Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

स्कूल फीस बिल में बढ़ी फीस वापस लेने का प्रावधान नहीं, फीस फिक्सेशन कमेटी की अध्यक्षता भी स्कूल मैनेजेंट ही करेगा- आतिश

  • August 4, 2025

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा सरकार द्वारा लाए जा रहे स्कूल फीस बिल को एक सोचा-समझा फर्जीवाड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जुलाई तक किसी न किसी बहाने से जानबूझकर बिल को टालते रहे, ताकि प्राइवेट स्कूल आराम से फ़ीस बढ़ा लें और अभिभावकों से जबरन वसूली कर सकें। इस बिल में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फ़ीस वापस लेने का कोई प्रावधान ही नहीं है। यह बिल बच्चों और अभिभावकों के हित में नहीं, बल्कि प्राइवेट स्कूल मालिकों के फायदे के लिए लाया जा रहा है। ‘‘आप’’ की मांग है कि इसे सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाए, जो रायशुमारी ले। बिल फाइनल होने तक पिछले साल के बराबर ही स्कूलों को फीस लेने का आदेश दिया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आम आदमी पार्टी सदन से लेकर सड़क तक बिल का विरोध करेगी।

सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर ‘‘आप’’ विधायक दल के चीफ व्हीप संजीव झा के साथ प्रेसवार्ता कर आतिशी ने कहा कि सोमवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। इस मानसून सत्र में भाजपा की दिल्ली सरकार प्राइवेट स्कूल फीस बिल के नाम पर फर्जी बिल लेकर आ रही है। सोमवार को यह बिल दिल्ली विधानसभा में टेबल किया जाएगा। दो दिन पहले विधायकों को दिल्ली एजुकेशन ट्रांसपेरेंसी फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फीस बिल 2020 की कॉपी दी गई है। यह बिल सिर्फ प्राइवेट स्कूल मालिकों के हित में बनाया गया है।

आतिशी ने कहा कि अप्रैल में यह बिल कैबिनेट में पास हुआ। अप्रैल में कहा गया कि विधानसभा का विशेष सत्र होगा और उसमें बिल टेबल किया जाएगा। लेकिन कोई विशेष सत्र नहीं हुआ। मई में इस बिल को टेबल करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया, लेकिन आखिरी मौके पर कैंसिल कर दिया गया। फिर जून कहा गया कि सरकार इस बिल को अध्यादेश के माध्यम से ला रही है। अध्यादेश कैबिने में पास हो गया है, केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है और किसी भी दिन कानून बन जाएगा। लेकिन वह अध्यादेश भी गायब हो गया। अब जुलाई में कहा गया कि विधानसभा के मानसून सत्र में यह बिल पेश किया जाएगा।

आतिशी ने कहा कि अप्रैल, मई, जून, जुलाई यानि चार महीने बीत गए, क्योंकि सरकार के साथ सांठगांठ कर चुके प्राइवेट स्कूल आराम से मनमानी फीस बढ़ा सकें। बच्चों व पैरेंट्स को डरा- धमकाकर उनसे साल की बढ़ी फीस ले लें। इसलिए चार महीने तक बिल को विधानसभा में पेश नहीं किया गया। जब यह बिल पेश किया जा रहा है तो यह बिल 100 फीसद फर्जीवाड़ा है। यह बात इससे पता चलती है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्राइवेट स्कूलों ने बेतहाशा फीस बढ़ाई है। उस फीस को कंट्रोल करने का बिल में कहीं पर कोई प्रावधान नहीं है। बिल में स्पष्ट लिखा है कि 15 अगस्त तक कमेटी बननी होगी। जबकि यह बिल 4 अगस्त को पेश हो रहा है। अब इस पर सदन में बहस होगी, फिर यह पास होगा। इसके बाद केंद्र सरकार के पास जाएगा, फिर गजट में आएगा। 15 अगस्त तो ऐसे ही पार हो जाएगा। फिर कहा जाएगा कि इस साल की तारीख तो निकल गई, अगले साल से देखेंगे। इससे स्पष्ट है कि इस साल बेतहाशा बढ़ी फीस पर बिल के आने से कोई लगाम नहीं लगेगा।

आतिशी ने कहा कि 13 पन्नों के बिल में कहीं पर भी प्राइवेट स्कूलों के खातों का ऑडिट करने का प्रावधान नहीं है। इसका मतलब प्राइवेट स्कूल मनमाना फीस बढ़ा सकते हैं। स्कूल की फीस बढ़ाने वाली कमेटी की अध्यक्षता प्राइवेट स्कूल की मैनेजमेंट करेगी। ये वही स्कूल मैनेजमेंट है, जिसके खिलाफ 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में सड़कों पर उतर कर पैरेंट्स प्रदर्शन कर रहे थे। यह बिल सिर्फ प्राइवेट स्कूल मालिकों को बचाने के लिए लाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी विधानसभा के सत्र से लेकर सड़क तक इसका विरोध करेगी। अगर कोर्ट भी जाना पड़ेगा तो कोर्ट भी जाएंगे। जिस तरह से यह बिल बिना परदर्शिता और रायशुमारी के लाया गया है और प्राइवेट स्कूलों को बचाने के लिए जो प्रावधान किया गया है, उसका विरोध करेंगे।

आतिशी ने भाजपा सरकार के समक्ष दो मांगें रखते हुए कहा कि इस बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाए। सेलेक्ट कमेटी पैरेंट्स, स्कूलों, एक्टिविस्ट और शिक्षकों से रायशुमारी करेगी। उनका फीडबैक लेगी। इस रायशुमारी के आधार पर बिल को अंतिम रूप दिया जाए। दूसरी मांग है कि जब तक बिल अंतिम रूप नहीं ले लेता है, तब तक सभी स्कूलों पर यह नियम लागू किया जाए कि 2024-25 के आधार पर सारी फीस को फ्रीज किया जाए। यानि पिछले साल प्राइवेट स्कूल जितनी फीस ले रहे थे, उससे अधिक फीस बढ़ाने का अधिकार किसी भी स्कूल को नहीं दिया जाए। सदन में यह दोनों मांग आम आदमी पार्टी रखेगी।

इस दौरान बुराड़ी से विधायक और ‘‘आप’’ विधायक दल के चीफ व्हीप संजीव झा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया जा रहा स्कूल फीस बिल बच्चों और उनके पैरेंट्स के हित में नहीं है। बल्कि लूट खसोट करने वाले प्राइवेट स्कूल मालिकों को संरक्षण देने वाला बिल है। 10 साल तक ‘‘आप’’ की सरकार में प्राइवेट स्कूल फीस नहीं बढ़ा पाए थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही सारे स्कूल फीस बढ़ा दिए। प्राइवेट स्कूलों ने जो फीस बढ़ाई है, उसकी कानूनी वैधता इस बिल के जरिए दी जाएगी। फीस फिक्सेशन कमेटी में 5 सदस्य स्कूल मैनेजमेंट के और 5 सदस्य पैरेंट्स होंगे। इसके अलावा एक सरकारी ऑब्जर्वर होगा। अगर यह भी मान लें कि कमेटी में शामिल पैरेंट्स के 5 सदस्य फीस वृद्धि के खिलाफ भी होता है तो 5-5 की बराबरी हो जाएगी और सब अधिकारी पर निर्भर करेगा। यानि भाजपा सरकार अफरशाही के जरिए प्राइवेट स्कूलों को संरक्षण देने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

कानून-व्यवस्था ढेर कानून-व्यवस्था ढेर, अमित शाह हुए फेल
दिल्ली में अपराधियों का बढ़ता खेल‼️
यह कोई और नहीं बल्कि भाजपा के पोस्टर बॉय और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बोल रहे हैं।

BJP के लिए ‘गौ माता’ महज़ एक चुनावी जुमला और दंगा-फसाद का मुद्दा है। उत्तर भारत में BJP और उसके समर्थक ‘गौरक्षा’ के नाम पर हत्याएँ करते हैं।

लेकिन इनके नेता खुद कह रहे हैं, गौ मांस खाओ‼️
‘जल जीवन मिशन’ के नाम पर भाजपा सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी।
“असम में बीजेपी का मुख्यमंत्री कहता है कि “मुसलमानों की दुकानों से सामान नहीं खरीदना है।”

बीजेपी के अंधभक्त तय कर लें कि वे मुस्लिम देशों से आने वाली गैस से खाना नहीं बनाएंगे और तेल से गाड़ी नहीं चलाएंगे।”

— @sanjaysinghaap , राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
दिल्ली चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि सरकार बनते ही हर महिला को हर महीने ₹2500 मिलेंगे। 8 मार्च 2025 तक पैसे देने की बात भी कही गई थी।

मार्च बीत गया, लेकिन दिल्ली की महिलाओं को एक पैसा भी नहीं मिला।

अब वही जुमला केरलम में भी परोसा जा रहा है।
सवाल सीधा है—
दिल्ली में किया गया वादा कब पूरा होगा, साहब?
योगी सरकार का फर्जीवाड़ा
Kaam-kaaj ❌ Reelbaaz ✅ Kaam-kaaj ❌
Reelbaaz ✅
नशे के खिलाफ मान सरकार की नीति है एकदम साफ।
 
जो नशा तस्करों का साथ देगा, उस पर तुरंत सख्त एक्शन होगा।
गुजरात में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त प्यार, जनसमर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। 

इसी से भाजपा की तानाशाह सरकार घबराई हुई है और झूठे मुकदमे लगाकर AAP के कार्यकर्ताओं को जेल भेज रही है‼️
ये वायरल वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा है, जिसमें गंगा नदी में बड़ी नाव पर DJ बज रहा है और लोग शराब पीते हुए वीडियो भी बना रहे हैं।

सवाल ये है कि क्या UP की सरकार और वाराणसी प्रशासन ने मां गंगा में इन शराब पार्टियों की आधिकारिक परमिशन दे दी है?
पंजाब के शानदार 4 सा पंजाब के शानदार 4 साल,
काम दमदार, नतीजे कमाल 🙌
Inse Delhi to sambhal nahi rahi… Inse Delhi to sambhal nahi rahi…
मोदी जी के जुमलों और जमीनी सच्चाई में जमीन आसमान का फ़र्क़ है‼️
मैं प्रधानमंत्री ज मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूँ कि आप Kerala Files पर बात करते हैं, आइए Epstein Files पर भी बात करते हैं।
Topibaj pro max 💀 Topibaj pro max 💀
Claims vs Reality ‼️ Claims vs Reality ‼️
भगवंत मान सरकार करा रही पंजाब के हर एक नागरिक का ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज🩺
BJP और AAP की सरकारों मे BJP और AAP की सरकारों में फ़र्क़ साफ़ है:
भाजपा वाले आख़िर कब तक अपना निकम्मापन भगवान श्रीराम के नाम पर छिपायेंगे⁉️
पंजाब की जनता ने 4 साल पहले आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया था। आज उसी भरोसे के बदौलत पंजाब बदल रहा है। 

पंजाब में भगवंत मान जी की सरकार शानदार स्कूल और अस्पताल बना रही है। लोगों को फ्री बिजली मिल रही है और पंजाब की जनता को फायदा पहुंच रहा है। 

आप लोग अपना भरोसा और विश्वास बनाए रखिएगा और अगले साल होने वाले चुनावों में फिर से AAP की सरकार बनवा दीजिएगा।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube