Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान केजरीवाल का वजन 70 किलो था, जो अब 61.5 किलो है, अब तक उनका वजन 8.50 किलो घटा है- संजय सिंह

  • July 15, 2024

आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि जेल प्रशासन केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है।जेल नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री ही नहीं, किसी सामान्य कैदी की भी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना अपराध है। जेल प्रशासन बार-बार उनकी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर साबित कर रहा है कि वो उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने के लिए गहरी साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा, एम्स के डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट में साफ है कि केजरीवाल का लगातार वजन कम हो रहा है, वो हाइपो ग्लीसीमिया के शिकार हैं और जेल में उनका 5 बार शुगर लेवल 50 से नीचे आ चुका है। 21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान उनका वजन 70 किलो था, जो अब 61.5 किलो है। यानी अब तक उनका वजन 8.50 किलो घट गया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि किसी भी मरीज की मेडिकल रिपोर्ट जारी करना एक अपराध है। जेल प्रशासन ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मेडिकल रिपोर्ट जारी कर चुका है। जेल प्रशासन एक मुख्यमंत्री का मेडिकल रिपोर्ट जारी कर यह साबित कर रहा है कि वो अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जेल प्रशासन केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने के लिए गहरी साजिश रच रहा है। सीएम की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना इस साजिश का एक हिस्सा है। क्योंकि जेल नियमों के अनुसार, जेल प्रशासन मुख्यमंत्री ही नहीं, किसी भी मरीज का मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर सकता है। इसलिए सीएम की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए जेल प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि सीएम का मेडिकल रिपोर्ट जारी कर जेल प्रशासन ने हमारे लिए बहुत अच्छा किया। कम से कम देश के लोग सीएम की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में जान पाएंगे। एम्स के डॉक्टरों ने अरविंद केजरीवाल की जांच की है। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि केजरीवाल को वेट लॉस की समस्या है। यानी उनका वजन कम हो रहा है और दूसरा वो हाइपो ग्लीसीमिया के शिकार हैं। जेल में रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल का 5 बार शुगर लेवल 50 से भी नीचे आ चुका है। यह कोई सामान्य बात नहीं है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि यह मामला सिर्फ उनकी गिरफ्तारी तक नहीं है, बल्कि यह मामला अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। यह मामला अरविंद केजरीवाल को किसी भी हालत में प्रताड़ित करने और उनके जीवन के साथ कोई बड़ी अनहोनी घटना करने की साजिश का हिस्सा है।

संजय सिंह ने कहा कि मैं खुद भी जेल में रहा हूं। अगर आपकी तबीयत खराब है और आप घंटों तक घंटी बजाते रहते हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं आते हैं। वहीं रात में अचानक जिस व्यक्ति का शुगर लेवल 50 से भी नीचे चला जायेगा, वह तो उठकर घंटी भी नहीं बचा सकता है। वह कोमा में जा सकता है, उसके साथ कोई अनहोनी बड़ी घटना हो सकती है, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि 21 मार्च को मोदी सरकार की एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, उस दिन उनका वजन 70 किलो था और आज उनका वजन 61.5 किलो है। अब तक उनका 8.50 किलो वजन घट गया है और पांच बार उनका शुगर लेवल 50 से नीचे आ चुका है। जिसमे वह कोमा में भी जा सकते हैं और उनकी जिंदगी के साथ कोई बड़ी अनहोनी घटना भी घटित हो सकती है। यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं।

एक प्रश्न के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ही नहीं, किसी सामान्य कैदी का भी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना अपराध है। सीएम अरविंद केजरीवाल की उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल से रोज करीब 5 मिनट बात होती है। सुनीता केजरीवाल ने जो जानकारी दी है, उसके आधार पर हमने यह बात रखी है। उनका वजन कम हो रहा है और उसका पांच बार शुगर लेवल 50 के नीचे आ चुका है। एम्स के डॉक्टरों की टीम में जांच करके लिखा है कि उनको हाइपो ग्लीसीमिया की समस्या है। उनका शुगर लेवल कई बार घटा है। उनको वेट लॉस की समस्या है। यह एम्स के डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में लिखा हुआ है। यह मामला सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं है, बल्कि यह मामला अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ का है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

युवाओं को नशे से निकालकर खेल और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ा रही भगवंत मान सरकार 🙌
दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार बनने के बाद प्राइवेट स्कूलों ने बेतहाशा फीस बढ़ा दी। बीजेपी सरकार ने क़ानून बनाने की नौटंकी की लेकिन किसी भी स्कूल ने बढ़ी हुई फीस वापस नहीं ली। 

अब साकेत का एपीजे स्कूल गुंडागर्दी कर रहा है और बच्चों के Board Exam का Roll Number तक नहीं दिया है। लेकिन बीजेपी सरकार सो रही है और रेखा गुप्ता जी उदयपुर में मस्ती कर रही हैं। 

अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद कहां हैं? बच्चे स्कूल के बाहर खड़े हैं अपना रोल नंबर माँग रहे हैं लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।
शिक्षा माफिया के हक में खड़ी बीजेपी सरकार ने दिल्ली पुलिस भेजकर AAP दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और नेताओं को किया गिरफ्तार।

AAP नेताओं का गुनाह बस इतना था कि वो APEEJAY School से बच्चों को Admit Card दिलाने के लिए आवाज़ उठा रहे थे।
AAP Protest बच्चों के हक़ की लड़ाई – Admit Card न मिलने तक धरना
पंजाब के युवा नशे के दलदल से निकलकर खेल के मैदानों में दिखाई देंगे।
मुख्यमंत्री रेखा ग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दावों की पोल ख़ुद दिल्लीवाले खोल रहे हैं ‼️
युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में पंजाब के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पहले लोगों में डर था, कोई जानकारी नहीं देना चाहता था। 

लेकिन जिस तरह से भगवंत मान जी की सरकार ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया उससे लोगों के मन में डर ख़त्म हुआ और उन्हें पुलिस और AAP सरकार के ऊपर भरोसा होने लगा है।
पंजाब में चल रहे युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0 अभियान को और तेजी देने के लिए आयोजित जनसभा में पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी तथा प्रदेश के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी 🙌

आज इस कार्यक्रम में पंजाब के मोगा में युद्ध नशे के विरुद्ध 2.0 अभियान में अहम भूमिका निभा रहे विलेज डिफ़ेंस कमेटी के सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है।
Work missing. Rules ignored. Accountability absent Work missing. Rules ignored. Accountability absent. Despite repeated warnings, the crisis grows under the BJP govt every day.
BJP सरकार के भ्रष्टाचार से बनकर तैयार हुई टंकी टेस्टिंग के एक दिन बाद ही झरने की तरह बहने लगी। 

इस टंकी को बनवाने में ₹65 लाख से ज़्यादा का खर्च आया लेकिन टंकी एक दिन भी नहीं चली। 

यह टंकी मोदी सरकार के भ्रष्टाचार और ‘तुम भी खाओ और भाजपा सरकार को भी खिलाओ’ का एक नमूना है।
Baad mein???? Baad mein????
दिल्ली के बच्चों का बीजेपी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से एक सवाल —

“हमारा घर तोड़ रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, क्या वो हमें अपने घर में रखेंगी?”
RTI to the Ministry of Home Affairs shows no centr RTI to the Ministry of Home Affairs shows no centralized data on “lakhs of infiltrators” the Bharatiya Janata Party keeps talking about.

No numbers. No records. Only election-time fear.
भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं।”
Healthcare is no longer a privilege — it’s a r Healthcare is no longer a privilege — it’s a right for every family in Punjab.

The Mann Government is ensuring up to ₹10 lakh free cashless treatment, bringing relief, dignity and security to every household.
This is what people-first governance and honest politics look like.
चलो जंतर-मंतर! 🚶

बीजेपी सरकार द्वारा निकाले जा रहे कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के हक़ और सम्मान की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जाएगी। 
आम आदमी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

अपनी आवाज़ बुलंद करने और न्याय की इस लड़ाई में शामिल होने के लिए ज़रूर पहुँचें —
🗓️ : 1 मार्च 2026, रविवार
🕚 : सुबह 11 बजे से
📍 : जंतर-मंतर, दिल्ली
दिल्ली में इस बार आई ‘फर्ज़ीवाड़ा सरकार’‼️
बीजेपी सरकार बातें बीजेपी सरकार बातें तो बड़ी-बड़ी करती है लेकिन इनकी जेबें भ्रष्टाचार से भरी हैं।

उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को दूध में पानी मिलाकर पिलाया जा रहा है।
बीजेपी सरकार का सिख विरोधी चेहरा फिर सामने आ गया है।

बीजेपी सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए सिखों की पगड़ी की बेअदबी तक कर डाली।
मुंबई में मेट्रो का एक पिलर चलती सड़क पर आ गिरा, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

पूरे देश में भाजपा सरकार द्वारा बनवाया लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है लेकिन इसके जिम्मेदारों पर को एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube