Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

रावण की राह पर मोदी सरकार, गांधीवादी सोनम वांगचुक को बचाने के लिए आवाज उठाएं देशवासी – संजय सिंह

  • October 3, 2025

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने गांधीवादी मार्ग पर चलने वाले सोनम वांगचुक को बचाने के लिए देश के लोगों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को बापू की जयंती थी और विजय दशमी पर रावण दहन भी। देश में रावण के रास्ते पर चलते हुए मोदी सरकार ने अन्याय का और गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए सोनम वांगचुक ने अहिंसा का मार्ग चुना है। गांधी जी की गोडसे ने हत्या कर दी, हम नहीं बचा पाए। अगर गांधीवादी सोनम वांगचुक को बचाना चाहते हैं तो सब मिलकर आवाज उठाएं।

संजय सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक ने भारत की सेना को कड़कती ठंड से बचाने के लिए सोलर टेंट का आविष्कार किया। उन्होंने लद्दाख के गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए बेहतरीन शिक्षा का इंतज़ाम किया, लद्दाख को पूर्ण राज्य देने की मांग को लेकर अनेकों बार आमरण अनशन किया और हजारों किलोमीटर की पदयात्रा की। उन्हें रैमन मैग्सेसे पुरस्कार समेत देश और दुनिया के तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ऐसे सोनम वांगचुक का समर्थन धरना, प्रदर्शन, अनशन, वीडियो बनाकर और सोशल मीडिया पर लिखकर किसी भी रूप में हो सकता है। ऐसे सच्चे देशभक्त के लिए 1 कदम आगे बढ़ाएं, वरना किसी को भी पाकिस्तानी, खालिस्तानी, बांग्लादेशी, आतंकवादी घोषित करके जेल में डाल दिया जाएगा।

शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर अपील भरा एक वीडियो साझा कर संजय सिंह ने कहा कि गुरुवार (2 अक्टूबर) का दिन एक अनूठा संयोग लेकर आया। गुरुवार को विजय दशमी का पावन त्यौहार था और पूरे देश में रावण का दहन हुआ। रावण दहन के माध्यम से हजारों वर्ष पुरानी परंपरा हमें सिखाती है कि अन्याय और अत्याचार करने वाले का समाज विरोध करेगा और अपने मन के गुस्से का खुलकर प्रदर्शन करेगा। इसलिए रावण जला और उसी दिन अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी थी।

संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ रावण के रास्ते पर चलने वाली सरकार है, जो अन्याय, अत्याचार और जुल्म कर रही है। दूसरी तरफ गांधी जी के अहिंसक रास्ते पर चलने वाले सोनम वांगचुक जैसे सच्चे देशभक्त हैं, जिन्होंने देश के लिए अनगिनत आविष्कार किए और मैग्सेसे समेत कई वैश्विक पुरस्कारों से सम्मानित हुए। सोनम वांगचुक ने देश के लिए कई महत्वपूर्ण आविष्कार किए, जैसे सैनिकों के लिए सोलर टेंट, जो माइनस 15-20 डिग्री तापमान में भी अंदर +15 डिग्री का आरामदायक तापमान प्रदान करता है। इसके अलावा, वे एक स्कूल चलाते हैं, जहां असफल और कमजोर बच्चों को नई दिशा दी जाती है। संजय सिंह ने सवाल उठाया कि ऐसे व्यक्ति का गुनाह क्या है, जो वर्षों से लद्दाख के लिए छठी अनुसूची लागू करने की मांग कर रहे हैं? यह मांग न तो नाजायज है और न ही गलत, फिर भी सरकार ने उनकी अहिंसक मांगों को अनसुना किया।

संजय सिंह ने कहा कि 2019 में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत अधिकार देने का वादा किया था। जब सोनम वांगचुक ने इस मांग को लेकर अनशन शुरू किया और लोगों का गुस्सा फूटा, तो सरकार ने उन्हें अधिकार देने के बजाय उन पर आंसू गैस, लाठियां और गोलियां चलाकर प्रदर्शनकारियों को दबाने की कोशिश की। यहां तक कि 30 दिन तक पाकिस्तान की सेना से लोहा लेने वाले कारगिल के एक योद्धा को मोदी सरकार की पुलिस ने गोलियों से भून दिया। उनके पिता भी सेना में थे और बेटा आर्मी स्कूल में पढ़ता है।

संजय सिंह ने पूछा कि चीन की सीमा से सटे लद्दाख के लोगों के अधिकारों को कुचलकर मोदी सरकार क्या संदेश देना चाहती है? उन्होंने कहा कि सरकार की कार्रवाइयां लद्दाख के लोगों को अपने खिलाफ खड़ा कर रही हैं, जिसका जिम्मेदार केवल रावण के रास्ते पर चलने वाली मोदी सरकार है। उन्होंने बताया कि सोनम वांगचुक को झूठे आरोपों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल में डाल दिया गया है और उनके परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

संजय सिंह ने देशवासियों से सवाल किया कि क्या गांधीवादी और अहिंसावादी रास्ते पर चलना अब गुनाह हो गया है? उन्होंने कहा कि सरकार और उसकी ट्रोल आर्मी सोनम वांगचुक जैसे देशभक्त पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जैसे कि वे देशद्रोही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वांगचुक ने “बॉयकॉट चाइना” अभियान में भारत का साथ दिया था और यूएन के पर्यावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर उन्हें देशद्रोही ठहराया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह वही सरकार है, जो नवाज शरीफ को गले लगाती है और सी जिनपिंग को झूला झुलाती है, लेकिन देशभक्ति का प्रमाण पत्र बांटने का हक केवल उसी को है।

संजय सिंह ने कहा कि चाहे किसान आंदोलन हो, नौजवानों का रोजगार के लिए प्रदर्शन हो, या एसएससी पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन, सरकार हर जायज मांग को दबाने के लिए लाठियां, आंसू गैस और मुकदमों का सहारा लेती है। उन्होंने मेहराज मलिक का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें भी पीएसए के तहत जेल में डाल दिया गया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि अब चुप रहने का समय नहीं है। चाहे एक दिन का अनशन हो, धरना हो, सोशल मीडिया पर पोस्ट या कोई अन्य तरीका हो, सोनम वांगचुक जैसे गांधीवादी लोगों के लिए आवाज उठानी होगी। ।

संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया कि वह इस अन्याय के खिलाफ फैसला सुनाए और झूठे आरोपों में जेल में बंद सोनम वांगचुक को रिहा करे। उन्होंने कहा कि वांगचुक का परिवार सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगा रहा है, ताकि देश में लोकतंत्र और अहिंसा के प्रति लोगों का भरोसा बना रहे। यह रावण के रास्ते पर चलने वाली सरकार के खिलाफ गांधीवादी और अहिंसावादी तरीके से आवाज उठाने का समय है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

At Delhi’s ITO, an ambulance is stuck while a BJ At Delhi’s ITO, an ambulance is stuck while a BJP leader’s convoy gets a clear road.

Sirens keep blaring, but the system stands still because VIP movement comes first.

Modi Ji, what of all the PR about giving way to ambulances during election rallies?
6th in GDP and falling… and a government that wo 6th in GDP and falling… and a government that won't take a stand for its own people.
The reality of BJP’s women empowerment… The reality of BJP’s women empowerment…
आप यकीन नहीं करेंगे… चूहों ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े नहीं कर पाए 😳😄
पंजाब में AAP को रोकने के लिए भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है‼️
देश के Human power को मजबूत करने के लिए ‘काम और शिक्षा की राजनीति’ कर रही AAP 💯
Power, privilege, and zero accountability. In Mad Power, privilege, and zero accountability.

In Madhya Pradesh, BJP MLA Preetam Lodhi’s son allegedly rammed his Thar into five people—leaving three bikers and two women injured. Instead of remorse, the response?
“Why were they swaying when I was honking?”

When arrogance replaces responsibility, public safety pays the price.
Reservation for women or an illusion by the BJP go Reservation for women or an illusion by the BJP govt?
Double-engine = double corruption Double-engine = double corruption
देशभर की बीजेपी सरकारों में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को खूब लूटा जा रहा है‼️
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जी, जवाब दीजिए…❓
क्या प्रधानमंत्री क्या प्रधानमंत्री जी को समस्याओं को दरकिनार कर रील बनाना शोभा देता है?
400+ factories shut. 4 lakh workers displaced. Gas 400+ factories shut.
4 lakh workers displaced.
Gas prices out of control.
But BJP’s priorities? Still politics over people.

The truth cannot be hidden anymore.
ये है फर्क! ये है फर्क!
Protests are erupting everywhere in the country bu Protests are erupting everywhere in the country but the prime minister? He is busy with election rallies.
बहरूपिया 🎭 बहरूपिया 🎭
भाजपा गरीबों के लिए कोई नियम नहीं बनाती, सिर्फ उन्हें बेवकूफ बनाती है।
The difference between Amit Shah’s claims and Re The difference between Amit Shah’s claims and Reality explained
पंजाब में शुरू हुए ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन 🙌

भारतीय राजनीति में AAP एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सभी वादे पूरे करती है💯

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
पंजाब की माताओं-बहनों को सक्षम और मजबूत बनाने वाली भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू 🙌

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube