Scrollup

सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर सीबीआई दफ्तर बुलाने पर आज लोगों का सब्र टूट गया। दिल्ली में चारों तरफ बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस आवाज को दबाने के लिए बड़े स्तर पर लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के 32 विधायकों और 70 पार्षदों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आए 20 विधायकों को गिरफ्तार किया गया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल के समन करके अपने दफ्तर में बुलाने के खिलाफ दिल्ली में चारो तरफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा करके न सिर्फ अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी बल्कि पूरे दिल्ली के लोगों का अपमान किया है। देश के प्रधानमंत्री तानाशाही के नशे में चूर हैं। देश के अंदर उम्मीद की किरण बन चुकी आम आदमी पार्टी को किसी भी कीमत पर कुचलना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। उसकी पहली कड़ी में आज सीबीआई ने उन्हें समन करके अपने दफ्तर तलब किया है। देश के प्रधानमंत्री तानाशाही के नशे में चूर हैं। देश के अंदर उम्मीद की किरण बन चुकी आम आदमी पार्टी के किसी भी कीमत पर कुचलना चाहते हैं। सबसे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया। इसके आ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया। दिल्लीवालों के सब्र का बांध आज टूट गया है जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन करके सीबीआई के दफ्तर बुलाया गया है। इससे न सिर्फ अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी बल्कि पूरे दिल्ली के लोगों का अपमान देश के प्रधानमंत्री कर रहे हैं। दिल्लीवालों ने अपने समर्थन से दिल्ली के मुख्यमंत्री परिवर्तन करने का अवसर दिया है। सीबीआई द्वारा समन करके अपने दफ्तर में बुलाने के खिलाफ पूरी दिल्ली में चारो तरफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सुबह-सुबह पुलिस ने लोगो को हिरासत में लिया है। इसके अलावा रात से फ़ोन करके कई धमकियाँ दी गई। उसके बावजूद दिल्ली के लोगों ने चारों तरफ सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन और देश के प्रधानमंत्री की तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद किया है। दिल्ली के अलग अलग इलाकों से दिल्ली के 32 विधायकों, 70 पार्षदों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आए 20 विधायकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन विधायकों को किया गया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार ,अजेश यादव , जरनैल सिंह , ऋतुराज झा, नरेश यादव, दिनेश मोहनिया, गुलाब सिंह यादव , राजेश ऋषि , वंदना कुमारी , राजेश गुप्ता , विशेष रवि , सोमनाथ भारती , अखिलेश पति त्रिपाठी, पवन शर्मा , सोमदत्त , राजकुमारी ढिल्लों , विनय मिश्रा , धनवंतरि चंदेला, गिरीश सोनी , महेंद्र यादव , सहीराम पहलवान, अमातुल्ला खान, वीएस जून , प्रकाश जारवार , अजय दत्त , करतार सिंह , शिवचरण गोयल . रोहित मेहरोरिया , मुकेश अहलावत और अरविंदर शौक़ीन को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ प्रदर्शन करने वाले दिल्ली वासियों को गिरफ्तार कर अलग अलग थानों में रखा गया है।‌

डेढ हजार से अधिक लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि अभी तक की सूचना के अनुसार आईएसबीटी कश्मीरी गेट से 120 लोगों को बवाना स्टेडियम में रखा गया है। राजघाट से 12 लोगों को तिमारपुर पुलिस स्टेशन में, मुकरबा चौक से 15 लोगों को अलीपुर पुलिस स्टेशन में, मुकरबा चौक से ही 200 लोगों की दूसरी टीम को गिरफ्तार कर बवाना पुलिस स्टेशन में रखा गया है। पीरागढ़ी से 180 लोगो की पहली टीम को गिरफ्तार कर नांगलोई पुलिस स्टेशन में रखा गया है। वहीं हरियाणा की तरफ से आने वाले 110 लोगों की दूसरी टीम को गिरफ्तार कर मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। साथ ही आनंद विहार से 100 लोगों को गिरफ्तार कुंडली पुलिस लाइन में रखा गया है। आईटीओ से 14 लोगों को गिरफ्तार कर बवाना पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। रिंग रोड से 150 लोगों को गिरफ्तार कर पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। द्वारका मोड़ से 50 लोग गिरफ्तार कर ज़फ़रपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। हनुमान मंदिर, पूसा रोड से 25 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिन्हें बवाना पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। आईआईटी गेट से 17 लोगो को गिरफ्तार कर वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में रखा गया है। अजमेरी गेट रेलवे स्टेशन से 22 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हे पहले मंदिर मार्ग थाने रखा गया था लेकिन अब उनकी कोई जानकारी नहीं है‌। लाडो सराय से 72 लोगों को गिरफ्तार कर जौनापुर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। टाउन प्लाजा ओखला चौक से 22 लोगो को गिरफ्तार कर कालकाजी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। मेहरौली से 70 लोग गिरफ्तार कर फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। गाजीपुर बॉर्डर से 150 लोग गिरफ्तार किए हैं, जिन्हें गाजीपुर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। ऐसे लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को अलग अलग जगह से अबतक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी आधिकारिक सूचना हमारे पास आई है।

कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि अभी कई हजार लोग ऐसे भी हैं जिन्हे बसों में बैठकर अलग अलग जगह घुमाया जा रहा है। उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, उसकी कोई सूचना अबतक हमारे पास नहीं आई है। यह इस बात को दर्शाता है कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं। सपनों को लेकर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का बार बार मुख्यमंत्री बना रहे है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री और भाजपा कितना ही षड़यंत्र कर ले दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी के साथ हैं। तमाम षडयंत्रो के बावजूद हम झुकने या रूकने वाले नहीं हैं। अगर उन्होंने ठाना है इस उम्मीद की किरण को बुझाने का तो हमने भी इस किरण को पूरे देश तक पहुंचाने की ठानी है। यह लड़ाई हमारी जारी रहेगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia