Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सेंट्रल जोन में हर तरफ कूड़े का अंबार है, लोग परेशान हैं, लेकिन मेयर राजा इकबाल सिंह अपना ऑफिस छोड़ कर मानेसर में कर रहे पार्टी- अंकुश नारंग

  • July 3, 2025

दिल्ली में बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने गुरुवार को बीजेपी के एमसीडी मेयर राजा इकबाल सिंह के कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंक कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। “आप” के निगम पार्षद मेयर से मुलाक़ात कर सेंट्रल ज़ोन समेत पूरी दिल्ली की बदहाल सफ़ाई व्यवस्था पर जवाब मांगने पहुंचे थे, लेकिन वह कार्यालय से ग़ायब मिले! इसलिए मजबूर होकर दिल्ली की जनता के हितों के लिए “आप” पार्षदों ने मेयर कार्यालय के बाहर कचरा फेंक कर नारेबाजी की। एमसीडी में “आप” के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि सेंट्रल ज़ोन की हालत बदतर है। हर गली, हर सड़क पर कूड़े का अंबार है। जनता परेशान है, लेकिन बीजेपी सिर्फ कुर्सी की राजनीति में व्यस्त है और ज़मीन पर काम शून्य है। “आप” दिल्लीवालों की आवाज़ तब तक उठती रहेगी, जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता।

अंकुश नारंग ने कहा कि सोमवार और बृहस्पतिवार को दोपहर दो से चार बजे तक मेयर का जनता से मिलने का समय होता है। “आप” ने बृहस्पतिवार को दोपहर 2.15 बजे आंदोलन किया और 3 बजे तक वहां रहे। यह मेयर से मिलने का समय था, लेकिन मेयर राजा इकबाल सिंह अपने ऑफिस में उपलब्ध नहीं थे। क्योंकि वह गुड़गांव के मानेसर में पार्टी कर रहे थे, जबकि आज सिविक सेंटर खुला था, कर्मचारी और पूरा स्टाफ ड्यूटी पर था। फिर भी मेयर दिल्ली में मौजूद नहीं थे। हमने मेयर राजा इकबाल सिंह को 4 जून 2025 को सेंट्रल जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया था आज 3 जुलाई को एक महीना हो गया लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

अंकुश नारंग ने कहा कि उस ज्ञापन में मैने जिक्र किया था कि मुझे पार्षद सारिका चौधरी, राकेश लोहिया, पंकज गुप्ता, कुसुम, हेमा, सहित अन्य “आप” पार्षदों के पत्र प्राप्त हुए। इन पार्षदों ने बताया है कि सेंट्रल जोन में हर जगह कूड़ा-कूड़ा हो रखा है। यहां पिछले दो साल से सफाई करने के लिए कोई एजेंसी नहीं है। जहां पहले 10 टिपर (कूड़ा उठाने वाले वाहन) हुआ करते थे, वहां अब सिर्फ दो टिपर चल रहे हैं। जहां 15 टिपर थे, वहां अब तीन चल रहे हैं। सड़कें पूरी तरह कूड़ा-कूड़ा हो चुकी हैं। लेकिन बीजेपी की चार इंजन की सरकार और मेयर राजा इकबाल सिंह सफाई व्यवस्था में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि अब मॉनसून का समय आ गया है। बारिश होने से कूड़ा और फैलेगा। इससे मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा है। राजा इकबाल सिंह और भाजपा सेंट्रल जोन में कूड़ा उठाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। एमसीडी में आते ही भाजपा ने दिल्ली को कूड़े से भर दिया। कहने को बीजेपी मेगा सफाई अभियान चलाती हैं, लेकिन दिल्ली के हालात जमीनी स्तर पर कुछ और हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राजा इकबाल सिंह बड़े-बड़े वादे करते हैं और दावा करते हैं कि मेगा सफाई अभियान चल रहा है। लेकिन जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है।

अंकुश नारंग ने कहा कि जब मैंने और अन्य पार्षदों ने सदन में यह मुद्दा उठाया और मैंने कहा कि सेंट्रल जोन की हालत बहुत खराब है, वहां तुरंत कंसेंशनरी लगानी होगी और कूड़ा उठवाना होगा, तो मेयर ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी में मुद्दा जाएगा, लेकिन स्टैंडिंग कमेटी की पहली बैठक में न कोई कंसेंशनरी, न एजेंसी और न ही सेंट्रल जोन का कोई मुद्दा उठा। उन्होंने कहा कि एक तरफ “आप” दिल्ली की जनता के हित में प्रस्ताव लाती है, वह और दूसरी तरफ, बीजेपी हाउसिंग सोसाइटी, एस्ट्रोइड प्राइवेट होम शेल्टर्स लिमिटेड का प्रस्ताव लाती है। अगर यही प्रस्ताव कूड़े के लिए लाया जाता और स्टैंडिंग कमेटी में उठाया जाता, तो आज सेंट्रल जोन के लोगों को इस बदबू और बीमारियों के बीच नहीं जीना पड़ता। इन्होंने सारा इलाका कूड़ा-कूड़ा कर दिया है।

