Scrollup

नई दिल्ली, 19 अप्रैल 2024

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार के इशारे पर ईडी और जेल प्रशासन पर सीएम अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जेल में सीएम केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी जा रही है और उनके डाइट चार्ट को लेकर ईडी झूठ बोल रही है, जबकि जेल नियमों के अनुसार, किसी कैदी के स्वास्थ्य व खानपान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। सबको पता है कि 30 साल से अरविंद केजरीवाल सुगर के मरीज हैं और इंसुलित लेते हैं। पीएम मोदी के इशारे पर ईडी और जेल प्रशासन उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है और उन्हें जान से मरने की गहरी साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि जेल में केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हमें आशंका है कि उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रची जा रही साजिश की शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग करेगी।

जेल प्रशासन द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नही मुहैया न कराने और उत्पीड़न करने को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि न्यायिक हिरासत के दौरान मैंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश चल रही है। उस समय मेरे बयान पर आपत्ति की गई थी। भाजपा की कार्य पद्यति और और भाजपा के नेता जिस तरह से काम करते हैं, वो किसी की जान लेने की हद तक अपने षड़यंत्र को रचते हैं। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई को देखकर मैं कह सकता हूं कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश रची गई है और जेल में उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। केजरीवाल से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की मुलाकात आतंकवादियों की तरह कराई जाती है।

संजय सिंह ने कहा कि ईडी, एलजी ऑफिस और जेल के अधिकारी मिलकर अरविंद केजरीवाल के बारे में षड़यंत्र पूर्ण गहरी साजिश के तहत मीडिया में भ्रामक व झूठी खबरें फैलाते हैं। जेल के नियमों के मुताबिक, किसी भी कैदी के बारे में उसके स्वास्थ्य और खानपान से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। ईडी ने गुरुवार को किस आधार पर अरविंद केजरीवाल के झूठे डाइट चार्ज को मीडिया में प्रचारित करवाया। इसके पीछे क्या साजिश है? क्या जेल प्रशासन से मिलकर ईडी केजरीवाल को किसी बहाने जहर देकर मारने की साजिश कर रहे हैं। क्योंकि ईडी ने जो कल मीडिया में प्रचारित किया, वो पूरी तरह से झूठ था।

संजय सिंह ने कहा कि पिछले 30 सालों से अरविंद केजरीवाल सुगर के मरीज हैं और इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज के लिए इंसुलिन बहुत महत्वपूर्ण दवा होती है। अगर समय पर उसे इंसुलिन न दी जाए तो उसकी जान जा सकती है। प्रधानमंत्री और भाजपा के इशारे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। केजरीवाल को इंसुलिन क्यों नहीं मुहैया कराई जा रही है? जबकि बड़े-बड़े अपराधी का इलाज एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में होता है, लेकिन तीन बार से निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल प्रशासन इंसुलिन मुहैया नहीं करा रहा है। जेल प्रशासन अपनी मर्जी से ऐसा नहीं कर सकता है। जब तक प्रधानमंत्री के यहां से जेल प्रशासन को निर्देश नहीं जाता है, तक जेल प्रशासन अपनी तरफ से ऐसा काम नहीं कर सकते। ईडी के अधिकारी झूठा डाइट चार्ज प्रचारित कर कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सुगर बढ़ा रहे हैं। ईडी के अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम जल्द ही भारत के राष्ट्रपति और चुनाव आयोग से अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ हो रहे खिलवाड़ की शिकायत करेंगे। हमारे नेता को बदनाम करने और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने की साजिश में शामिल जेल प्रशासन, एलजी ऑफिस और ईडी के अधिकारियों के निलंबन की मांग करेंगे। ये लोग मजाक बना रखा है, तभी केजरीवाल को इंसुलिन की दवा न देकर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। 12 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की सुगर 320 थी। इसी तरह, 13 अप्रैल को 270, अप्रैल को 300, 15 अप्रैल को 300, 16 अपैल को 250 और 17 अप्रैल को 280 थी। सुगर की हमेशा मॉनिटरिंग के लिए कोर्ट से अनुमति है। अरविंद केजरीवाल किसी भी समय अपनी सुगर चेज कर सकते हैं। इसके बाद भी जेल प्रशासन इंसुलिन क्यों नहीं दे रहा है। यह अपराधिक कृत्य है। प्रधानमंत्री और उनके कारिंदों की अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की एक गहरी साजिश है।

उन्होंने कहा कि ईडी दस कदम आगे बढ़ कर झूठ प्रचारित कर रही है। कोर्ट में जो मामला विचाराधीन है, उसको ईडी सार्वजनिक कर रही है। मोदी सरकार के इशारे पर अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की गहरी साजिश रची जा रही है। मैं देश और दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि आपके जिस बेटे अरविंद केजरीवाल ने आपके लिए बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा और महिलाओं के लिए बस में यात्रा समेत अनेक सुविधाएं देने का काम किया है, आज जेल के अंदर आपके उस बेटे की जिंदगी के साथ मोदी सरकार, भाजपा और जेल प्रशासन मिलकर एक गहरी साजिश कर रहा है। इसमें सभी लोग अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े होइए और जेल का जवाब अपनी वोट की ताकत से दीजिए। मैंने ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी।

उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं। मीडिया को पहले जानकारी लेनी चाहिए। मीडिया ने गुरुवार को हमारे एक नेता की गिरफ्तारी की झूठी अफवाह फैला दी। मीडिया की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मीडिया को इस साजिश का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। मीडिया को सावधानी पूर्वक सारी खबरों की पहले जांच पड़ताल करनी चाहिए। उसके बाद सच को दिखाना चाहिए। भाजपाईयों को अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाते हुए शर्म नहीं आ रही है। जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी सुगर के मरीज हैं। उनसे भाजपाइयों को पूछना चाहिए कि उनको कितनी तकलीफ होती है। पूरा देश देख रहा है, भाजपाइयों को देश माफ नहीं करेगा। भाजपा बहुत नीचले स्तर की राजनीति कर रही है। कोई बीमार है तो उसकी बीमारी का मजाक उड़ा रहे हैं, क्या भाजपा के लोगों के घर में कोई बीमार नहीं पड़ता है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल कर उन्हें मारने की साजिश रच रही है। भाजपा संस्कार वाली पार्टी नहीं है। वो राजनीति में बहुत नीचले स्तर पर जा चुकी है। क्या आरएसएस की शाखा में यही सिखाया गया है। ये लोग देश का कैसे कल्याण करेंगे

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia