Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान केजरीवाल का वजन 70 किलो था, जो अब 61.5 किलो है, अब तक उनका वजन 8.50 किलो घटा है- संजय सिंह

  • July 15, 2024

आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि जेल प्रशासन केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है।जेल नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री ही नहीं, किसी सामान्य कैदी की भी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना अपराध है। जेल प्रशासन बार-बार उनकी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर साबित कर रहा है कि वो उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने के लिए गहरी साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा, एम्स के डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट में साफ है कि केजरीवाल का लगातार वजन कम हो रहा है, वो हाइपो ग्लीसीमिया के शिकार हैं और जेल में उनका 5 बार शुगर लेवल 50 से नीचे आ चुका है। 21 मार्च को गिरफ्तारी के दौरान उनका वजन 70 किलो था, जो अब 61.5 किलो है। यानी अब तक उनका वजन 8.50 किलो घट गया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि किसी भी मरीज की मेडिकल रिपोर्ट जारी करना एक अपराध है। जेल प्रशासन ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मेडिकल रिपोर्ट जारी कर चुका है। जेल प्रशासन एक मुख्यमंत्री का मेडिकल रिपोर्ट जारी कर यह साबित कर रहा है कि वो अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। जेल प्रशासन केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने के लिए गहरी साजिश रच रहा है। सीएम की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना इस साजिश का एक हिस्सा है। क्योंकि जेल नियमों के अनुसार, जेल प्रशासन मुख्यमंत्री ही नहीं, किसी भी मरीज का मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर सकता है। इसलिए सीएम की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए जेल प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि सीएम का मेडिकल रिपोर्ट जारी कर जेल प्रशासन ने हमारे लिए बहुत अच्छा किया। कम से कम देश के लोग सीएम की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में जान पाएंगे। एम्स के डॉक्टरों ने अरविंद केजरीवाल की जांच की है। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि केजरीवाल को वेट लॉस की समस्या है। यानी उनका वजन कम हो रहा है और दूसरा वो हाइपो ग्लीसीमिया के शिकार हैं। जेल में रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल का 5 बार शुगर लेवल 50 से भी नीचे आ चुका है। यह कोई सामान्य बात नहीं है। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि यह मामला सिर्फ उनकी गिरफ्तारी तक नहीं है, बल्कि यह मामला अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। यह मामला अरविंद केजरीवाल को किसी भी हालत में प्रताड़ित करने और उनके जीवन के साथ कोई बड़ी अनहोनी घटना करने की साजिश का हिस्सा है।

संजय सिंह ने कहा कि मैं खुद भी जेल में रहा हूं। अगर आपकी तबीयत खराब है और आप घंटों तक घंटी बजाते रहते हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं आते हैं। वहीं रात में अचानक जिस व्यक्ति का शुगर लेवल 50 से भी नीचे चला जायेगा, वह तो उठकर घंटी भी नहीं बचा सकता है। वह कोमा में जा सकता है, उसके साथ कोई अनहोनी बड़ी घटना हो सकती है, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि 21 मार्च को मोदी सरकार की एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, उस दिन उनका वजन 70 किलो था और आज उनका वजन 61.5 किलो है। अब तक उनका 8.50 किलो वजन घट गया है और पांच बार उनका शुगर लेवल 50 से नीचे आ चुका है। जिसमे वह कोमा में भी जा सकते हैं और उनकी जिंदगी के साथ कोई बड़ी अनहोनी घटना भी घटित हो सकती है। यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं।

एक प्रश्न के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ही नहीं, किसी सामान्य कैदी का भी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करना अपराध है। सीएम अरविंद केजरीवाल की उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल से रोज करीब 5 मिनट बात होती है। सुनीता केजरीवाल ने जो जानकारी दी है, उसके आधार पर हमने यह बात रखी है। उनका वजन कम हो रहा है और उसका पांच बार शुगर लेवल 50 के नीचे आ चुका है। एम्स के डॉक्टरों की टीम में जांच करके लिखा है कि उनको हाइपो ग्लीसीमिया की समस्या है। उनका शुगर लेवल कई बार घटा है। उनको वेट लॉस की समस्या है। यह एम्स के डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट में लिखा हुआ है। यह मामला सिर्फ गिरफ्तारी का नहीं है, बल्कि यह मामला अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ का है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

हमारे पूर्वजों ने गुजरात और देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया,
लेकिन बीजेपी ने वर्षों तक सिर्फ़ सत्ता की मलाई खाई है।
अब गुजरात को बचाने की जिम्मेदारी हम सबको मिलकर उठानी होगी।
अगर गुजरात का युवा सिर्फ़ दो साल आम आदमी पार्टी को व्यवस्था परिवर्तन के लिए दे दे,
तो गुजरात की तक़दीर बदल सकती है।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, Aam Aadmi Party
कोर्ट ने साफ़ शब्दों में कहा कि CBI ने फ़र्ज़ी मामला बनाया था और अरविंद केजरीवाल समेत AAP के नेताओं ने कोई ग़लत काम नहीं किया‼️
गुजरात का युवा जब रोजगार मांगने जाता है, तो उनके हाथ में नशा और दारू की बोतल पकड़ा दी जाती है। कितने परिवारों के बच्चे जहरीली शराब पीने और नशे की वजह से मर चुके हैं।

पिछले 5 साल में 12 पुल गिर गए और कई लोगों की जान चली गई। लेकिन फिर भी लोग कमल का बटन दबा आते हैं।

आख़िर लोग कितने और लोगों का भविष्य बर्बाद होने का इंतज़ार कर रहे हैं? आख़िर लोग कब जागेंगे?

— @arvindkejriwal , राष्ट्रीय संयोजक, AAP
📍 सूरत, गुजरात

गुजरात को बीजेपी के कुशासन से मुक्ति दिलाने के संकल्प के साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @arvindkejriwal जी सूरत में आयोजित क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
पंजाब में इन माताओं-बहनों की यह खुशी ही आम आदमी पार्टी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है🙏

#1000Gift4PunjabWomen
नरेंद्र मोदी = जुमलों का जादूगर 🧙 

#JhoothaModiSachaKejriwal
Naam badalne se sab thik ho jata hai kya?? Naam badalne se sab thik ho jata hai kya??
विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा यह कहना कि अभी ईरान से बात करना संभव नहीं है। मोदी जी ने ईरान से अपने रिश्ते बिगाड़ लिए हैं और तेल और गैस की आपूर्ति बिगड़ गई है। 

इस वजह से देश में तेल और गैस के दाम बढ़ेंगे और इसका सबसे ज़्यादा फ़ायदा नरेंद्र मोदी जी के दोस्तों को होगा। देश में बढ़ती महंगाई का कारण सिर्फ़ नरेंद्र मोदी जी है।
गुजरात में 2027 के चुन गुजरात में 2027 के चुनाव में पार्टी नहीं व्यवस्था ही बदलेगी, और जनता की सरकार बनेगी💯
गारंटी मतलब...केजरीवाल💯

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए अहम फैसला लिया है 👏

🔹 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को ₹1000 प्रति माह दिए जाएंगे
🔹 SC समाज की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह दिए जाएंगे

#1000Gift4PunjabWomen
जय हिंद 🇮🇳 T-20 Cricket World C जय हिंद 🇮🇳

T-20 Cricket World Cup के फाइनल में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 

भारतीय Cricket टीम की यह जीत पूरे देश के लिए बेहद गर्व और खुशी का पल है।
गुजरात से कमल का फूल उखाड़ फेंकगे‼️
मोदी ने महिलाओं को ठगा ❌
केजरीवाल ने महिलाओं से किया वादा निभाया ✅

#JhoothaModiSachaKejriwal
महिला सशक्तिकरण की महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, केजरीवाल की एक और गारंटी पूरी।

अब पंजाब में 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को—

🔹 महिलाओं को ₹1000 प्रति माह
🔹 SC समाज की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह दिए जाएँगे 

#1000Gift4PunjabWomen
AAP सरकार की ₹1000/महीना AAP सरकार की ₹1000/महीना वाली गारंटी पूरी होने के बाद पंजाब की हर महिला की खुशी का Level 😃 

#1000Gift4PunjabWomen
जो मोदी से ना हुआ,
वो केजरीवाल ने कर दिखाया।

गारंटी मतलब... केजरीवाल...

#JhoothaModiSachaKejriwal
*पंजाब में केजरीवाल की एक और गारंटी हुई पूरी, भगवंत मान सरकार ने महिलाओं के हित में लिया बड़ा फ़ैसला* 🙏

🔷 अब प्रदेश की 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 प्रति माह

🔷 इसके साथ ही अनुसूचित समाज (SC) की महिलाओं को मिलेंगे ₹1500 प्रति माह 

#1000Gift4PunjabWomen
जो कहा, वो करके भी दिखाया💯

#1000Gift4PunjabWomen
AAP सरकार ने पूरा किया अपना एक और वादा🔥

🔷 अब पंजाब में 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेंगे ₹1000/महीना 

#1000Gift4PunjabWomen
वित्तमंत्री हरपाल वित्तमंत्री हरपाल चीमा जी ने बजट 2026-27 में ‘मुख्यमंत्री मावां-धीया दा सत्कार’ योजना की शुरुआत की 🙍‍♀️👵

👉इस योजना के तहत पंजाब की सभी 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को ₹1000/महीना दिया जाएगा
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube