Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सरकार ने पैरेंट्स-विपक्ष को कानून के बारे में कुछ नहीं बताया और बिना रायशुमारी के दिल्लीवालों पर थोप दिया- सौरभ भारद्वाज

  • August 19, 2025

आम आदमी पार्टी ने स्कूल फीस कानून के खिलाफ प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पैरेंट्स को जागरूक करने की मुहिम शुरू कर दी है। मंगलवार को ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के शेख सराय-1 स्थित एक नामी स्कूल के बाहर पैरेंट्स में पर्चे बांट कर इस मुहिम की शुरूआत की। इसके अलावा, विधायक जरनैल सिंह ने तिलक नगर और कई पार्षदों ने अलग- अलग विधानसभाओं में पर्चे बांटे। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ‘‘आप’’ छात्र विंग एसैप सभी स्कूलों के बाहर पैरेंट्स में पर्चे बांटेगा और भाजपा-प्राइवेट स्कूल मालिकों की मिलीभगत को उजागर करेगा। यह ऐसा कानून है, जिसमें पैरेंटस मूक दर्शक बनकर रह जाएंगे और प्राइवेट स्कूल हर साल मनमानी फीस बढ़ा सकेंगे। अप्रैल में जिन प्राइवेट स्कूलों ने फीस बढ़ाई थी, उसे वापस करने का भी इस कानून में कोई प्रावधान नहीं है।

शेख सराय में प्राइवेट स्कूल के बाहर पैरेंट्स में पर्चे बांटने के दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर शिक्षा का कानून बनाया गया है। यह पूरी तरह से प्राइवेट स्कूल मालिकों के लिए बनाया गया है। यह कानून मध्यम वर्ग और बच्चों के माता- पिता के खिलाफ है। इस कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार से एक मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत एक पर्चा तैयार किया गया है। यह पर्चा एक तरफ अंग्रेजी और दूसरी तरफ सिर्फ हिंदी में है। इस पर्चे को आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी विधानसभाओं में प्राइवेट स्कूलों के बाहर पैरेंट्स में बांट रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने ग्रेटर कैलाश विधानसभा में एक स्कूल को चुना है। बुधवार को दूसरा स्कूल लेंगे और इसी तरह सभी बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के बाहर माता-पिता को जागरूक करने के लिए यह पर्चा बांटेंगे। यह मुहिम तब तक चलेगी, जब तक माता-पिता को यह समझ न आए कि भाजपा की सरकार ने स्कूल मालिकों के साथ मिलकर ऐसा कानून बनाया है, जिसके चलते माता-पिता मूक दर्शक बनकर रह जाएंगे। जबकि प्राइवेट स्कूल हर साल मनमानी फीस बढ़ा सकेंगे। हाल ही में 1 अप्रैल को जो फीस बढ़ाई गई, उसे वापस करने का कोई प्रावधान इस कानून में नहीं है।

वहीं, ‘‘आप’’ मुख्यालय पर सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी पैरेंट्स एसोसिएशन से बातचीत किए और रायशुमारी किए चोरी छिपे से स्कूल फीस कानून बनाया है। इस कानून को भाजपा सरकार ने दिल्ली की जनता पर थोप दिया है। विपक्षी दल लगातार कानून के बारे में पूछती रही, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं बताया। पैरेंट्स एसोसिएशन को भी कानून के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। भाजपा सरकार ने मनमाने तरीके से कानून लाकर विधानसभा में पास कर दिया। इस कानून के अंदर बहुत सारी खामियां हैं। उन खामियों को आम आदमी पार्टी लगातार उठा रही है। पैरेंट्स एसोसिएशन भी लगातार सीएम रेखा गुप्ता से मिलने का समय मांगती रही है, लेकिन समय नहीं दिया गया। शिक्षा मंत्री आशीष सूद से भी नहीं मिलने दिया गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा को पूरी तरह से एक्सपोज करने के लिए आम आदमी पार्टी की छात्र विंग एसैप ने जिम्मेदारी ली है। 19 अगस्त से हर रोज दिल्ली की हर विधानसभा में किसी न किसी प्राइवेट स्कूल के बाहर एसैप एक जागरूकता अभियान शुरू करेगा और पैरेंट्स में कानून की खामियों को उजागर करने के लिए एक पर्चा भी बांटेंगे। मंगलवार को इस अभियान की शुरूआत की गई। मंगलवार को मैं सुबह शेख सराय में एपीजे स्कूल के सामने पैरेंट्स में पर्चा बांट रहा था। ‘‘आप’’ दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक जरनैल सिंह तिलक नगर में एक स्कूल के बाहर पर्चा बांटे। इसके अलावा, ‘‘आप’’ के कई सारे पार्षदों ने भी अलग-अलग विधानसभाओं में प्राइवेट स्कूलों के बाहर पैरेंट्स में पर्चे बांटे। आम आदमी पार्टी का यह अभियान जारी रहेगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

इस दृश्य को याद रखिएगा।

दिल्ली पुलिस की गाड़ी, सायरन की आवाज़ और सिनेमा के नायक की तरह गाड़ी से लटका गृह मंत्री का वर्दीधारी।

यह महज़ एक संयोग नहीं, यह एक मानसिकता है।
इसी दबंगई ने बिहार के बेटे पांडव कुमार की हत्या की थी।

जिन नेताओं को पूरे घटनाक्रम में सिनेमा के दृश्य की तरह गृह मंत्री जी की पुलिस उठाकर ले जा रही है, उनका अपराध सिर्फ इतना है कि वे इस दमनकारी सरकार से बिहार और पूर्वांचल के बेटे के लिए न्याय मांग रहे हैं।
Students prepare for years for one exam. They walk Students prepare for years for one exam.
They walk into a “high-security” system with hope, pressure, and everything on the line.

And then, in a single moment, they find out…
the paper was leaked.
Their hard work? Worth nothing.

This is not just failure.
This is betrayal.

This cannot go on. The system must be fixed.
A+ governance across the board. While others talk, A+ governance across the board.
While others talk, AAP delivers results you can see.

#Punjab #aamaadmiparty #governance
अब्बा नहीं माने! अब्बा नहीं माने!
Uno reverse…. Is that you? Uno reverse…. Is that you?
Melody Khao... Khud Jaan Jaao Melody Khao... Khud Jaan Jaao
BJP’s ‘Yogya’ minister🤧 BJP’s ‘Yogya’ minister🤧
Modi Ji, kya aap sunn pa rahe hai?? [Rupee, Dolla Modi Ji, kya aap sunn pa rahe hai??

[Rupee, Dollar, Exchange Rate, Economy, Inflation]
30 years of BJP rule in Gujarat… and people are 30 years of BJP rule in Gujarat…
and people are still risking their lives for a single drop of water.

Thousands of crores allocated under Jal Jeevan Mission but where did the money actually go?

Prime Minister Modi, the country deserves an answer.
क्या आपको पता है प्रधानमंत्री जी की priority क्या है?
देश के प्यारे बच्चों, आप चिंता मत कीजिए
आपके साथ अरविंद केजरीवाल हैं।
Only the BJP can harbour such arrogance!! Only the BJP can harbour such arrogance!!
क्या आपको पता है मोदी जी के नेतृत्व में क्या हुआ है?
Punjab climbs to the top in school education ranki Punjab climbs to the top in school education rankings.

🔝 #1 in India
📊 Strong scores in access, infrastructure & outcomes
🎯 Consistent policy, measurable impact

Proof that governance focused on education delivers real results.
Arvind Kejriwal जी ने ही सिर्फ NEET Aspirants की परेशानी को समझा है।
Kaun hai ye tajaswi log… kahan se aate hain?? Kaun hai ye tajaswi log… kahan se aate hain??
Rupya niche nahi gir raha… Dollar upar ja raha h Rupya niche nahi gir raha… Dollar upar ja raha hai. Right??
Just BJP things 😂 [Modi, Hema Malini, Manoj Ti Just BJP things 😂

[Modi, Hema Malini, Manoj Tiwari, Nayab Saini, Fuel Crisis]
When students needed support, Arvind Kejriwal step When students needed support, Arvind Kejriwal stepped up first.

🚌 Free bus travel for NEET aspirants
📍 Across the state
💙 Zero cost, zero stress

AAP Government is removing barriers so every dream gets a fair chance.
Melody Khao… Khud Jaan Jaao Melody Khao… Khud Jaan Jaao
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube