दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम के पार्टी छोड़ने को आम आदमी पार्टी ने एक समान्य घटना बताया। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये राजनीति है और राजनीति में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आम आदमी पार्टी ने उनको मंत्री बनाया था। उनको इसके आगे के राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकमनाएं हैं। वैसे भी जब चुनाव आते हैं और जिन्हें लगता है कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी, तब उनमें से बहुत से लोग पाला बदलते ही है। हर पार्टी में चुनाव के समय टिकट कटने पर दो चार लोग पार्टियां बदल लेते हैं। यह कोई नई बात नहीं है।
आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से विधायक एवं पूर्व मंत्री नेता राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि चुनाव के समय नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। लोग पाला बदलते हैं, आते हैं-जाते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र पाल गौतम को पूरा सम्मान दिया था। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार में उनको कैबिनेट मंत्री बनाया था।
कुलदीप कुमार ने आगे कहा कि जब चुनाव आता है और किसी को लगता है कि उनका टिकट कट जाएगा, तब उस समय लोग पाला बदल लेते हैं। चुनाव के समय में यह सब चलता रहता है। उनके नए राजनीतिक जीवन के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं। वो खुश रहें, स्वस्थ्य रहें और उनका जीवन अच्छा चले।