अंकुश नारंग ने कहा कि राजा इकबाल सिंह को शर्म आनी चाहिए। उन्हें तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका इस सीट पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। एक पार्षद की मूल जिम्मेदारी है कि इलाके में सफाई करवाएं। अब साउथ, वेस्ट, सिविल लाइंस जोन समेत मेयर के इलाके मजलिस पार्क में भी कूड़े का पहाड़ बनने लगा है। अगर मेयर कूड़ा निपटारा नहीं कर सकते, तो बड़े-बड़े वादे करके दिल्ली की सत्ता में क्यों काबिज हुए? दिल्ली की फसाई बीजेपी के बस की नहीं है। चार इंजन की सरकार होने के बावजूद यह सरकार पूरी तरह फेल है। ये लोग दिल्ली से कूड़ा नहीं उठा पा रहे, न ही इसे मैनेज कर पा रहे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

BJP’s book of shame 💔 BJP’s book of shame 💔
नीयत और नीति की बातें करने वाली भाजपा की असली नीयत और नीति क्या है? देखिए।
आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाले गुजरात से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को ED पार्टी ने षड्यंत्र के तहत 7 साल के लिए जेल भिजवा दिया है। यह आदिवासी समाज की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। गुजरात की जनता इसका जवाब ज़रूर देगी।
Ram Mandir me bhi chori… Ram Mandir me bhi chori…
पहले महमूद गजनवी ने भारत के मंदिरों को लूटा, अब भाजपा भारत के मंदिरों को जमकर लूट रही है।
Watch how the BJP looted the Ram Temple. #RamMand Watch how the BJP looted the Ram Temple.

#RamMandirMeinChori
अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर से करीब 200 करोड़ रुपये नकद और हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए।

मंदिर का प्रबंधन चंपत राय के हाथ में है और सबसे ज़्यादा आरोप भी चंपत राय पर ही लग रहे हैं। फिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी चंपत राय को अब तक हटाया क्यों नहीं गया?

आखिर चंपत राय को कौन बचा रहा है?

#RamMandirMeinChori
जो 75 साल में नहीं हुआ, वह मान सरकार ने सिर्फ़ 4 साल में कर दिखाया।
Mr. Prime Minister Modi, How many more students wi Mr. Prime Minister Modi,
How many more students will have to pay the price for your minister’s failures?
Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥 Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥
जोधपुर में सिजेरिय जोधपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के सवाल पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित है। यह बयान भाजपा नेताओं की स्त्री-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
कब तक बच्चों के सपने, उनकी मेहनत और उनका भविष्य धर्मेंद्र प्रधान की विफलता की कीमत चुकाते रहेंगे?
क्या यह सरकार एक पिता की पीड़ा समझ पाएगी? क्या यह सरकार बच्चों की मानसिक स्थिति कभी समझ पाएगी?

प्रधानमंत्री जी, आपकी सरकार में बार-बार पेपर लीक हुए। छात्रों के सामने बार-बार असमंजस, अनिश्चितता और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा की गई।

गलती सरकार की है, निकम्मापन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का है, लेकिन सज़ा देश के बच्चे और उनके परिवार भुगत रहे हैं।

परीक्षा व्यवस्था बार-बार सवालों के घेरे में रही। फिर भी छात्रों के लिए कुछ मिनट का बफर टाइम या किसी तरह की राहत का प्रावधान क्यों नहीं था?

मध्य प्रदेश के विदिशा में NEET re-exam के दौरान महज़ दो मिनट की देरी ने तीन छात्रों की सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ जानते हुए भी आँखें मूंदे बैठे रहना महापाप है।
The BJP must provide the nation with an answer!! The BJP must provide the nation with an answer!!
पंजाब की महिलाओं के लिए खुशख़बरी! 
1 जुलाई को तीन महीने के पैसे एक साथ मिलेंगे।
What has Punjab witnessed under the 4 years of Man What has Punjab witnessed under the 4 years of Mann Govt?
महाराज जी, रामद्रोही आपके ही खेमे में बैठे हैं। आपकी नाक के नीचे भगवान की संपत्ति लूटी जा रही है।
18 students lost their lives. 18 families lost hop 18 students lost their lives. 18 families lost hope. Countless dreams were shattered.

Prime Minister Modi, when will Dharmendra Pradhan be held accountable?
बेंगलुरु में NEET UG re-exam बेंगलुरु में NEET UG re-exam देने आई बच्चियाँ फूट-फूटकर रोने लगीं। थोड़ी देर से पहुँचने पर उन्हें परीक्षा नहीं देने दी गई।

सरकार बच्चों को और कितनी यातनाएँ देगी? पहले आपके भ्रष्टाचार के कारण उनकी परीक्षा रद्द हुई, फिर उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया। अब थोड़ी सी देरी होने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश तक नहीं मिला।

क्या सरकार में बैठे लोगों में ज़रा सी भी मानवता बची है?
"No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari "No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari. So Why Are Millions Still Thirsty?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube