Scrollup

नई दिल्ली, 04 मई 2024

पश्चिमी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने गाजे-बाजे के साथ शनिवार को नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पूर्व में सांसद रहते किए अपने काम की बदौलत जीत का भरोसा जताया। इससे पहले उन्होंने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया और नामांकन जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत समेत विधायक व नेता मौजूद रहे। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को मोदी जी की तानाशाह सरकार ने जेल में डाल दिया है। इससे दिल्ली के लोगों में काफी गुस्सा है। आज पूरी दिल्ली में एक ही बात हो रही है कि जिसने शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराई, उसे जेल में डालने वाले को वोट से जवाब देंगे। वहीं, महाबल मिश्रा ने कहा कि मैंने 2009 से दिल्ली में जो काम किया है, लोग उसे याद आज भी याद करते हैं। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से आने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन देश को तानाशाही से मुक्ति दिलाएगा।

पूरी दिल्ली में केवल ‘जेल का जवाब वोट से’ का नारा गूंज रहा है- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से महाबल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के रूप में अपना नामांकन किया है। पश्चिमी दिल्ली के लोग मिलकर महाबल मिश्रा को जिताएंगे। इस समय दिल्ली में केवल ‘जेल का जवाब वोट से’ का नारा गूंज रहा है। दिल्ली के लाल अरविंद केजरीवाल को मोदी की तानाशाह सरकार ने जेल में डाला है, उससे लोगों में काफी गुस्सा और प्रतिक्रिया है। दिल्ली के लोग एक ही बात कह रहे हैं कि जिसने हमारे बच्चे को अच्छी शिक्षा, अच्छा इलाज दिया, बिजली, पानी की फ्री सुविधा दी, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराई, जिसने हमारी सेवा की उसको जेल में डाला गया है। दिल्ली के लोग जेल का जवाब वोट से देंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का 400 पार एक फर्जी नारा है। इन्होंने बंगाल में 200 पार कहा था, लेकिन 73 सीटें आईं, दिल्ली में 45 पार कहा था, लेकिन 8 सीटें आईं और मिजोरम में 21 पार कहा था लेकिन केवल 1 सीट आई। बीजेपी की 150 से ज्यादा सीटें नहीं आ रही हैं। इंडिया गठबंधन की 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। आम आदमी पार्टी का एक-एक विधायक, पार्षद और हर बूथ का कार्यकर्ता इस बार मिलकर महाबल मिश्रा को जिताकर संसद के अंदर पहुंचाएगा। दिल्ली के लोग बीजेपी की गुंडागर्दी, मोदी जी की तानाशाही और हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के जेल के खिलाफ अपना वोट देगा।

महाबल मिश्रा सबसे अनुभवी प्रत्याशी हैं, बतौर सांसद बहुत अच्छा काम किए हैं- कैलाश गहलोत

कैलाश गहलोत ने कहा कि पूरी दिल्ली में इंडिया गठबंधन को लेकर जनता में बहुत बढ़िया माहौल है। आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली की जनता को महाबल मिश्रा के रूप में बहुत अच्छा प्रत्याशी दिया है। महाबल मिश्रा पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा अनुभवी प्रत्याशी हैं। सांसद के तौर पर इन्होंने पहले भी बहुत काम किया। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार बदलाव होगा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी सारी सीटें जीतेगी।

अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी से दिल्ली के लोगों में भारी रोष है- महाबल मिश्रा

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने कहा कि इस बार मुझे कोई चुनौती नहीं दिखाई दे रहा है। अरविंद केजरीवाल की नाजायज गिरफ्तारी से लोगों के मन में रोष है। क्योंकि वो गरीब की मदद करते हैं। अरविंद केजरीवाल की गारंटी हर घर में दिखाई देती है। उन्होंने लोगों को फ्री बिजली पानी की सुविधा दी। दिल्ली में स्वाथ्य और शिक्षा को बेहतर किया। मौहल्ला क्लीनिक बनवाए। आज दिल्ली के अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे महंगे टेस्ट मुफ्त में होते हैं। उन्होंने बुजुर्गों के तीर्थयात्रा योजना चलाई। महिलाओं और फ्री बस यात्रा की सुविधा दी। अब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए भी मिलेगा। वहीं, मोदीजी कि गारंटी जुमले के अलावा कुछ नहीं है। मैं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के काम के आधार पर वोट मांग रहा हूं। इंडिया गठबंधन ने मुझे अपना उम्मीदवार चुना है। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मैं जीतकर जनता के हितों की रक्षा करूंगा।

महाबल मिश्रा ने कहा कि यह चुनाव 2009 के चुनाव की तरह दिखाई दे रहा है। लोगों में इस बार इंडिया गठबंधन तो जिताने का जज्बा है। बीजेपी ने अपने 6 सांसदों का टिकट काटकर खुद ही हार मान ली है, क्योंकि वो जानते हैं कि उन्होंने कोई काम नहीं किया है। मैंने 2009 से जनता के बीच जो काम किया है, दिल्ली के लोग उसे याद करते हैं कि महाबल मिश्रा ने ये काम किया था। सभी मेरा काम जानते हैं। हमारे नेता भले ही जेल में हैं लेकिन हमारे सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं। वो जल्द बाहर आएंगे।

ढोल-नगाड़ों के साथ निकला नामांकन जुलूस

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी महाबल मिश्रा के नामांकन में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडा और पार्टी के झंडे के साथ केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों ने अपने हाथ में झाडू और अरविंद केजरीवाल के पोस्टर्स लिए हुए थे।

तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ लगे नारे

महाबल मिश्रा के नामांकन में इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बीजेपी की तानाशाही और गुंडागर्दी से परेशान लोगों ने भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, तानाशाही, अत्याचार और जेल का जवाब वोट से देने के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के भी नारे लगाए

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia