से पता है कि बीजेपी के सांसद अपने क्षेत्र में नहीं आते हैं और उनके लिए काम नहीं करते हैं। अगर उनके लिए कोई काम करता है तो वो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी करती है। इस बार दिल्ली की जनता बेवकूफ बनने वाली नहीं है। दिल्लीवालों को पता है कि अरविंद केजरीवाल ने कभी एक पैसा अपनी जेब में नहीं डाला है, बल्कि, सारा पैसा दिल्ली की जनता के जेब में डाला है। इसलिए दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि अरविंद केदजरीवाल की झूठी गिरफ्तारी और जेल भेजने का जवाब वो अपने वोट से देगी।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि जो दिल्लीवालों के बेटे, उनके भाई अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में गिरफ्तार कर जेल में डाला है, दिल्ली की जनता उसको जवाब देने वाली है। इस बार दिल्ली की जनता सात में से एक भी सीट भाजपा को नहीं देगी और सातों सीटें इंडिया गठबंधन के पास आएंगी। दिल्ली की जनता एक सुर में चीखकर कह रही है कि जेल का जवाब वोट से देंगे। भाजपा को पता है कि वो दिल्ली में सातों सीटें हार रही है।

वहीं, “आप” के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव 2019 और 2014 से अलग है। 2019 और 14 में लोगों को बीजेपी से बहुत उम्मीदें थीं कि वो कुछ करके दिखाएगी। आज वो सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। आज लोगों को डर है कि देश में प्रजातंत्र और चुनाव बचेगा या नहीं बचेगा। देश में संविधान और आरक्षण बचेगा या नहीं बचेगा। इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली से आम आदमी पार्टी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने तुगलकाबाद में 10 साल तक विधायक के रूप में सेवा की है और उससे पहले पार्षद रहे हैं। लोगों को उनका ट्रैक रिकॉर्ड पता है। इसलिए इंडिया गठबंधन इस बार दिल्ली में सातों सीटों पर बहुत मजबूती से लड़ रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 21 मार्च से दिल्ली के लोगों में बदलाव आया है। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से दुखी और नाराज हैं। दिल्ली की जनता इसका जवाब बीजेपी को अपने वोट से देगी। ये बात बीजेपी को भी मालूम है कि उनके लिए ये चुनाव बहुत मुश्किल होने वाला है। अरविंद केजरीवाल कैंपेन के मुख्य रणनीतिकार हुआ करते थे, वो सारी बातचीत तय किया करते थे, रैलियां करते थे, पब्लित मीटिंग करते थे और रोड शो होते थे। वो सब इस बार नहीं है। लेकिन उनके न होने से जनता में जो गुस्सा है, उस गुस्से के कारण बीजेपी हारेगी।

दक्षिणी दिल्ली से इंडिया गठबंधन उम्मीदवार सहीराम पहलवान ने कहा कि जिसने अपने क्षेत्र और समाज के लिए काम किया है, जनता उसके साथ जाएगी। इस बार के चुनावी नतीजे पिछली बार से उलट होंगे और बीजेपी आखिरी पायदान पर खड़ी होगी। सीएम अरविंद केजरीवाल की कमीं पूरे देश में है, उनकी कमीं को आसानी से पूरी नहीं किया जा सकता, लेकिन उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल जहां तक संभव है, उनकी कमीं को पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। आज दिल्ली के लोग भाजपा के 10 साल के कुशासन के खिलाफ खड़े हैं और अरविंद केजरीवाल के 9 साल के विकास के साथ खड़े हैं। दिल्ली लड़ेगी, इंडिया जीतेगी।

सिर पर ‘‘आप’’ की टोपी, हाथ में झाड़ू लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सहीराम की आशीर्वाद यात्रा तेहखंड से निकली और कालकाजी से रविदास मार्ग होकर मेहरौली बदरपुर मे समाप्त हुई। इस यात्रा में उनके साथ कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी थे। सहीराम पहलवान अपने हाथ में ‘‘आप’’ का चुनाव चिन्ह झाूड़ लिए थे और लोगों से झाड़ू पर वोट करने की अपील करते हुए आगे बढ़ रहे थे। आशीर्वाद यात्रा में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पार्टी की टोपी और चुनाव चिन्ह झाड़ू लेकर शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिसने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है, दिल्ली वाले उसको वोट से जवाब देंगे

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia