दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार दिल्लीवालों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। दिल्ली में जगह-जगह सीवर ओवफ्लो हो रहे हैं और गंदा पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है। इससे न सिर्फ आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि स्थानीय लोग गंदे पानी की बदबू से खासे परेशान हैं। आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने राजेंद्र नगर विधानसभा में ओवरफ्लो हो रहे एक नाले का दौरा करने के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि चार इंजन की भाजपा सरकार निकम्मी है। राजेंद्र नगर में सीवर का पानी सड़कों पर बहने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सीएम रेखा गुप्ता, जल मंत्री प्रवेश वर्मा और क्षेत्रीय विधायक उमंग बजाज से अपील है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या को तत्काल ठीक कराएं।
एमसीडी में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने गुरुवार को राजेंद्र नगर विधानसभा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी की सड़क पर एक सीवर दिखाते हुए कहा कि जब से भाजपा की चार इंजन वाली सरकार आई है, दिल्ली के हर गली-मोहल्ले व पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर सीवर बहते नजर आ रहे हैं। इससे न सिर्फ सड़क पर चलने वाले परेशान हैं, बल्कि सड़क पर एक बहुत बड़ा गड्ढा भी बन गया है, जो हादसे को दावत दे रहा है। गोल चक्कर पर रोज सीवर का पानी बहता है। इससे स्थानीय लोग बहुत परेशान हैं। यह गंदा पानी पूरे इलाके में फैलता है।
अंकुश नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार पूरी तरह निकम्मी है। चार इंजन की सरकार है, मगर दिल्ली को सीवर के पानी से भर दिया है। भाजपा सरकार को शर्म आनी चाहिए। सीवर का पानी गलियों व सड़कों पर बह रहा है। पूरा इलाका प्रदूषित है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जल मंत्री मंत्री प्रवेश वर्मा और स्थानीय भाजपा विधायक उमंग बजाज से कहा कि इस सीवर को तुरंत ठीक करवाएं, नहीं तो इससे बीमारियां फैलेंगी। लोग बता रहे हैं कि जब से भाजपा की सरकार आई है, यह सीवर लगातार बह रहा है। दिल्ली की जनता ने भाजपा को बड़ी उम्मीदों के साथ 48 विधानसभा सीटें दीं, सातों सांसद दिए, एमसीडी में भी सत्ता दी। अब क्या दिक्कत है? इस सीवर को तुरंत ठीक करवाएं।