Scrollup

नई दिल्ली, 16 अप्रैल 2024

दिल्लीवालों के चहेते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। इससे आहत होकर केजरीवाल ने देश की जनता के नाम संदेश भेजा है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने संदेश भेज कर देशवासियों से कहा है कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नफरत और बदले की भावना से ग्रसित होकर अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। इसलिए केजरीवाल से उनके परिवार और पंजाब के सीएम भगवंत मान की मुलाकात शीशे की दीवार खड़ी करा रहे हैं। मोदी जी ऐसा करके केजरीवाल और ‘‘आप’’ के नेताओं को अपमानित करके उनका मनोबल तोड़ना चाहते हैं, लेकिन हम टूटने वाले लोग नहीं हैं। आम आदमी पार्टी इस तानाशाही कृत्य की निंदा करती है। इससे अरविंद केजरीवाल न टूटेंगे और न झुकेंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में हो रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश की जनता के लिए बेटे और भाई की तरह काम किया। उन्होंने ने जनता के लिए संदेश भेजा है कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। जेल में आतंकवादियों जैसा अरविंद केजरीवाल के साथ व्यवहार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को शर्म नहीं आती है। प्रधानमंत्री दुर्भावना और नफरत में इतना आगे निकल चुके हैं कि अरविंद केजरीवाल से उनके परिवार और उनकी पत्नी की मुलाकात बीच में शीशे की दीवार खड़ी करके करा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस कटेगरी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके बाद भी भगवंत मान की लगातार तीन बार प्रचंड बहुमत से चुने गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात बीच में शीशे की दीवार खड़ी करके कराते हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री ने इस कार्रवाई से जाहिर कर दिया है कि उनके मन में अरविंद केजरीवाल के प्रति पूरी तरह से नफरत, दुर्भावना और बदले की भावना भरी हुई है।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने ही देश में एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पीएम का दिमाग अरविंद केजरीवाल की 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी और प्रताड़ित करने और उनका मनोबल तोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं को अपमानित कर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री को बता दें कि ये अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल दूसरी मिट्टी के बने हुए व्यक्ति हैं। अरविंद केजरीवाल ने आईआरएस की नौकरी को लात मारकर देश सेवा का संकल्प लिया। सैद्धांतिक मुद्दा आया तो अरविंद केजरीवाल ने अपनी 49 दिन की सरकार से इस्तीफा दे दिया। आप इनको तोड़ने की कोई भी कोशिश करेंगे तो अरविंद केजरीवाल और मजबूत होकर आपसे लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि सोमवार को भगवंत मान ने बताया कि उनकी अरविंद केजरीवाल से किस तरह मुलाकात कराई गई। जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ हो रहे गलत व्यवहार को देखकर भगवंत मान भावुक हो गए। हम सबके लिए यह भावुकता और कष्ट देेने की बात है। लेकिन प्रधानमंत्री और भाजपा के लिए यह शर्म की बात है। भाजपा और प्रधानमंत्री अपनी इंसानियत को मारने का काम कर रहे हैं। इससे देश में कोई अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में हो रहे आतंकवादियों जैसा व्यवहार को देखकर देश के लोग प्रधानमंत्री के प्रति कोई अच्छी धारणा नहीं बनाएंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में जो कुछ भी हो रहा है, आम आदमी पार्टी उसकी निंदा करती है। यह कृत्य एक तानाशाही का कृत्य है। इस कृत्य से अरविंद केजरीवाल को तोड़ने की मंशा है, लेकिन वो टूटेंगे, झुकेंगे नहीं। अरविंद केजरीवाल हमेशा लड़ें हैं और लड़ते रहेंगे। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहे हैं और काम करते रहेंगे

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia