Scrollup

आज दिनांक 21 जून 2023 को दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर कई स्थानों पर योगाभ्यास के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती, आरडब्लूए, स्थानीय निवासियों और छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया। योग के माध्यम से लोगों को योग का माध्यम समझाया गया और स्वस्थ रहने के लिए लोगों से अपने जीवन में योग को स्थान देने की अपील की गई।
योग दिवस के अवसर पर मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के विजय मंडल पार्क, डी ब्लॉक गुलमोहर पार्क और सेंट्रल पार्क सर्वोदय एनक्लेव में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योग कर योग दिवस मनाया। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती योग दिवस के मौके पर सुबह- सुबह योग करने लोगों के बीच पहुंचे। सोमनाथ भारती ने लोगों के बीच बैठकर योग के कई आसन किए। योग कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सीनियर सिटीजन ,महिलाएं, और बच्चे शामिल हुए। सभी ने पूरे उत्साह से योग किया।

सोमनाथ भारती ने इस मौके पर लोगों को योग का प्रशिक्षण देने वाले पर प्रशिक्षकों की सराहना की ओर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। योग तन के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ बनाता है। जितना आवश्यक तन को स्वस्थ रखना है उतना ही आवश्यक मन का भी स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा मालवीय नगर में दो योगशाला चलाई जा रही है। लोगों ने इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा योगशालाओं का फंड रोके जाने के फैसले की निंदा की। लोगों द्वारा योगशालाओं को फिर से शुरू करने की मांग की गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए कहा कि ये दिवस हमें योग करने के लिए प्रेरित करता है। दो वर्ष पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों के लिए फ्री योग क्लासेज़ शुरू की। लगभग 17,000 लोग प्रतिदिन इनमें योग करने लगे। पिछले वर्ष इन्होंने ये योग क्लासेज़ बंद करवा दीं। लोग बहुत दुःखी हुए। इस से किसका फ़ायदा हुआ? क्या इस तरह जन हितकारी कार्यक्रम बंद करने चाहिये? मेरे लिये तो योग दिवस उस दिन होगा जब मैं अपने दिल्ली वालों के लिए फिर से फ्री योग क्लासेज़ शुरू करूँगा। पर अच्छी नीयत हो तो भगवान भी साथ देते हैं। इन्होंने हमें दिल्ली में रोका, हमने पंजाब में फ्री योग क्लासेज़ शुरू कर दीं। मुझे ख़ुशी है पंजाब में इसे लोगों का ज़बर्दस्त समर्थन मिल रहा है। पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने कल बड़े स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

सोमनाथ भारती ने कहा कि योग मन और तन को साधने का साधन है। अगर मन को नहीं साध पाए तो तन को साधना मुश्किल है। मन को जीत कर जग जीता जा सकता है। तन निरोगी, मन निरोगी और निरोगी समाज। इससे सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किए जाने वाली राशि में कमी आएगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia