कांग्रेस गुजरात के लिए नहीं, भाजपा के लिए काम करती है। विसावदर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी उतार कर आम आदमी पार्टी के साथ धोखेबाजी की है। कांग्रेस भाजपा के आदेशों पर चलती है। कांग्रेस ने विसावदर सीट से प्रत्याशी उतार कर ‘‘आप’’ के साथ धोखेबाजी किया है। वह भाजपा के आदेशों पर चलती है। इस बार विसावदर की जनता कांग्रेस को मचा चखाएगी। विसावदर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ‘‘आप’’ प्रत्याशी गोपाल इटालिया के समर्थन में शनिवार को मेगा रोड शो के दौरान राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा आज भी ‘‘आप’’ पर कायम है। इस उपचुनाव में जनता एक बार फिर ‘‘आप’’ की ईमानदार राजनीति को ही चुनेगी। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से जनता ने भाजपा को विसावदर में घुसने नहीं दिया। 18 साल से भाजपा विसावदर में चुनाव नहीं जीत पाई है। गुजरात में उनकी सरकार है, लेकिन विसावदर में उनका विधायक नहीं है। पहले जनता ने कांग्रेस को वोट दिया, इस बार “आप” को वोट दिया। इसके बाद भाजपा ने विसावदर पर हमला कर लोगों का अपमान करना शुरू कर दिया। पहले जनता ने कांग्रेस से हर्षद रेबाडिया को जिताया था। भाजपा ने बदमाशी करके हर्षद रेबाडिया तोड़ कर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। फिर उन्हें पैसे से खरीद लिया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के चुनाव में जनता ने भूपत भयानी को “आप” से जिताया। लेकिन भाजपा ने भूपत भयानी भी तोड़ लिया। भाजपा कह रही है कि विसावदर के लोग जिसे भी जिताएगी, उसे तोड़ लेगी। भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि इस बार ‘‘आप’’ ने अपना सबसे बड़ा हीरो गोपाल इटालिया चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा गोपाल इटालिया को तोड़कर दिखाए, केजरीवाल राजनीति छोड़ देगा। विसावदर की जनता गोपाल इटालिया को भारी मतों से जिताए, ताकि भाजपा को करारा तमाचा लगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस भी एक नंबर की धोखेबाज है। कांग्रेस भाजपा की नौकरी करती है और उसकी गोद में बैठी है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस के पांच विधायक भाजपा में चले गए। एक “आप” का विधायक भाजपा में चला गया। कांग्रेस हमारे पास आकर बोली कि जहां से कांग्रेस के विधायक छोड़कर भाजपा में गए, वहां “आप” अपना उम्मीदवार खड़ा न करे। हमने उन जगहों पर अपने उम्मीदवार नहीं खड़े किए, क्योंकि हमारा मकसद भाजपा को हराना था। इस बार विसावदर के चुनाव में हमने कांग्रेस को अपना वादा याद दिलाया कि कांग्रेस विसावदर से अपना उम्मीदवार न खड़ा करे, लेकिन कांग्रेस नहीं मानी। क्योंकि भाजपा का आदेश था कि कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार खड़ा करे। इसलिए कांग्रेस धोखेबाज है। इसलिए इस बार जनता कांग्रेस को भी मजा चखाए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोपाल इटालिया भ्रष्टाचारियों से लड़ता है, किसी से डरता नहीं है। बड़े-बड़े भ्रष्टाचारियों की ऐसी-तैसी कर देता है। जनता गोपाल इटालिया को विधानसभा में भेजेगी, तो वह न सिर्फ विसावदर की, बल्कि पूरे गुजरात की आवाज बनेगा। वह गुजरात के गरीबों, खेतिहर मजदूरों और किसानों की आवाज उठाएगा। इसके लिए गोपाल इटालिया को विधानसभा में भेजना होगा। विसावदर में खाद की बहुत बड़ी समस्या थी। गोपाल इटालिया ने इसके लिए आवाज उठाई और जनता को खाद दिलवाई। सहकारिता मंडली में भ्रष्टाचार का मामला भी गोपाल इटालिया ने उठाया। अगर गोपाल इटालिया विधानसभा में पहुंच गए, तो भाजपा वालों की नाक में दम कर देंगे। वह जनता की सच्ची आवाज बनेंगे। जनता उन्हें भारी मतों से जिताए, ताकि वह विधानसभा के अंदर गुजरात की आवाज बन सकें।
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विसावदर की जनता 19 जून को सिर्फ झाड़ू का बटन दबाए। कांग्रेस-भाजपा को वोट देने की जरूरत नहीं, ये लोग भ्रष्टाचारी और धोखेबाज हैं। विसावदर की जनता 18 साल से भाजपा को नकार रही है। गुजरात में 30 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन 18 साल से विसावदर से भाजपा को जीत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि गोपाल इटालिया विधानसभा जाएंगे, तो वहां जमीनी समस्याओं को उठाएंगे। गोपाल जनता के बीच के व्यक्ति हैं और विधानसभा में जाकर जनता की आवाज उठाएंगे। अच्छे लोग विधानसभा में जाएंगे, तो अच्छे कानून बनेंगे। अगर कोई वोट के बदले पैसे देता है, तो वह आपके वोट खरीद रहा है। इसके बाद वह पांच साल तक उसी जनता को बेचेगा। जिनके पास भ्रष्टाचार का पैसा है, वे लोग चुनाव से दो-चार दिन पहले आपके पास आएंगे और पैसे देकर वोट मांगेंगे। पैसे लेने से मना मत करना। यह जनता का ही लुटा हुआ पैसा है। लेकिन वोटिंग वाले दिन झाड़ू का बटन ही दबाना।