Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

विधायक विशेष रवि के नेतृत्व में “आप” कार्यकर्ताओं ने पहाड़गंज में प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाज

  • November 16, 2025

आम आदमी पार्टी ने एक-एक कर बंद किए जा रहे मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। करोलबाग से विधायक विशेष रवि और दिल्ली के पूर्व मेयर महेश खींची के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान “आप” कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बंद मोहल्ला क्लीनिकों को तुरंत खोलने की मांग की। इस दौरान विशेष रवि ने कहा कि भाजपा सरकार निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लीनिकों को बंद कर रही है। अब तक 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर चुकी है। लोग प्राइवेट अस्पतालों में मोटी फीस देकर इलाज कराने को मजबूर हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्लीवालों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती थी, जिसे भाजपा सरकार बंद करती जा रही है।

विशेष रवि ने रविवार को प्रदर्शन के दौरान कहा कि भाजपा ने दिल्ली में आने के बाद करीब 250 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हैं और करोल बाग व पहाड़गंज में छह क्लीनिकों पर ताला लगाकर सील कर दिया गया है। जब से दिल्ली में भाजपा आई है, ये सुविधाएं लगातार कम होती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक घर के पास फ्री इलाज की अनोखी व्यवस्था थी। 170 से ज्यादा दवाइयां, 50 टेस्ट जैसे हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, एक्स-रे, सीटी स्कैन तक निशुल्क होते थे। करोल बाग के छह क्लीनिकों में रोजाना औसतन 150 मरीज इलाज कराते थे। यानी सिर्फ करोल बाग में करीब 1,000 लोग रोजाना निशुल्क दवाई और इलाज पाते थे। अब ये सुविधा बंद कर दी गई है।

विशेष रवि ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों के बंद होने के बाद अब लोगों को प्राइवेट डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। कम से कम 100 रुपये फीस और दवाई व टेस्ट का शुल्क अलग से देना होगा। आम आदमी पार्टी की सरकार में लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती थीं, उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दीं। नई सरकार से उम्मीद होती है कि नई योजनाएं लाएगी, लेकिन यह अनोखी सरकार नई सुविधाएं लाना तो दूर, पुरानी सुविधाओं पर भी ताला लगाने में लगी हुई है।

विशेष रवि ने कहा कि आम आदमी पार्टी और करोल बाग की जनता आज एकजुट होकर विरोध दर्ज करा रही है। अगर भाजपा सरकार सोच रही है कि सत्ता मिल गई तो अत्याचार और अन्याय करेगी, तो दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा है और वह हर अन्याय का विरोध करेगा। भाजपा सरकार को गलत काम रोकना होगा, नहीं तो जनता उसे सत्ता से बाहर कर देगी।

इस दौरान एमसीडी के पूर्व मेयर महेश कुमार खिंची ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा करोल बाग विधानसभा में छह मोहल्ला क्लीनिक और पूरी दिल्ली में करीब 250 क्लीनिक बंद किए जा रहे हैं। यह दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। आम आदमी पार्टी और पूरी जनता इस तुगलकी फरमान का कड़ा विरोध करती है।

महेश खिंची ने कहा कि करोल बाग के एक क्लीनिक से रोजाना 150 से 200 परिवार फ्री टेस्ट और दवाइयों का लाभ लेते थे। यानी छह क्लीनिकों से रोजाना 1,000 लोग फायदा उठा रहे थे। अब ये 1,000 परिवार प्रभावित होंगे। एक दवाई के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा, जहां 500 से 1,000 रुपये फीस और टेस्ट का अलग खर्च देना होगा। महंगाई की मार में जनता कहां से इलाज कराएगी? भाजपा सरकार आने के नौ महीने में जनता परेशान है। इन्होंने वादा किया था कि हर महिला को 2,500 रुपये महीना, सिलेंडर 500 में, होली-दिवाली पर सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। लेकिन भाजपा के सारे वादे झूठे निकले।

महेश खिंची ने कहा कि भाजपा ने 27 साल इंतजार किया, धोखाधड़ी से सत्ता में आई और अब दिल्ली को लूट रही है। घर-मकान तोड़े जा रहे हैं और अरविंद केजरीवाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि मोहल्ला क्लीनिक बंद न हों। अगर बंद हुए तो “आप” का हर कार्यकर्ता और हर दिल्लीवासी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगा। विधानसभा में भी “आप” विधायक कड़ा विरोध करेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली की सेवा कर रहे हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। अब यही लोग रेखा गुप्ता जी की लंका में आग लगाएंगे। 

दिल्ली पुलिस और अधिकारियों ने तमाम प्रयास किए कि यह सभा ना हो पाये। उन्होंने यहां से कुर्सियां उठा लीं, ये लोग ध्यान रखें जब दिल्ली की जनता सत्ता बदलेगी तो इनकी कुर्सी बचाने वाला कोई नहीं होगा। 

@mlasaurabhgk.official जी, दिल्ली प्रदेश संयोजक, AAP 

#KejriwalJhukegaNahi
पढ़ा लिखा, दमदार है पढ़ा लिखा, दमदार है 
मेरा केजरीवाल कट्टर ईमानदार है
आज फिर दिल्ली के जंतर मंतर से उठेगी एक नई क्रांति 🔥

🕚 सुबह 11:00 बजे 
📍 जंतर मंतर, दिल्ली
दिल्ली की भाजपा सरकार से प्रताड़ित लोगों के हक में अरविंद केजरीवाल जी उठायेंगे आवाज🔥

🕚 सुबह 11:00 बजे 
📍 जंतर मंतर, दिल्ली
दिल्ली की भाजपा सरकार से प्रताड़ित लोगों के हक में अरविंद केजरीवाल जी उठायेंगे आवाज🔥

🕚 सुबह 11:00 बजे 
📍 जंतर मंतर, दिल्ली
Inspired from real events XD Inspired from real events XD
🚨Breaking 

कल तय समय पर आम आदमी पार्टी की जनसभा होगी! आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal जी जनसभा को संबोधित करेंगे।

आप सभी आमंत्रित हैं।

📍 जंतर-मंतर, दिल्ली 
🗓️1 मार्च
🕚 सुबह 11 बजे
आज देश की सत्ता पर ऐ आज देश की सत्ता पर ऐसे व्यक्ति मोदी काबिज हैं जो षड्यंत्रकारी और तानाशाह हैं जो साज़िश करके एक ईमानदार मुख्यमंत्री और उनके नेताओं को जेल में डाल देते हैं।

आज कोर्ट ने कह दिया कि ये Case Trial योग्य भी नहीं है। इस फैसले ने मोदी के घिनौने राजनीतिक खेल का पर्दाफाश किया है।

#KattarImaandarKejriwal
Truth always Triumphs 💪🏻 Truth always Triumphs 💪🏻
कोर्ट में खुल गईं भाजपा के झूठ और फरेब की परतें‼️

#KattarImaandarKejriwal
नरेंद्र मोदी और बीजेपी पूरे देश से माफ़ी माँगेंगे?

#KattarImaandarKejriwal
जय बजरंगबली 🙏 ताना जय बजरंगबली 🙏

तानाशाही ताकतों की हार और सच्चाई की जीत के पश्चात आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने परिवार सहित कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। 

इस दौरान AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी समेत कई अन्य नेताओं ने भी बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
When truth is tested, it doesn’t tremble, it tri When truth is tested, it doesn’t tremble, it triumphs. 💪
प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री मोदी, देश के कट्टर ईमानदार नेता केजरीवाल जी को षड्यंत्र के तहत फँसाने के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे।

#KattarImaandarKejriwal
आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है💯

#KattarImaandarKejriwal
Donald Trump हर दिन भारत को Donald Trump हर दिन भारत को गालियाँ देता है और हमारे प्रधानमंत्री मोदी उसके सामने भीगी बिल्ली बने हुए हैं।

#KattarImaandarKejriwal
आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है।

ED–CBI के दम पर रची गई साज़िश अदालत की कसौटी पर टिक नहीं पाई। पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मामला ठोस नहीं है — और आज साफ हो गया कि यह मुकदमे लायक ही नहीं था।

सत्ता के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीति नहीं, लोकतंत्र के खिलाफ षड्यंत्र है।

सच जीतता है।

#KattarImaandarKejriwal
अगर केजरीवाल से लड़ना है, तो साज़िश नहीं — सच का सामना करना होगा💯
Vendetta can make noise, but truth always makes hi Vendetta can make noise, but truth always makes history.

Satyamev Jayate.
कोर्ट ने कहा है,

केजरीवाल कट्टर ईमानदार...
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube