आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता द्वारा यमुना का प्रदूषण खत्म होने के किए जा रहे दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा कालिंदी कुंज का एक लीटर पानी पी लें, उन्हें पता चल जाएगा कि यमुना कितनी साफ़ हुई है। कैमिकल के छिड़काओं से पानी के झाग कम होते हैं, प्रदूषण कम नहीं होता है। थोड़ा लिख पढ़ लें। डिफोमिंग एजेंट छिड़क कर सीएम रेखा गुप्ता झूठ बोल रही है कि यमुना का प्रदूषण खत्म हो गया भाजपा सरकार ने न हरियाणा से कोई समझौता किया और न नजफगढ़ नाले को बंद किया, तो यमुना में झाग बनेगा ही।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को मीडिया से कहा कि यमुना में झाग तो बनेगा ही, क्योंकि इसके लिए कुछ किया ही नहीं गया है। भाजपा सरकार ने न हरियाणा से कोई समझौता किया और न ही नजफगढ़ से आने वाले नाले को बंद किया। चूंकि दिल्ली में अब भाजपा सरकार है और इसलिए झाग न बने, ऐसा संभव नहीं है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह जरूर संभव है कि यमुना में बनने वाले झाग पर सरकार एंटी फोमिंग एजेंट्स का छिड़काव करे। रेखा गुप्ता सरकार वही डिफोमिंग एजेंट छिड़क रही है, जो अरविंद केजरीवाल की सरकार छिड़कती थी। तब प्रवेश वर्मा इसे जहर बताते थे, कहते थे कि लोग मर जाएंगे। अब बिल्कुल वही केमिकल का छिड़काव प्रवेश वर्मा का विभाग दिल्ली जल बोर्ड करा रहा है और भाजपा कहती है कि प्रदूषण खत्म कर दिया। झूठ मत बोलिए। कहिए कि हम वही कर रहे हैं, जो अरविंद केजरीवाल करते थे और तब हम तमाशा करके आम आदमी पार्टी की सरकार को काम नहीं करने देते थे, लेकिन ये तमाशा करके हमें नहीं रोक रहे हैं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बात साफ होनी चाहिए। झूठ बोलने से क्या फायदा? अगर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं कि यमुना साफ हो गई, तो चलिए और मेरे साथ यमुना का एक लीटर पानी पी लीजिए। साथ में अपने मंत्री प्रवेश वर्मा को भी बुला लीजिए। अगर रेखा गुप्ता यमुना का पानी पी लेती हैं, तो मैं मान लूंगा कि यमुना साफ हो गई।