Scrollup

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस शुरू करने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि जैसे रामायण में रावण ने माता सीता का अपहरण करने के लिए दूसरा रूप धारण किया था, वैसे ही आज भाजपा ईडी का रूप धारण कर फर्जी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराना चाहती है। छल से दिल्ली की सत्ता कब्जाने के लिए भाजपा ने हमारे सात विधायकों से संपर्क किया है और उनको अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए 25-25 लाख रुपए का ऑफर दिया है, लेकिन हमारे सभी विधायकों ने उसके ऑफर को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2023 और 2022 में भी हमारे विधायकों को खरीदने की असफल कोशिश की थी और इस बार भी असफल रहेगी। क्योंकि भगवान और दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। भाजपा ने अगर ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की कोशिश की तो इसका जवाब उसे लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर ऑपरेशन लोटस के लिए भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की नीतियों का मुकाबला नहीं कर सकती है। भाजपा अभी तक अपने किसी भी राज्य में 24 घंटे बिजली तक नहीं दे पाई है। मुफ्त बिजली देना तो बहुत दूर की बात है। भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने में लगातार असफल रही है और अरविंद केजरीवाल से हार जाती है। इसलिए भाजपा ने बीते 9 वर्षों में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए बहुत गंदे-गंदे षड़यंत्र किया है। एक बार तो भाजपा ने आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों को अयोग्य कर दिया था, जबकि उसके पास ऐसा करने की पावर नहीं थी। भाजपा को जनता के कामों से कोई लेना-देना नहीं है, उसको सिर्फ सत्ता से मोह है। लेकिन अरविंद केजरीवाल भाजपा के इन षड़यंत्रों के आगे न टूटे-न कभी झुके और दिल्ली की जनता के लिए अनेकों काम किए, जिस वह से दिल्ली के लोग उनको बेशुमार प्यार करते हैं।

‘‘आप’’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि रामायण में माता सीता का अपहरण करने के लिए रावण ने दूसरा रुप धारण किया था। वैसे ही आज भाजपा ईडी का रूप धारण करके इस कोशिश में लगी है कि किसी भी तरह से तथाकथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाए और आम आदमी पार्टी की सरकार को गिरा दिया जाए। इसी मंसा से भाजपा ने बीते कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के सात विधायकों से संपर्क किया और उनको कहा कि आम आदमी पार्टी के 21 और विधायक उसके संपर्क में हैं। भाजपा ने हमारे इन 7 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है कि वो ‘‘आप’’ को छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं। हमारी जांच के मुताबिक भाजपा ने अभी तक सात विधायकों को संपर्क किया और हमारे सभी विधायकों ने भाजपा के ऑफर को ठुकरा दिया है। हमारा विधायक आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में कभी नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा छल से दिल्ली की सत्ता हथियाने की लगातार कोशिश में लगी रही है, क्योकि भाजपा अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में नहीं हरा पाती है। 2013 में भी भाजपा ने आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की थी। तब आम आदमी पार्टी ने भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर का एक स्टिंग भी जारी किया था। जिसमें भाजपा ने हमारे विधायकों को पैसे देने का ऑफर दिया था। वो स्टिंग आज भी यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। इसके बाद भाजपा ने 2022 में भी हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की और अब 2024 में भाजपा एक बार फिर ‘‘आप’’ विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है और इस बार भी भाजपा की कोशिश असफल रहेगी।

‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा को दिल्ली में लगातार आम आदमी पार्टी से हार का सामना करना पड़ता है। भाजपा का इस बार का प्रयास भी असफल रहेगा, क्योंकि भगवान और दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और हमारे विधायक बिकाउ नहीं हैं। अगर भाजपा ने छल या किसी भी तरह से दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार गिराने की कोशिश की तो भाजपा को इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा की दिल्ली में बची जमीन भी खिसक जाएगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia