Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सरेआम हत्याएं होने के बाद भी सरकार को फर्क नहीं पड़ रहा, जैसे दिल्ली में कोई सरकार ही नहीं है- सौरभ भारद्वाज

  • February 10, 2026

आम आदमी पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 6 लोगों की हत्या को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। ‘‘आप’’ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा राज में दिल्ली सुरक्षित नहीं है। बीते 24 घंटे में 6 लोगों की हत्या इस बात का प्रमाण है। इन हत्याओं से लोग दहशत में हैं। दिल्ली में रोज सरेआम हत्याएं हो रही हैं और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। ऐसा लग रहा है, जैसे दिल्ली में कोई सरकार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृहमंत्री के अधीन है, लेकिन वह प्रचार में व्यस्त हैं और पुलिस कमिश्नर किसी से मिलते नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली की सुरक्षा भगवान भरोसे है। भाजपा सरकार ने पहले दिल्ली को नशे की राजधानी बनाया और अब नशे ने दिल्ली को अपराध की राजधानी बना दिया है।

मंगलवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बीते 24 घंटे के अंदर छह मर्डर हुए हैं। देश की राजधानी में छह मर्डर दिन-दहाड़े और बीच चौराहे या मेन रोड पर हो रहे हैं। ये हत्याएं छुपकर या घर में घुसकर नहीं, बल्कि खुलेआम और निर्मम तरीके से हो रही हैं। मंगोलपुरी में सोमवार को दसवीं का एक छात्र अपने स्कूल से रोल नंबर लेने और फेयरवेल के बाद बाहर निकला, तो उस पर हमला हुआ। हमले में बर्फ तोड़ने वाले सुए का इस्तेमाल किया गया। सुआ उसके सिर के आर-पार हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मां अभी तक विश्वास नहीं कर पा रही है कि उनका बेटा अब नहीं रहा।

सौरभ भारद्वाज ने त्रिलोकपुरी में एक युवक मोबाइल की दुकान पर फोन चार्ज कराने गया था। दुकानदार ने मना कर दिया। इसके बाद वह लड़का कई लड़कों को लेकर आया। उनके पास लकड़ी के डंडे थे जिन पर चारों तरफ कीलें लगी थीं। उन्होंने दुकानदार को दुकान से बाहर निकालकर बीच बाजार में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, मोती नगर में डेढ़ घंटे के अंतराल में दो हत्याएं हुईं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि भाजपा सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। देश के गृह मंत्री कभी नागालैंड चले जाते हैं तो कभी बंगाल। वे देश के गृह मंत्री कम और प्रचार मंत्री ज्यादा बने हुए हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा और खास तौर पर दिल्ली की सुरक्षा उनके पास है क्योंकि उन्होंने दिल्ली पुलिस पर कब्जा जमा रखा है। लेकिन आम नागरिक कहां जाए, यह बड़ा सवाल है। वहीं, पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा, अमित शाह से भी बड़े मंत्री बने बैठे हैं और किसी से मिलने को तैयार नहीं हैं। अमित शाह तो दिल्ली में होते ही नहीं हैं। दिल्ली भगवान भरोसे चल रही है। मंगोलपुरी, बवाना, सुल्तानपुरी, त्रिलोकपुरी और सीमापुरी जैसे इलाकों में ज्यादातर दलित और वंचित समाज रहता है, वहां छोटे-छोटे बच्चों को नशे की लत लगाई जा रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस की आंखों के सामने नशा धड़ल्ले से बिक रहा है। इन थानों में पोस्टिंग के रेट अलग हैं क्योंकि यहां मोटा पैसा कमाया जाता है। नशे के कारोबारियों से दिल्ली पुलिस के अफसर करोड़ों रुपये कमाते हैं। कोई भी नशा पुलिस को हफ्ता दिए बिना नहीं बिकता। नशा करने वालों को होश नहीं रहता और वे किसी की भी हत्या करने के लिए तैयार हो जाते हैं। पिछले 10-12 साल में दिल्ली को नशे की राजधानी बना दिया गया है, जो आज क्राइम की राजधानी बनने का सबसे बड़ा कारण है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दसवीं कक्षा के लड़के के सिर में सुआ घोंप देना कोई साधारण बात नहीं है, यह एक विकृत मानसिकता है। समाज को हिंसक और नफरती बना दिया गया है। एक मोबाइल चार्ज न करने जैसी छोटी बात पर हत्या कर देना बताता है कि लोगों में कितना गुस्सा और नफरत है। इस पूरे इको-सिस्टम में भाजपा का बड़ा योगदान है, जो चीखने-चिल्लाने और हिंसक व्यवहार को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि छह मर्डर होने के बावजूद न तो अमित शाह का कोई बयान आया और न ही कमिश्नर सतीश गोलचा का कि वे क्या कदम उठा रहे हैं। कोई जवाबदेही नहीं है और ऐसा लग रहा है जैसे दिल्ली बिना सरकार के चल रही है।

वहीं, “आप” की पूर्व विधायक राखी बिड़लान ने कहा कि सोमवार को मंगोलपुरी विधानसभा के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सुधांशु के साथ जो हादसा हुआ, वह दिल दहलाने वाला है। उस बच्चे के सिर में न केवल सुआ गोपा गया, बल्कि एक खंजर (छुरी) उसके सिर के आर-पार कर दिया गया। इंसानी दिमाग की हड्डी बहुत मजबूत होती है, लेकिन उसके बावजूद हथियार का आर-पार हो जाना और वह भी दिन के 12 बजे स्कूल के सामने बने पुलिस बूथ के पास होना, कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

राखी बिड़लान ने कहा कि जितनी भी पुनर्वास कॉलोनियां हैं, वहां गरीब, मजदूर, दलित और प्रवासी परिवार रहते हैं। भाजपा सरकार इन लोगों को महज एक वोट बैंक समझती है। चुनाव के समय खूब प्रचार किया जाता है, लेकिन इन्हीं दलित बस्तियों में खुलेआम नशा बिकता है और दिन-दहाड़े नाबालिग बेटे-बेटियों की हत्याएं होती हैं, तब पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।

राखी बिड़लान ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर 12ः30 बजे की है जब वह बच्चा स्कूल से लौट रहा था। मैं खुद रात के 2 बजे तक वहां मौजूद थी, लेकिन पुलिस की तरफ से परिवार को न तो एफआईआर की कॉपी सौंपी गई और न ही यह बताया गया कि वे क्या कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने हादसे के मकसद की भी कोई तस्दीक नहीं की और न ही परिवार से बात की। वह 10वीं का छात्र था, उसके पिता एमसीडी में सफाई कर्मचारी हैं और मां घरों में काम करती हैं। इतनी निम्न आर्थिक स्थिति वाले परिवार की किसी से रंजिश नहीं हो सकती।

राखी बिड़लान ने कहा कि मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, बवाना, जहांगीरपुरी, त्रिलोकपुरी और कोंडली जैसे इलाकों में औसतन प्रतिदिन चार से छह मर्डर होना आम बात हो गई है। महिलाओं का उत्पीड़न, स्नैचिंग और चोरी-चकारी को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन दिन-दहाड़े निर्मम हत्याएं होना शर्म की बात है। यह साबित करता है कि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन वाली सरकार और देश के गृह मंत्री, जिनके हाथों में दिल्ली की सुरक्षा है, पूरी तरह विफल रहे हैं।

राखी बिड़लान ने आगे बताया कि 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच 800 से ज्यादा बच्चे लापता हो चुके हैं, जिनमें 200 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां हैं। हत्याओं का आंकड़ा 125 से ऊपर है। छोटी-मोटी घटनाओं को तो लोग पुलिस के पास लेकर ही नहीं जाते क्योंकि उन्हें पता है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले महीने ही मुख्यमंत्री के घर के बाहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह सिर्फ दलित बस्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दिल्ली में गुंडाराज है।

राखी बिड़लान ने केंद्रीय गृह मंत्री, उपराज्यपाल और पुलिस कमिश्नर से कहा कि वे चुनावी सभाओं से थोड़ा विराम लें और दिल्ली के दलित परिवारों समेत सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने पुलिस कमिश्नर को मिलने के लिए दो-तीन बार चिट्ठी लिखी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराधों पर भाजपा के लोग चुप बैठे हैं। सत्ता में बैठे लोगों से सिर्फ इतना निवेदन है कि दिल्ली के बच्चों और महिलाओं को सुरक्षा दी जाए और ऐसा माहौल बनाया जाए कि माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भेजने से न डरें और वे सुरक्षित माहौल में पढ़-लिख सकें

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता षड्यंत्र से हथियाई थी।

अगर आज दिल्ली में चुनाव हो जाए तो बीजेपी की 10 सीट भी नहीं आएगी।💯
यह कोई फिल्म या वेब यह कोई फिल्म या वेब सीरीज़ का सीन नहीं, गुजरात की हकीकत है।

यहाँ गुंडों का ऐसा आतंक है कि पुलिस को भी अपनी जान बचाकर भागना पड़ रहा है। जब अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल जाता है, तो कानून-व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाती है—और पुलिस-प्रशासन भी इनके आगे बेबस दिखता है। 🚨
नशा तस्करों को संरक्षण देकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली में नशे का जाल फैला रही हैं।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
जिस ‘मजीठिया मॉडल’ जिस ‘मजीठिया मॉडल’ के तहत पंजाब को नशे में धकेला गया, उसी तरह दिल्ली में रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशा हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
Drug Mafia मजीठिया के नक़्शे क़दम कर चलकर दिल्ली में नशे का जाल फैला रही है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
No Rekha Gupta Ji, you can’t be Pablo Escobar!! No Rekha Gupta Ji, you can’t be Pablo Escobar!!
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली पुलिस के हाथ काट कर नशा तस्करों को संरक्षण दे रखा है।

जिस वजह से आज दिल्ली की ये हालत है

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
CM रेखा गुप्ता और उनकी सरकार कैसे नशा तस्करों को दे रहीं संरक्षण…

दिल्ली पुलिस के SHO ने किया खुलासा:

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
रेखा गुप्ता ने दिल्ली को बना दिया Drug’s Capital😡

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता दे रही हैं नशा तस्करों और अपराधियों को संरक्षण‼️

👉 दिल्ली पुलिस अगर नशा तस्करों को पकड़ती है तो CM साहिबा अपने आदेशों पर उन्हें छुड़वाती हैं

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
सच्चाई के रास्ते पर चलना आसान नहीं…
पहले बीजेपी ने अकाली दल के साथ मिलकर पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, और अब दिल्ली को नशे की राजधानी बना रही है‼️

यही कारण है कि अब दिल्लीवाले खुलकर कह रहे हैं — “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की मजीठिया है”
मोदी के अच्छे दिन… मोदी के अच्छे दिन…
मोदी जी, अगर आज दिल् मोदी जी, अगर आज दिल्ली का चुनाव करवा लें तो बीजेपी की 10 से ज़्यादा सीट नहीं आएगी।
बीजेपी और कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस कुछ नहीं करती है। लेकिन जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पहली बार देश में ‘काम की राजनीति’ की बात होने लगी है।

 मैं आज छाती ठोकर कहता हूँ कि आम आदमी पार्टी ईमानदार है।

— @arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
AAP के राष्ट्रीय संयोजक श्री @arvindkejriwal जी Panjim,Goa में एक public meeting में जनता को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे।
Just inaugurated, already collapsed — is this de Just inaugurated, already collapsed — is this development or a PR stunt?

When projects don’t last beyond ribbon-cutting, it’s the public that pays the price.
दिल्ली में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे सरकार के निकम्मेपन की वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में लोगों की मौत होती है, सरकार कुछ दिन जांच कराने का ड्रामा करती है और फिर सब गायब हो जाता है। 

पिछले एक साल में सरकार की लापरवाही की वजह से 100 से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं लेकिन रेखा गुप्ता सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिन पहले CM योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया। 

तीन दिन बाद ही उसी ग्रीन कॉरिडोर की एक सड़क धस गई है और अब दोबारा उस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से भाजपा और उनके चमचों और गोदी मीडिया द्वारा देश में अफवाह फैलाई जा रही है कि हार्मोज मार्ग खुल गया है। कल सदन में भी यही बात कही गई। 

मैं सरकार से जानना चाहता हूं कि क्या यह सही नहीं है कि 2 जहाज के बाद अभी भी वहाँ 22 जहाज फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री जी इस संकट के समय में झूठ बोलना बंद कीजिए। 

देश में यह संकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया है। आख़िर युद्ध से दो दिन पहले आपको इजरायल जाने की क्या ज़रूरत थी?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube