Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने के लिए ये गहरी साजिश रची गई – संजय सिंह

  • February 27, 2026

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भाजपा को देश से माफी मांगने की मांग की है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा की अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई है। अब इन्हें माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर साबित कर दिया कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड़यंत्रकारी राज कर रहा है। विंध्वस्कारी सोच वाले मोदी जी और अमित शाह को अरविंद केजरीवाल के बनाए शानदार स्कूल-अस्पताल समेत अन्य काम बर्दाश्त नहीं हुए। इसलिए आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने के लिए ये गहरी साजिश रची गई।

संजय सिंह ने कहा कि आज अदालत का एक बहुत बड़ा फैसला आया है और उस फैसले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को पूरी तरीके से बरी कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित अन्य “आप” नेताओं के ऊपर शराब नीति का एक झूठा मुकदमा लगाया गया था, उसमें सबको बरी कर दिया गया है। यह बहुत बड़ा फैसला है। यह फैसला साबित करता है कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक, षड्यंत्रकारी, साजिशकर्ता और तानाशाह राज कर रहा है, जिसका नाम नरेंद्र मोदी है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लोकप्रिय, ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश के सबसे योग्य, ईमानदार शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की छवि खराब करने के लिउ उनके खिलाफ गहरी साजिश रची। आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाला गया, सड़ाया गया, उनके परिवारों और उनके चाहने वालों को कष्ट दिया गया। मोदी जी ने देश की सबसे उभरती हुई ईमानदार पार्टी को बदनाम करने की साजिश रची।

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि अगर उनके अंदर जरा सी भी शर्म हो, तो उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री इस देश की प्रगति, उत्थान और लोगों के विकास के लिए बाधा हैं। मोदी जी से यह देखा नहीं जा रहा था कि दिल्ली में स्कूल और अस्पताल कैसे अच्छे हो रहे हैं, क्योंकि उनकी सोच, विचार और उनके गृह मंत्री अमित शाह के विचार विध्वंसकारी हैं। उनकी सोच देश का विकास करने वाली नहीं है, बल्कि नाश करने वाली है। आज उस सोच का पर्दाफाश हुआ है। प्रधानमंत्री पूरे देश के सामने एक्सपोज हुए हैं।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को आज बहुत बड़ी राहत मिली है। हमारे परिवार के लोग इस फैसले से खुशी से रो रहे हैं और एक ऐसा व्यक्ति, जिसकी ईमानदारी पर प्रधानमंत्री ने चोट पहुंचाई, आघात पहुंचाया, वो अरविंद केजरीवाल भी आज स्वयं को रोक नहीं पाए और कोर्ट के फैसले के बाद खुशी के मारे रो पड़े। संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री को इन बातों से तकलीफ नहीं होती? उनकी पूरी ऊर्जा दिन-रात इस प्रकार के षड्यंत्रों में लगी रहती है।

संजय सिंह ने कहा कि हम लोग बार-बार हाथ जोड़कर कह रहे थे कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई एक सबूत तो दिखाया जाए। मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई रुपया, प्लॉट या कोई गहना मिला हो, कुछ तो दिखाया जाए। लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। हमें खूब बदनाम किया गया। हजारों टीवी शो हुए, डिबेट हुईं, जिनमें भाजपा के प्रवक्ता आकर “आप” को चिल्ला-चिल्ला कर बदनाम करते रहे। प्रधानमंत्री ने अपनी एजेंसियों को अपने हाथ की कठपुतली बना रखा है। वे सीबीआई-ईडी से दिन-रात फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने का काम करते हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी चट्टान की तरह इस तानाशाही के खिलाफ पहले भी खड़े थे और हम लोग आगे भी इस तानाशाही के खिलाफ खड़े रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों कान खोलकर सुन लें कि वे इस देश को बर्बाद नहीं कर सकते। उन्हें इस देश को बर्बाद करने की छूट नहीं दी जाएगी। कोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि इस प्रकार के षड्यंत्र और घिनौने खेल लंबे समय तक नहीं चलते।

संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया। ये साबित हो गया कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है। जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सबसे योग्य ईमानदार शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया, सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी को बदनाम किया। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से माफ़ी मांगें

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

जंतर मंतर से मनीष सिसोदिया जी ने  आधी रात को पहुंच के क्या कहा?

#jantarmantar #studentprotest
मोदी जी, देश सब याद रखेगा। 2029 दूर नहीं है।
Stand against dictatorship Stand for democracy! Stand against dictatorship
Stand for democracy!
Look at how the BJP is using goons to silence the Look at how the BJP is using goons to silence the voices of the youth.
Prime Minister Modi, students are not demanding fa Prime Minister Modi, students are not demanding fast-track courts. They are demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan. Stop diverting the issue.

-Arvind Kejriwal
National Convenor, AAP

📍 Goa
भाजपा ने अपने भाड़े के गुंडों को जंतर-मंतर भेजकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियाँ बरसवाईं, अब भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उन्हीं छात्रों को “भाड़े का टट्टू” और “पत्थरबाज़” कह रहे हैं।

शर्म करो भाजपाइयों!
Once again, BJP’s propaganda has been exposed. T Once again, BJP’s propaganda has been exposed. The BJP is trying hard to divert attention from the core issue- the NEET paper leak and the demand for Dharmendra Pradhan’s resignation by pushing fake narratives.

Mr. Prime Minister, the nation needs accountability, not diversion. Sack Dharmendra Pradhan NOW.!
Brutal police action against students. Is this you Brutal police action against students. Is this your idea of policing, Home Minister Amit Shah?
No justice. No silence. No justice. No silence.
छात्रों पर हमला करने के लिए बीजेपी ने भेजे अपने गुंडे।
बच्चों, आपने जिस तरह का दमन और बर्बरता झेली है, और अपने साहस और हौसले से पूरे देश को जगाया है, आपको हमारा सलाम है। 🇮🇳
Prime Minister Modi, is this your idea of democrac Prime Minister Modi, is this your idea of democracy- lathis for those demanding accountability?
Once again, BJP’s propaganda has been exposed. T Once again, BJP’s propaganda has been exposed. The BJP is trying hard to divert attention from the core issue- the NEET paper leak and the demand for Dharmendra Pradhan’s resignation by pushing fake narratives.

Mr. Prime Minister, the nation needs accountability, not diversion. Sack Dharmendra Pradhan NOW.!
मुख्यमंत्री Devendra Fadnavi मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis जी, आपकी पुलिस बच्चों की जेब में किस चीज़ की पुड़िया डालने की बात कर रही है?

दिल्ली में आपकी सरकार ने अपने गुंडे भेजकर बच्चों की मांग को कुचलने का काम किया, और अब महाराष्ट्र में ऐसी ओछी हरकत?

भाजपा वालों, सुन लो- बच्चों को डराने और धमकाने की कोशिश मत करो। देश जाग चुका है। आपके दिन पूरे हो गए हैं।
Where is Delhi CM Rekha Gupta? Where is Delhi CM Rekha Gupta?
प्रधानमंत्री जी, देश के बच्चे धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा मांग रहे हैं और आपसे पूछ रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए आपकी सरकार क्या करेगी। लेकिन आपका यह ट्वीट देखकर लग रहा है कि देश का प्रधानमंत्री हारा हुआ और दिशाहीन है।
छात्रों के साथ अरविंद केजरीवाल।
Rahul Gandhi’s protest in front of the PM’s re Rahul Gandhi’s protest in front of the PM’s residence lacked sincerity. He should have joined the students at Jantar Mantar.
Arvind Kejriwal ji छात्रों की रिहाई के लिए डटे रहे
लाठी-गोली से जो सत्ता सच दबाना चाहती है, उसे इस देश का युवा उखाड़ फेंकेगा।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube