Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी शहर को साफ करने की है, उन्हें रैली में भेजकर भाजपा घटिया राजनीति कर रही- आतिशी

  • August 17, 2025

आम आदमी पार्टी ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में सफाई कर्मचारियों और शिक्षकों पर दबाव बना जुटाई गई भीड़ की सच्चाई पूरे देश के सामने रख दी। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा कर बताया कि कैसे पीएम मोदी की रैली में जब दिल्ली की जनता नहीं गई तो भीड़ दिखाने के लिए भाजपा की एमसीडी सरकार ने अपने कर्मचारियों को डरा-धमका कर जबरदस्ती बसों में भरकर भेजा। इन कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें रैली में भेजना गलत है। उन्हें ड्यूटी के बहाने बुलाया गया और जबरदस्ती रैली में भेज दिया गया। आतिशी ने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी शहर को साफ करने की है, उन्हें रैलियांे में भेजकर भाजपा घटिया राजनीति कर रही है। अवकाश के दिन सफ़ाई कर्मचारियों को ड्यूटी के बहाने बुलाकर रैली में भेजना सरकार और सत्ता का दुरुपयोग है।

आतिशी ने एक्स पर कहा कि रविवार की सुबह दिल्ली के हमारे गरीब दलित सफ़ाई कर्मचारियों को ड्यूटी के नाम पर बुलाया गया। अब उन्हें बसों में भरकर प्रधानमंत्री मोदी की रैली में ले जाया जा रहा है। भाजपा का असली चेहरा यही है। भाजपा की सरकार गरीब दलित सफ़ाई कर्मचारियों से काम नहीं, राजनीति करवा रही है। ड्यूटी के नाम पर बुलाकर बसों में बैठाकर रैली में भेजा जा रहा है।

आतिशी ने सीमापुरी, जनकपुरी, लक्ष्मी नगर समेत तमाम जगह से सफाईकर्मियों के वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भाजपा इन कर्मचारियों को छुट्टी के दिन बुलाया तो लेकिन सफ़ाई के लिए नहीं, बल्कि उन्हें भाजपा की रैली में ले जाने के लिए बुलाया। भाजपा ने सफाई कर्मचारियों को अपना “राजनीतिक कार्यकर्ता” बना दिया है। आतिशी ने भाजपा से सवाल किया कि भाजपा जवाब दे, रविवार को ड्यूटी के नाम पर बुलाए गए सफ़ाई कर्मचारियों को किस हक से रैली में भेजा गया? क्या एमसीडी का काम मोदी जी की रैली की भीड़ बढ़ाना है? बसें भरकर सफाई कर्मचारियों को पीएम की रैली में भेजा जा रहा है। ये कौन सा कानून है कि सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भाजपा अपनी रैली में बुला लेगी?

आतिशी ने कहा कि भाजपा सरकार अब सरकारी कर्मचारियों से “भीड़” का काम ले रही है। जिन्हें शहर साफ करने के लिए रखा गया, रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए भेजा जा रहा है। ये है भाजपा की घटिया राजनीति। दलित सफ़ाई कर्मचारियों का अपमान भाजपा खुलेआम कर रही है। काम की आड़ में ज़बरदस्ती बुलाकर रैली में भेजना ग़ैरकानूनी और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। रविवार को सफ़ाई कर्मचारियों को ड्यूटी के नाम पर बुलाना और रैली में भेजना सीधा-सीधा सरकार और सत्ता का दुरुपयोग है। भाजपा ने दिल्ली वालों को भी धोखा दिया है।

उधर, जनकपुरी वार्ड नंबर 105 से एमसीडी पार्षद प्रवीण कुमार ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि रविवार का दिन सफाई कर्मचारियों के आराम करने का दिन होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जबरदस्ती इनको अपने साथ रैली में लेकर जा रहे हैं। इस से साफ पता चल रहा है कि चार इंजन के पास तो उनके कार्यकर्ता भी नहीं है।

दरियागंज वार्ड नंबर 142 से पार्षद और आम आदमी पार्टी की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में ऐसी स्थिति हो गई है कि सरकारी कर्मचारियों को रैली में बुलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने कभी भी इनको इस तरह नहीं बुलाया। भाजपा की रैली में लोग जाने को तैयार नहीं हैं। इन्होंने जगह जगह झुग्गियों को तोड़ा है, इस वजह से लोग परेशान है। भाजपा भीड़ जुटाने के लिए एमसीडी के शिक्षकों, सफाईकर्मियों, आशा वर्कर्स को रैली में ले जा रही है।

आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने एक्स पर कहा कि जितने भी दिल्ली के सरकारी कर्मचारी हैं उन पर आदेश थोप दिया गया है कि सबको रैली में आना है। ये वोट तो मशीनों से ले सकते हैं, लेकिन लोग कहां से लाएंगे? आज रविवार का दिन है, पूरे हफ्ता मेहनत करने के बाद कर्मचारी छुट्टी मनाते हैं। इसमें भी सबको रैली में भेज दिया। ये भाजपा की रैली है, न कि सरकारी रैली है। इसी तरह ‘‘आप’’ के कई नेताओं में अलग-अलग जगह की वीडियो साझा किया, जिसमें एमसीडी के कर्मचारियों को बसों में भर कर रैली में लेकर जाया गया।

वहीं, एमसीडी के कर्मचारियों ने ड्यूटी के नाम पर पीएम मोदी की रैली में जाने को गलत बताया है। कर्मचारियों का कहना है कि हफ्ते में एक दिन रविवार को छुट्टी मिलती है। इस दिन उनके अपने घर के तमाम काम होते हैं। थोड़ा समय बचाकर वह आराम करते हैं। लेकिन उन्हें रविवार को भी ड्यूटी के बहाने बुला लिया गया और जबरदस्ती पीएम मोदी की रैली में भेज दिया गया। एक कर्मचारी ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी होनी है लेकिन उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देकर लाया गया है। बसों में डरा धमका कर बिठाया गया है, विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। वहीं, एक महिला सफाईकर्मी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन उसका व्रत था। वह देर रात अपना व्रत तोड़ी। उसने बताया कि रविवार को उनको काम पर बुलाया गया। छुट्टी के दिन हमारी हाजिरी भी नहीं लगाई जाएगी, लेकिन फिर भी हमें बुलाया गया है। हमें तो यह भी नहीं पता कि हम कहां जा रहे हैं

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बिहार सरकार में भाजपा गठबंधन के मंत्री अशोक चौधरी ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया है। गुरु साहिबान के बारे में इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यहीन बयान देना उनकी मर्यादा का अपमान है।
तस्वीर साफ़ है तस्वीर साफ़ है
बिजली का बिल Zero चाहि बिजली का बिल Zero चाहिए, तो AAP की काम की राजनीति चुनिए।
हर दूसरे दिन हादसा। हर दूसरे दिन मौत।
ना सुरक्षा, ना जवाबदेही, ना शर्म।
प्रधानमंत्री जी, जब महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो आपको कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Kuch baat samajh me aayi Modi Ji? Kuch baat samajh me aayi Modi Ji?
Mr. Prime Minister, sack Dharmendra Pradhan now. Mr. Prime Minister, sack Dharmendra Pradhan now.
Your hard work will find its wings. Wishing every Your hard work will find its wings. Wishing every NEET aspirant all the very best for the NEET exam!
अकाली दल ने फिर से प अकाली दल ने फिर से पंथ और धर्म विरोधी हरकत की है और एक वीडियो बनवाकर बेअदबी की घटना को अंजाम दिया है।
12 students are gone. 12 families are grieving. Th 12 students are gone. 12 families are grieving. The government’s accountability is nowhere to be found.
पंजाबियों को “Emotional Bl पंजाबियों को “Emotional Bloody Fool” कहना भाजपा की पंजाब विरोधी सोच को दर्शाता है। भाजपा की इस नफ़रत का जवाब पंजाब के लोग चुनाव में देंगे।
पंथ के नाम पर वोट ले पंथ के नाम पर वोट लेने वालों ने पंथ विरोधी हरकतें ही की हैं।

एक अज्ञात व्यक्ति का वीडियो शूट कर उसे CM भगवंत मान बताने की साज़िश रची गई।

इस मामले में दो अलग-अलग लैबोरेटरी की जांच रिपोर्टें हैं और दोनों ही पंजाब से बाहर की तथा भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं।

फ़र्ज़ी वीडियो की 1,191 पहलुओं से जांच हुई, लेकिन एक भी बात CM मान से मेल नहीं खाती!

इस फ़र्ज़ी वीडियो ने अकाली दल (बादल) की घटिया राजनीति और घटिया सोच को बेनकाब कर दिया है।
फ़र्ज़ी वीडियो का सच आया सामने, बादल परिवार का षड्यंत्र बेनकाब।
“क्या टेलीग्राम बै “क्या टेलीग्राम बैन करने से पेपर लीक रुक जाएगा? भाजपा पेपर लीक रोकना ही नहीं चाहती।”

— अरविंद केजरीवाल
राष्ट्रीय संयोजक, AAP
क्या आप जानते हैं, म क्या आप जानते हैं, मोदी जी 18-18 घंटे काम किसके लिए करते हैं?
दिल्ली के मालवीय नगर की भीषण आग के पीड़ित ने आखिर ऐसा क्यों कहा—
“अपने ही परिवारवालों के घर उजाड़ने वाली बहन, भगवान किसी को न दे।”
देश को जवाब देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए, हत्यारों से यारी निभाने वाला नहीं।
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जी, कब तक अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संरक्षण देते रहेंगे? 

आपके मौन और संरक्षण पर धिक्कार है।
Punjab’s report card for four years. Proof that Punjab’s report card for four years. Proof that good governance can achieve anything if it wills to. 💪
करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ गद्दारी करने वालों पर ED पार्टी कब कार्रवाई करेगी?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube