Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सीएम रेखा गुप्ता के घर यमुना का पानी लेकर पहुंचे “आप” नेताओं ने दी चुनौती, साफ है तो पीकर दिखाएं

  • October 25, 2025

आम आदमी पार्टी ने यमुना को साफ करने का दावा कर रहीं सीएम रेखा गुप्ता और भाजपा नेताओं को एक्पोज कर दिया। शनिवार को “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा समेत अन्य नेता यमुना का प्रदूषित पाने बोतल में लेकर सीएम रेखा गुप्ता के घर पहुंचे और उन्हें चुनौती दी कि अगर यमुना साफ हो गई तो ये पानी पीकर दिखाएं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने “आप” नेताओं को बैरिकेट्स लगाकर कुछ दूर पहले ही रोक दिया। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्रदूषण की रिपोर्ट बता रही है कि यमुना का पानी न पीने लायक है और न नहाने लायक है। भाजपा का झूठ बेहद खतरनाक है। यमुना का पानी पीने से बच्चों व गर्भवती महिलाओं की जान जा सकती है। भाजपा सिर्फ बिहार चुनाव में वोट लेने के लिए पूर्वांचल के लोगों गुमराह कर उनकी जान से खेल रही है। झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने वाले भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया व अन्य मीडिया के माध्यम से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से कह रहे हैं कि वे झूठ बोलना बंद करें। अगर भाजपा चाहती है कि पूर्वांचल के छोटे-छोटे बच्चे यमुना का गंदा पानी पिएं, तो पहले रेखा गुप्ता और वीरेंद्र सचदेवा स्वयं इस पानी को पीकर दिखाएं। भाजपा नेता सोशल मीडिया पर हमारे सवालों का जवाब नहीं दे रहे और नौटंकी कर रहे हैं। वे पानी भरकर दिखाते हैं, लेकिन उसे गिरा देते हैं और पीते नहीं हैं।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हम यमुना का पानी लेकर रेखा गुप्ता के घर पहुंचे थे, ताकि वे मीडिया के सामने इसे पीकर साबित करें कि यमुना साफ हो गई है। मैंने सोशल मीडिया पर रेखा गुप्ता और वीरेंद्र सचदेवा को टैग किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसलिए हम स्वयं उनके घर पानी लेकर आए। हालांकि, पुलिस ने वहां रोक लिया और कहा कि रेखा गुप्ता उपलब्ध नहीं हैं। अगर अभी सीएम से मुलाकात नहीं हो सकती, तो पुलिस शाम या अगले दिन सुबह का समय बता दे। हम उस समय फिर पानी लेकर आएंगे। अगर रेखा गुप्ता ताजा पानी चाहेंगी, तो हम दोबारा भर लाएंगे। अगर कोई भाजपा मंत्री कहता है कि वे सीधे यमुना से पानी पिएंगे, तो हम उन्हें वजीराबाद ले जाकर गिलास में पानी भरकर पिलाएंगे। लेकिन इनकी नौटंकी बर्दाश्त नहीं करेंगें

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का यह झूठ खतरनाक है, क्योंकि इससे बच्चों, माता-पिता या गर्भवती महिलाओं की जान जा सकती है। यह झूठ लोगों को गुमराह कर उनकी हत्या की साजिश जैसा है। हालांकि, पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करेगी, क्योंकि वह भाजपा नेताओं की सुरक्षा कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम यह साबित करने आए हैं कि भाजपा नेता झूठ बोलते हैं, फरेब करते हैं और धोखाधड़ी में लिप्त हैं। भाजपा सरकार की अपनी दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की रिपोर्ट कहती है कि यमुना का पानी प्रदूषित है।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हथिनीकुंड से ईस्टर्न कैनाल का पानी यमुना में डायवर्ट किया, ताकि यह दिखाया जाए कि यमुना साफ हो गई है। लेकिन इसके बावजूद यमुना उतनी ही प्रदूषित है। पिछले पांच सालों तक भाजपा ने छठ के दौरान यमुना में पानी रोककर इसे प्रदूषित करने की कोशिश की, ताकि पूर्वांचल के लोग पूजा न कर सकें। अब वही सरकार बिहार चुनाव के लिए झूठी वाहवाही लूटने के लिए दूसरी नहरों का पानी यमुना में डाल रही है, फिर भी यमुना मैली की मैली हो। उन्होंने, जनता से अपील की कि वे भाजपा के झूठ में न आएं और यमुना के पानी का आचमन या उपयोग न करें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

इससे पहले पार्टी मुख्यालय पर विधायक संजीव झा समेत अन्य नेताओं के साथ प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने वजीराबाद के पास यमुना नदी का पानी बोतल में कैमरे के सामने भरा है। यदि भाजपा के किसी नेता को शक हो, तो हम उनके साथ किसी भी दिन दोबारा पानी भरने को तैयार हैं। उन्होंने बोतल में भरा पानी दिखाते हुए कहा कि बोतल में जमा काला-काला पदार्थ नजफगढ़ नाले से आने वाला मल और गंदगी है। पीने योग्य तो दूर की बात है, यह पानी नहाने लायक तक नहीं है। 23 अक्टूबर को आई दिल्ली सरकार की दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि यमुना के विभिन्न स्थानों से लिए गए नमूने प्रदूषित हैं और उनमें मल मौजूद है। यह पानी ज्यादातर जगहों पर पीना तो दूर की बात है, नहाने के लायक भी नहीं है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रोज झूठ बोलती हैं। उन्हें अपने पद की गरिमा का कोई ख्याल नहीं है। मुख्यमंत्री समेत भाजपा के नेता झूठ बोलकर और नकली आचमन का नाटक कर छठ के श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा नेता यमुना के पानी का आचमन करने का सिर्फ नाटक कर रहे हैं, जबकि पूरा पानी हाथ से नीचे गिर जा रहा है। उनके मुंह ने एक बूंद तक नहीं जा रही है। भाजपा के इस झूठ और फर्जीवाड़े के कारण लाखों गरीब पूर्वांचली महिलाएं और बच्चे यमुना में छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने जाएंगे और 45 मिनट से डेढ़ घंटे तक इस गंदे पानी में खड़े रहेंगे। इस दौरान पानी उनके मुंह और नाक में जाता है। यदि कोई इस झूठ पर भरोसा कर पानी पी ले, खासकर बच्चे या गर्भवती महिलाएं, तो वे गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं और उनकी जान भी जा सकती है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गरीब लोगों के पास इतना पैसा नहीं है कि वे दिल्ली की भाजपा सरकार के अस्पतालों में इलाज करा सकें, जहां अब मुफ्त दवाएं भी नहीं मिल रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर वे भाजपा को वोट देना चाहते हैं, तो दें, लेकिन इस पानी का आचमन न करें। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि वे इस सच्चाई को जनता तक पहुंचाएं कि भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं और वे मक्कार व धोखेबाज हैं। झूठ बोलना इनकी आदत है और इनके चक्कर में न आएं। पिछले नौ महीनों में भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे यमुना साफ हो।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के उस दावे का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बारिश के बाद इंडिया गेट की फोटो डालकर दावा किया था कि मैंने प्रदूषण ठीक कर दिया। लेकिन जब आम आदमी पार्टी ने यमुना के प्रदूषण की फोटो डाली, तो वही भाजपा मंत्री कहने लगे कि नौ महीनों में प्रदूषण कैसे ठीक हो जाएगा? इस पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने थोड़ी कहा था कि इंडिया गेट की फोटो डालो? न हमने कभी भाजपा से यह भी कहा कि नौ महीने में यमुना साफ कर दो। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो सच बोलकर गए थे। उन्होंने चुनाव से पहले सच बोला था कि मुझसे यमुना साफ नहीं हो पाई। इसका कारण यह था कि जिस यमुना एक्शन प्लान के तहत जून 2024 तक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पूरे होने थे, भाजपा के एलजी और वित्त विभाग द्वारा जल बोर्ड का फंड रोकने और केंद्र सरकार की डीडीए द्वारा जमीन न देने के कारण यह योजना 2026 तक खिसक गई। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह योजना आम आदमी पार्टी की सरकार ने शुरू की थी, लेकिन भाजपा बिहार चुनाव के लिए झूठ बोल रही है।

वहीं, “आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की 23 अक्टूबर की रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि यमुना का पानी अत्यधिक प्रदूषित है और इसमें मल की मात्रा इतनी अधिक है कि यह न तो पीने योग्य है और न ही नहाने लायक। इस पानी में जाने से त्वचा रोग हो सकते हैं। भाजपा नेता झूठा आचमन करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि यह पानी पीने या आचमन के लिए उपयुक्त है। अगर लोग भाजपा वालों के कहने पर इस पानी का आचमन कर लें या पी लें, तो यह उनकी जान से खिलवाड़ है।

संजीव झा ने कहा कि डीपीसीसी की रिपोर्ट भाजपा सरकार की ही है। यह रिपोर्ट वजीराबाद, आईटीओ, कालिंदी कुंज, लक्ष्मी नगर और ओखला जैसे घाटों पर पानी की स्थिति को दर्शाती है, जहां मल की मात्रा सैकड़ों-हजारों गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि हम इस बोतल और रिपोर्ट के साथ रेखा गुप्ता को यह दिखाने आए थे कि अगर यह पानी आचमन के लायक है, तो वे सबके सामने वह इसे पीकर दिखाएं। अगर रेखा गुप्ता इस पानी को पी लेती हैं, तो पूर्वांचली भाई-बहन छठ घाटों पर अर्घ्य देने आयेंगे, वो आश्वस्त हो जाएंगे कि पानी साफ है। अन्यथा, यह एक अपराध है कि भाजपा गरीब पूर्वांचलियों को गुमराह कर उनकी जान से खिलवाड़ कर रही है।

संजीव झा ने कहा कि हम पूर्वांचल के भाई-बहनों से अपील करते हैं कि वे इस पानी का आचमन न करें। पानी में ज्यादा देर खड़े रहने से त्वचा रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। भाजपा की नियत इस गंदे पानी जितनी गंदी है। बिहार चुनाव के कारण भाजपा भोले भाले लोगों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं। उन्होंने पूर्वांचल के भाई-बहनों से सावधानी बरतने, ज्यादा देर पानी में न खड़े होने और आचमन न करने की अपील की। साथ ही, कहा कि वजीराबाद, वासुदेव घाट, आईटीओ, प्रबल नगर, कालिंदी कुंज और ओखला जैसे घाटों का पानी आचमन के लायक नहीं है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Melody Khao… Khud Jaan Jaao Melody Khao… Khud Jaan Jaao
Thank You, Arvind Kejriwal ♥️ #KejriwalWithNe Thank You, Arvind Kejriwal ♥️

#KejriwalWithNeetAspirants
Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal m Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal made a promise and made it happen the very next day✨

#KejriwalWithNeetAspirants
शिक्षा के रास्ते न आएगी कोई दीवार,
छात्रों के साथ खड़े हैं अरविंद केजरीवाल।

#KejriwalWithNeetAspirants
आगामी विधानसभा चुन आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों को और मज़बूत करने पंजाब पहुंचे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी
बलात्कारियों का स् बलात्कारियों का स्वागत करने वाली व्यवस्था बेटियों की सुरक्षा पर केवल भाषण दे सकती है, भरोसा नहीं।
उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और वंचितों को न्याय दिलाने तक AAP सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में पदयात्रा जारी रहेगी 🙌

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार देश के मासूम बच्चों से उनका मौलिक अधिकार भी छीन रही है। वहीं पंजाब में AAP सरकार हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रही है।
Modi Ji, dekhiye na… Modi Ji, dekhiye na…
The story we’re told vs the reality we live: A The story we’re told vs the reality we live:

A strong nation isn’t built on claims.
It’s built on outcomes.
PM Modi, why would you not take a question? PM Modi, why would you not take a question?
Hint: the king of teleprompters who can not take a Hint: the king of teleprompters who can not take a single question from the media.
‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के हर पड़ाव पर जनता का जो विश्वास दिख रहा है, वह साफ संकेत है कि अब बदलाव केवल नारा नहीं, जनआवाज़ बन चुका है।
ऐसा कोई सगा नहीं, जि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे बीजेपी ने ठगा नहीं‼️
Acche Din aa gaye kya? #inflation #acchedin Acche Din aa gaye kya?

#inflation #acchedin
गोवा में आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

इसी डर में अब भाजपा ने AAP के गोवा सह-प्रभारी सिंगला जी पर ED की रेड करवाई है।
पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है लेकिन इसकी जिम्मेदार मोदी सरकार बेशर्मी की हदें पार कर रही है।
जिस व्यक्ति ने पंजाब में उद्योग क्रांति लाई, जो तानाशाहों के सामने झुके नहीं।
दबाव के बावजूद भाजपा join नहीं की, इसीलिए BJP ने हथकंडे अपनाते हुए आम आदमी पार्टी के जांबाज़ सिपाही को जेल में डाल दिया।

आज अपने परिवार से मिलते वक्त संजीव अरोड़ा जी भावुक हो गए।
इन आँसुओं का जवाब पंजाब ज़रूर देगा।

भाजपा की दमनकारी राजनीति का अंत होगा।
सब कुछ याद रखा जाएगा।

संजीव अरोड़ा जी, पूरा पंजाब आपके साथ है।
लगातार बढ़ रहा है ‘रोजगार दो सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का कारवां।
आइए मिलकर भाजपा की भ्रष्टाचारी व्यवस्था के खिलाफ बुलंद करें आवाज़।
 जाति धर्म के नाम पर नहीं बटेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे।
बहुत छोटे हैं मुझ से मेरे दुश्मन
जो मेरा दोस्त है मुझ से बड़ा है
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube