Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

109 करोड़ एमसीडी को देने थे, लेकिन अभी तक 58 करोड़ रुपए ही बच्चों के खाते में पहुंचा है- प्रवीण कुमार

  • February 10, 2026

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों को अभी तक यूनिफार्म, स्टेशनरी और स्कूल बैग का पैसा नहीं मिलने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया है। एमसीडी में सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि फरवरी में परीक्षा के बाद सत्र खत्म हो जाएगा, लेकिन बच्चों का यूनिफार्म के लिए मिलने वाली 1670 रुपए की राशि का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। एमसीडी को कुल 109 करोड़ रुपए बच्चों के खाते में भेजने थे, लेकिन अभी 58 लाख रुपए ही बच्चों के खाते में पहुंचे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार गरीब परिवार से आने वाले इन बच्चों के खाते में यूनिफार्म का पैसा जल्द भेजे और पैसा रोकने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा देश को विश्व गुरु बनाने और शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया भर में नाम रोशन करने की बातें करती है, लेकिन ये वादे धरातल पर बिल्कुल खोखले साबित हो रहे हैं। असलियत इसके ठीक विपरीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के एमसीडी स्कूलों में लगभग 2.30 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन बच्चों की ड्रेस, कॉपी और किताबों के लिए सरकार उनके खातों में पैसे भेजती है, लेकिन भाजपा के शासन में अभी तक इन बच्चों के खातों में यह राशि क्रेडिट नहीं हुई है।

प्रवीण कुमार ने आंकड़ों का विवरण देते हुए बताया कि एमसीडी स्कूल के प्रत्येक बच्चे को हर साल 1670 रुपए दिए जाते हैं। इनमें से 1250 रुपए यूनिफॉर्म, 300 रुपए स्टेशनरी और 120 रुपए बैग के लिए दिए जाते हैं। भाजपा ने इन बच्चों का हक मारा है। फरवरी का महीना चल रहा है। मार्च में परीक्षाएं हो जाएंगी और अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा। पूरा शैक्षणिक सत्र समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक बच्चों के खातों में पैसे नहीं आए हैं। भाजपा दिल्ली के गरीब बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रही है? क्या भाजपा नहीं चाहती कि गरीब बच्चे कॉपी-किताबें और यूनिफॉर्म खरीदें?

प्रवीण कुमार ने कहा कि एमसीडी के प्राथमिक स्कूलों (पहली से पांचवीं कक्षा) में अत्यंत गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ने जाते हैं, जिनके माता-पिता रेहड़ी लगाते हैं या मजदूरी करते हैं। उनके लिए यह 1650 रुपए की यह राशि भी बहुत मायने रखती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की तरफ से मांग की कि बच्चों के खातों में तुरंत पैसा भेजा जाना चाहिए।

प्रवीण कुमार ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से 109 करोड़ रुपए भेजे जाने थे, लेकिन आंकड़ों के अनुसार 58 करोड़ रुपए ही गए है और एमसीडी ने पैसा अपने पास ही रखा हुआ है। भाजपा केवल पल्ला झाड़ने का खेल खेलती है कि यह दिल्ली सरकार को करना है या एमसीडी को करना है। लेकिन असल में कोई भी बच्चों के अकाउंट में पैसे भेजने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा देश के लोगों को मूर्ख बनाने और बच्चों को ठगने का काम कर रही है। भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की यह मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाएगी।

प्रवीण कुमार ने भाजपा से पूछा कि क्या भाजपा जिस विश्व गुरु का सपना दिखाती है, उसमें स्कूल और दिल्ली के एमसीडी स्कूल शामिल नहीं हैं? भाजपा नेता इसका जवाब दें। क्या अगले साल भी पूरा सत्र इसी तरह गुजर जाएगा और बच्चों को पैसों के लिए इंतजार करना पड़ेगा? क्योंकि मार्च 2026 से नया सत्र शुरू होने वाला है। क्या बच्चों को फिर से इसी तरह गिड़गिड़ाना पड़ेगा। भाजपा के राज में एमसीडी स्कूलों की हालत अत्यंत जर्जर है। किसी भी स्कूल में चले जाइए, वहां शौचालय और दीवारों की स्थिति खराब है। आज भी कई स्कूलों में बच्चे टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। भाजपा स्पष्ट करे कि एमसीडी स्कूलों की यह हालत कब तक ठीक होगी?

वहीं, प्रीति डोगरा ने कहा कि 2022 में जब भाजपा एमसीडी में सरकार नहीं बना पाई और चुनाव हार गई, तो उसके बाद जनादेश को न मानते हुए 2025 में उन्होंने जोड़-तोड़ कर अपनी सरकार बनाई और एमसीडी पर कब्जा किया। आज स्टैंडिंग कमेटी भाजपा की है, बहुमत भाजपा का है और मेयर भी भाजपा का है। इसके बावजूद एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों को उनके यूनिफॉर्म, स्टेशनरी और बस्ते के लिए मिलने वाली 1670 रुपए की सालाना राशि अब तक नहीं मिली है, जबकि सत्र शुरू होकर खत्म भी होने वाला है।

प्रीति डोगरा ने कहा कि एमसीडी के स्कूलों में गरीब या मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे आते हैं, जिनके लिए 1670 रुपए की राशि बहुत बड़ी होती है। कई परिवार वर्ष 2025-26 में अपने बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ रहे क्योंकि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन वाली सरकार पूरी तरह से विफल रही है। भाजपा को देश में शिक्षा नहीं, सत्ता चाहिए। सत्ता के लालच में वे भूल गए हैं कि ये वे गरीब बच्चे हैं जो बड़े प्राइवेट स्कूलों में नहीं जा सकते, इसीलिए एमसीडी स्कूल में आते हैं।

प्रीति डोगरा ने मांग की कि तुरंत बच्चों के बैंक खातों में 1670 रुपए की राशि जारी की जाए। साथ ही, उन अधिकारियों और प्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जाए जिनकी वजह से बच्चों को यह राशि अब तक नहीं मिल पाई है। साथ ही, दोबारा ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए एक समिति और टाइमलाइन तय की जाए ताकि हर वर्ष सत्र शुरू होने से पहले बच्चों को 1670 रुपए की राशि मिल सके। इससे वे अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे सकेंगे और माता-पिता बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Inse bas yahi kara lo… Inse bas yahi kara lo…
झज्जर में अपराधी घर में घुसे, ताबड़तोड़ फायरिंग की और बेखौफ निकल गए।
BJP के राज में हरियाणा अपराधियों का अड्डा बन गया है, जहाँ की जनता भगवान भरोसे है।
मोदी के हवा-हवाई वादे😡
Schools turning into liquor hubs — this is the r Schools turning into liquor hubs — this is the reality under BJP-NDA rule.

When education spaces are compromised like this, it’s not just negligence, it’s a complete collapse of priorities.
Different places, same condition of healthcare. We Different places, same condition of healthcare. Welcome to the BJP’s rule‼️
अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध 15 दिनों के लिए रुका है, लेकिन इस दौरान ईरान को सावधान रहना होगा।

इस युद्धविराम के दौरान पाकिस्तान मध्यस्थ बनकर उभरा और इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ख़राब और “ही-ही, खी-खी” वाली विदेश नीति रही है।

हम महात्मा गांधी और बुद्ध के देश हैं, लेकिन अमेरिका के दबाव में हमने अपने पुराने और परंपरागत देशों से रिश्ते बिगाड़ लिए हैं। प्रधानमंत्री ने अपने खास दोस्त Adani को बचाने के लिए ईरान से दुश्मनी ले ली।

— @sanjaysinghaap जी, राज्यसभा सांसद, AAP
And the Prime Minister and the Home Minister remai And the Prime Minister and the Home Minister remain silent and unaccountable… again.
कानून-व्यवस्था ढेर कानून-व्यवस्था ढेर, अमित शाह हुए फेल
दिल्ली में अपराधियों का बढ़ता खेल‼️
यह कोई और नहीं बल्कि भाजपा के पोस्टर बॉय और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बोल रहे हैं।

BJP के लिए ‘गौ माता’ महज़ एक चुनावी जुमला और दंगा-फसाद का मुद्दा है। उत्तर भारत में BJP और उसके समर्थक ‘गौरक्षा’ के नाम पर हत्याएँ करते हैं।

लेकिन इनके नेता खुद कह रहे हैं, गौ मांस खाओ‼️
‘जल जीवन मिशन’ के नाम पर भाजपा सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी।
“असम में बीजेपी का मुख्यमंत्री कहता है कि “मुसलमानों की दुकानों से सामान नहीं खरीदना है।”

बीजेपी के अंधभक्त तय कर लें कि वे मुस्लिम देशों से आने वाली गैस से खाना नहीं बनाएंगे और तेल से गाड़ी नहीं चलाएंगे।”

— @sanjaysinghaap , राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
दिल्ली चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि सरकार बनते ही हर महिला को हर महीने ₹2500 मिलेंगे। 8 मार्च 2025 तक पैसे देने की बात भी कही गई थी।

मार्च बीत गया, लेकिन दिल्ली की महिलाओं को एक पैसा भी नहीं मिला।

अब वही जुमला केरलम में भी परोसा जा रहा है।
सवाल सीधा है—
दिल्ली में किया गया वादा कब पूरा होगा, साहब?
योगी सरकार का फर्जीवाड़ा
Kaam-kaaj ❌ Reelbaaz ✅ Kaam-kaaj ❌
Reelbaaz ✅
नशे के खिलाफ मान सरकार की नीति है एकदम साफ।
 
जो नशा तस्करों का साथ देगा, उस पर तुरंत सख्त एक्शन होगा।
गुजरात में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त प्यार, जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। 

इसी से भाजपा की तानाशाह सरकार घबराई हुई है और झूठे मुकदमे लगाकर AAP के कार्यकर्ताओं को जेल भेज रही है‼️
ये वायरल वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा है, जिसमें गंगा नदी में बड़ी नाव पर DJ बज रहा है और लोग शराब पीते हुए वीडियो भी बना रहे हैं।

सवाल ये है कि क्या UP की सरकार और वाराणसी प्रशासन ने मां गंगा में इन शराब पार्टियों की आधिकारिक परमिशन दे दी है?
पंजाब के शानदार 4 सा पंजाब के शानदार 4 साल,
काम दमदार, नतीजे कमाल 🙌
Inse Delhi to sambhal nahi rahi… Inse Delhi to sambhal nahi rahi…
मोदी जी के जुमलों और जमीनी सच्चाई में जमीन आसमान का फ़र्क़ है‼️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube