Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सिर्फ जनवरी में अब तक 40 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं, फायरिंग, मारपीट व छेड़छाड़ तो आम बात है – संजीव झा

  • January 22, 2026

दिल्ली की चरमराई कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। “आप” के वरिष्ठ नेता व विधायक संजीव झा ने कहा कि चार इंजन की भाजपा सरकार ने दिल्ली को अपराधियों की राजधानी बना दिया है। सिर्फ जनवरी में अब तक 40 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। इसके अलावा, फायरिंग, मारपीट व छेड़छाड़ तो आम बात है। अपराधी बेखौंफ हैं। इसका ताजा उदाहरण सीएम रेखा गुप्ता के घर से चंद दूरी पर “आप” कार्यकर्ता रचना यादव की दिनदहाड़े हत्या है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर “आप” के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने पत्र लिख कर कई बार दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलने का समय मांगा, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

गुरुवार को “आप” मुख्यालय पर विधायक कुलदीप कुमार के साथ प्रेस वार्ता कर संजीव झा ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, लेकिन अब यह अपराधियों की राजधानी बन चुकी है। यदि 1 जनवरी 2026 से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में 40 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। सड़कों पर खुलेआम फायरिंग हो रही है और छेड़खानी की खबरें तो आम हो चुकी हैं। लेकिन इस मल्टी इंजन वाली सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव से पहले इन लोगों ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि अगर डबल इंजन की सरकार होगी, तो दिल्ली के लोगों को चुनौतियों से निजात मिल जाएगी।

संजीव झा ने कहा कि यह मल्टी इंजन की सरकार ‘मल्टी प्रॉब्लम’ (कई समस्याएं) लेकर आ रही है। उन्होंने शालीमार बाग की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक आरडब्ल्यूए प्रधान, जिनके पहले पति की हत्या हो चुकी थी और वे अपने पति की हत्या की गवाह थीं, उनकी भी कोर्ट में गवाही आने से पहले हत्या कर दी गई। इससे समझा जा सकता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। आज दिल्ली में फिरौती और रंगदारी मांगना आम बात हो गई है। चाहे व्यवसायी हो या कोई भी व्यक्ति जो अपना काम-धंधा कर रहा है, उसके घर फिरौती के लिए फोन आ जाते हैं और डराने के लिए उनके घरों पर गोलीबारी की जा रही है।

संजीव झा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल करते हुए कहा कि आखिर अपराधियों के मंसूबे इतने कैसे बढ़ गए और इन पर लगाम क्यों नहीं लग रही है? अगर आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री खिलाफ या उनके नकारापन की बात करती है, तो हम पर एफआईआर दर्ज कर दी जाती है और पुलिस पीछे लगा दी जाती है। लेकिन जो रोज अपराध बढ़ रहे हैं, उन अपराधियों को रोकने और उन पर काबू पाने की भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार की क्षमता नहीं है। आज दिल्ली के किसी भी कोने में चले जाइए, वहां भय का वातावरण है। बुधवार को ही मंगोलपुरी में अपराधियों ने चाकू गोदकर हत्या कर दी।

संजीव झा ने कहा कि मीडिया में देखने को मिल रहा है कि किस तरह एक युवती के साथ छेड़खानी करके उसे मारा गया। अपराधी बार-बार अपराध कर रहे हैं और बचकर निकल जा रहे हैं। उन्होंने लक्ष्मी नगर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक व्यक्ति को पुलिस के सामने निर्वस्त्र करके पीटा गया। पीटने वाले व्यक्ति की भाजपा के बड़े और रसूखदार नेताओं के साथ तस्वीरें हैं। अपराध इसलिए नहीं रुक पा रहा है क्योंकि अपराध करने वालों के रिश्ते भाजपा के बड़े नेताओं के साथ हैं। आखिर कब तक दिल्ली के लोग दहशत में जिएंगे?

संजीव झा ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, जहां अलग-अलग देशों के लोग आते हैं। इसी दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रहती हैं, फिर भी अपराध नहीं रुक पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि कम से कम देश की राजधानी को तो सुरक्षित कीजिए। दिल्ली की जनता ने इसी उम्मीद से भाजपा को वोट दिया था और भाजपा ने भी यही कहा था कि दिल्ली में उनकी सरकार होगी तो कानून-व्यवस्था ठीक करेंगे। लेकिन आज कानून-व्यवस्था के बुरे हाल हैं। लोग घर से बाहर निकलें और सुरक्षित घर पहुंचें, यह सरकार की जिम्मेदारी है।

संजीव झा ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक प्रपंच और दुष्प्रचार से समय निकालकर दिल्ली के लोगों और दहशत में जी रहे नागरिकों के लिए कुछ करेंगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की तरफ से मांग की कि मुख्यमंत्री दिल्ली पुलिस और पुलिस कमिश्नर को निर्देशित करें कि अपराध पर लगाम लगे। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि हम लगातार दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मिलना चाह रहे हैं, लेकिन उनके पास मिलने का समय नहीं है। दिल्ली की कानून व्यवस्था मजाक न बने, यह सरकार की जिम्मेदारी है और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इसका संज्ञान लेंगी।

इसके बाद कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली की बागडोर भाजपा के हाथ में है और दिल्ली में अपराधी बेखौफ हैं। आज दिल्ली में अपराधियों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं बचा है। वे बेखौफ होकर दिल्ली की सड़कों पर चाकू और पिस्तौल लहरा रहे हैं, लूटपाट कर रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं, लोगों की हत्याएं कर रहे हैं, महिलाओं से छेड़खानी और बलात्कार की वारदातें कर रहे हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का कोई भय नहीं है।

कुलदीप कुमार ने सिलसिलेवार तरीके से हाल ही में हुई घटनाओं का ब्यौरा देते हुए बताया कि 1 जनवरी को नरेला में एक प्रॉपर्टी डीलर भूपेंदर का शव खेतों में मिला, जिनकी हत्या की गई थी। 1 जनवरी को ही सुल्तानपुरी सी ब्लॉक में 15 साल के किशोर की हत्या कर दी गई। 1 जनवरी को ही मंगोलपुरी डी ब्लॉक में रिक्शा चालक की हत्या की गई और इसी दिन आजादपुर के लालबाग में 50 वर्षीय दर्जी बिहारी लाल की नाबालिग ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

कुलदीप कुमार ने आगे बताया कि 7 जनवरी को रामनगर में हत्या हुई। 10 जनवरी को शालीमार बाग में रचना यादव की हत्या हुई। 12 जनवरी को निहाल विहार में युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। 14 जनवरी को वेलकम इलाके में एक युवक की हत्या हुई। 15 जनवरी को प्रशांत विहार के जापानी पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या की गई। 18 जनवरी को रोहिणी सेक्टर 16 में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एक घायल की मौत हो गई। 19 जनवरी को गीता कॉलोनी में रिक्शा चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। 21 जनवरी को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुराने मामले में किसी की पीट-पीट कर हत्या की गई और 21 जनवरी को ही मंगोलपुरी में 25 वर्षीय आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने अपनी विधानसभा स्थित कल्याणपुरी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पुलिस थाने से महज 10-20 मीटर की दूरी पर शौचालय के बाहर एक व्यक्ति को 15 बार चाकू गोदकर मार डाला गया।

कुलदीप कुमार ने सवाल उठाया कि देश की राजधानी में भाजपा की चार इंजन की सरकार है, जहां देश के गृह मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हैं और सारा तंत्र भाजपा के पास है, फिर भी अपराधी इतने बेखौफ क्यों हैं? क्या यह माना जाए कि दिल्ली के अपराधियों को भाजपा ने संरक्षण दिया हुआ है या यह माना जाए कि भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है? आज दिल्ली में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, अपराध पर लगाम नहीं लग रही है और हत्याओं के साथ-साथ दिल्ली अब रंगदारी में नंबर वन होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश के किसी कोने में बैठा व्यक्ति यह नहीं सोच सकता कि देश की राजधानी में रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी न देने पर गोलीबारी और हत्याएं की जा रही हैं। दिल्ली के किसी भी मार्केट में जाकर व्यापारियों से बात करें, तो 10 में से एक या दो व्यापारियों के पास पैसे के लिए धमकी भरे फोन जरूर आए होंगे। उन्हें धमकी दी जाती है कि पैसा नहीं दिया तो बच्चों या परिवार को मार देंगे। व्यापारी परेशान और डरे हुए हैं, वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं और बंधक बने हुए हैं। लेकिन सरकार सोई हुई है।

कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार दिल्ली को अपराध की राजधानी बनाने का काम कर रही है। यह तब हो रहा है जब दिल्ली पुलिस, उपराज्यपाल और गृह मंत्री सब भाजपा के पास हैं। उन्होंने मंगोलपुरी की घटना का जिक्र किया जहां चाकू गोदकर हत्या हुई और सीसीटीवी फुटेज सबके सामने है। उन्होंने एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का उदाहरण दिया जो फूल बेचने जाती थी, उसे रेड लाइट से उठाकर पार्क में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया। ये घटनाएं तब होती हैं जब अपराधियों में पुलिस का डर नहीं होता।

कुलदीप कुमार ने आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा सरकार से मांग की कि दिल्ली की महिलाओं, आम लोगों और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल दिया जाए। उन्होंने देश के गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि देश की कानून व्यवस्था उनके पास है। वे रोहिंग्याओं, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों की बातें करके अपने 11 साल के निकम्मेपन को छुपाना चाहते हैं। जब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं, दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि तुरंत प्रभाव से आदेश देकर दिल्ली में पुलिस नाके लगाए जाएं और पार्कों में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाई जाए। भाजपा ने देश की राजधानी के हालात बिहार और उत्तर प्रदेश के पुराने जंगलराज वाले दौर से भी बदतर बना दिए हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी मंत्री आशीष बीजेपी मंत्री आशीष सूद के इलाके में खुले गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, और दिल्ली पुलिस रातभर सोती रही‼️

ये हादसा नहीं, बीजेपी सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है — एक और युवा सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी की भेंट चढ़ गया।
Taareekh par taareekh ❌ Jumle par jumle ✅ Taareekh par taareekh ❌
Jumle par jumle ✅
बीजेपी सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पार की बेशर्मी की सारी हदें‼️

नोएडा में कुछ दिनों पहले सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई और आज जनकपुरी में भी यही हुआ है। 

जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह आशीष सूद की विधानसभा है। इस विधानसभा में आशीष सूद के पोस्टर और गड्ढे ही पाये जाते हैं। 

इस गड्ढे में एक युवक की जान चली गई और दिल्ली सरकार के बेशर्म मंत्री आशीष सूद ने वहाँ जाकर एलान कर दिया कि यहां सब कुछ ठीक था।
भारत-अमेरिका की Trade De भारत-अमेरिका की Trade Deal के बारे में जश्न तो खूब मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी लेकिन Trade Deal के बारे में ना विदेश मंत्री को कुछ पता है, ना वित्त मंत्री को कुछ ख़बर है।
विकास नहीं, विनाश का मॉडल।
दिल्ली से लगातार ग़ायब हो रहे हैं लोग और भाजपा सरकार जागने का नाम ही नहीं ले रही😡
बीजेपी सरकार के निकम्मेपन ने ले ली दिल्ली के एक युवक की जान‼️

जनकपुरी में खुदे हुए गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया और रात भर उसी में पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी जान जा चुकी थी।
मृतक का परिवार रातभर युवक की तलाश के लिए भटकता रहा, पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई मदद नहीं की और परिवार को टरकाते रहे।

नोएडा में हुए हादसे के बाद भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा और युवक की जान ले ली।
📍महरौली, दिल्ली 

छेड़छाड़ का विरोध किया तो गुंडों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया।
न बेटियां सुरक्षित, न उन्हें बचाने वाले।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद और कानून व्यवस्था ध्वस्त।

आख़िर इन बदमाशों को इतनी हिम्मत मिल कहाँ से रही है?
मणिपुर में कल ही भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बैठाया और कल से वहाँ हिंसा भड़क उठी‼️
केजरीवाल जी ने चेताया था — “बीजेपी वोट लेकर झुग्गियाँ तोड़ देगी।’’

अब बीजेपी दिल्ली के गरीब झुग्गीवासियों के घर तोड़कर, उनकी बात को सही साबित कर रही है।
आज प्रधानमंत्री जी आज प्रधानमंत्री जी ने हमारे नेताओं पर निजी हमला किया क्योंकि संजय सिंह जी ने Epstein File पर स्पष्टीकरण मांगा था।

क्या Epstien File में ऐसा कोई मसला है कि जो प्रधानमंत्री इतने मजबूर हो गए हैं और वो बौखला रहे हैं?
योगी जी, यह Video असली ह योगी जी, यह Video असली है। कहीं इसे भी आप Ai से बनी हुई वीडियो बता दें।
पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में Epstein file की चर्चा चल रही है। इस फाइल में खुलासा हुआ है कि एक Private Island पर नाबालिग लड़कियों को रखा जाता था और उनका रेप किया जाता था। 

वहीं अब दिल्ली में इस साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज़्यादा लोग ग़ायब हुए हैं और इसमें से ज्यादातर बच्चियाँ हैं। दिल्ली में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद दिल्ली पुलिस इनका पता नहीं लगा सकी है।

@mlasaurabhgk.official
Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sithar Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sitharaman as our finance minister, it is a curse for the nation now.
देशभर में गायब हो रहे बच्चों को लेकर AAP राज्यसभा सांसद संदीप जी ने सदन में जताई चिंता‼️

“दिल्ली समेत पूरे देश में बच्चों को उठाया जा रहा है। हर साल हजारों बच्चे ग़ायब हो रहे हैं और इसमें 72% बच्चियां हैं। 

NCRB के आंकड़े के अनुसार, देश में हर 8 मिनट के अंदर एक बच्चा गायब हो रहा है। इसमें भी दिल्ली में सबसे ज़्यादा बच्चे ग़ायब हो रहे हैं।”
NH-44 just unlocked a new feature: direct route to NH-44 just unlocked a new feature: direct route to the Patal Lok.
Pay tax. Pay toll. Get free experience. 👏👏
Purana jaayega tabhi to naya tender aayega Purana jaayega tabhi to naya tender aayega
लोग कह रहे हैं — “के लोग कह रहे हैं — “केजरीवाल सरकार ने जितना काम Unauthorised Colonies में किया वो काम किसी और ने नहीं किया, हम चाहते हैं कि उनकी सरकार वापस आए”
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी के ‘पकौड़े का ठेला लगाओ’ योजना के बाद राजस्थान की बीजेपी सरकार ‘डिग्री भगाओ, गाय चराओ’ योजना लाई है।

भाजपा राज में आपको रोजगार चाहिए तो उसके लिए अच्छी शिक्षा हासिल कर डिग्री लेने की कोई जरूरत नहीं है, बस आपको गाय चराना और गोबर उठाना आना चाहिए।
Every number is a life. Every missing woman is a f Every number is a life.
Every missing woman is a family in terror.

800+ people vanished from Delhi in just 15 days — most of them women and girls.
Delhi Police is under Amit Shah.
So when women go missing, the BJP Govt can’t go missing from responsibility.

This is not governance.
This is abandonment.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube