Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मोदी जी ने जीरो टैक्स पर अमेरिकी सामानों के लिए भारत का बाजार खोल किसानों के साथ किया धोखा – संजय सिंह

  • February 7, 2026

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने ट्रेड डील को लेकर आए भारत-अमेरिका के साझा बयान को लेकर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के हितों की रक्षा करने का देश से झूठ बोला। सच तो ये है कि उन्होंने जीरो टैक्स पर अमेरिकी सामानों के लिए भारत का कृषि बाजार खोल कर किसानों के साथ धोखा है। एपस्टीन फाइलों में प्रधानमंत्री का नाम और अडानी को अमेरिका से मिले समन के कारण मोदी जी ने देश के हितों को नीलाम कर दिया। अब अमेरिका के सस्ते अनाज और फल देश के बाज़ार में बिकेंगे और हमारा किसान बर्बाद हो जाएगा। भारत रूस से सस्ता तेल लेने के बजाय अमेरिका से महंगा तेल लेगा, जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ेगा और 80 हजार करोड़ रुपए का भार देश के आम लोगों पर पड़ेगा।

शनिवार को एक बयान जारी कर संजय सिंह ने कहा कि ‘यह देश नहीं बिकने दूंगा’, ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘स्वदेशी अपनाओ’ और ‘देश बचाओ’ जैसे ये तमाम नारे और जुमले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं। जब भारत और अमेरिका की ट्रेड डील हुई, तो उस समय भी यह सवाल उठाया गया था कि यह डील प्रधानमंत्री ने अपने दोस्त अडानी को मिलने वाले समन के बाद की है। यह देश को बेचने का काम दबाव में किया गया है और अपने दोस्त को बचाने के लिए किया गया है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आने के बाद, एक दबाव के कारण उन्होंने अमेरिका के सामने भारत के करोड़ों किसानों के हितों को बेच दिया है। जब यह बात बार-बार कही जा रही थी, तो सरकार कह रही थी कि चिंता मत करो, हमने देश के किसानों का हित सुरक्षित रखा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में झूठ बोला कि कृषि क्षेत्र सुरक्षित है। आज उनकी कलई और सच्चाई पूरे देश के सामने खुल गई है।

संजय सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने करोड़ों किसानों के हितों को बेच दिया है। अब महंगा तेल अमेरिका और वेनेजुएला से खरीदा जाएगा, जिससे हिंदुस्तान के ऊपर 80 हजार करोड़ रुपये का बोझ लादा जाएगा। भारत ने रूस से तेल खरीदना लगभग बंद कर दिया है, जिसकी सच्चाई देश के सामने है।

संजय सिंह ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत और अमेरिका के बीच का एक साझा बयान जारी किया है। भारत-अमेरिका अंतरिम समझौते की प्रमुख शर्तों के अनुसार, भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और कई अमेरिकी खाद्य एवं कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क समाप्त करेगा या कम करेगा। इनमें ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेंस, पशु चारे के लिए लाल ज्वार, मेवे, नट्स, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, वाइन और शराब समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। अमेरिका भारत से आने वाले उत्पादों पर 18 फीसदी पारस्परिक टैक्स लगाएगा। इनमें कपड़ा, परिधान, चमड़ा, जूते, प्लास्टिक, रबर, जैविक रसायन, होम डेकोर और हस्तशिल्प शामिल हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भारत से अमेरिका जाने वाले सामानों पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा और अमेरिका से हिंदुस्तान आने वाले सामानों पर शून्य टैक्स लगेगा। मोदी सरकार ने अमेरिका को भारत के बाजार में कुल मिलाकर 500 अरब डॉलर यानी करीब 45 लाख करोड़ रुपये का व्यापार देने का वादा किया है। इसमें कृषि क्षेत्र को भी शामिल कर दिया गया है। इसका अर्थ है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान के करोड़ों किसानों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिका के साथ देश के करोड़ों किसानों की बर्बादी के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका के किसान को करीब 70 से 80 लाख रुपए और एक वर्ष के आंकड़े के अनुसार एक करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी मिलती है, जबकि हिंदुस्तान के किसानों के लिए कृषि जीवनयापन का साधन है। वह गेहूं बेचकर बच्चों की फीस देता है और अनाज बेचकर बेटी की शादी करता है। ऐसे में हिंदुस्तान के किसानों को अमेरिका के बाजार में ले जाकर बेच दिया गया।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के स्वाभिमान और सम्मान को इसलिए गिरवी रख दिया क्योंकि उनके दोस्त अडानी को समन मिल गया और वह हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार में अमेरिका में फंस गए। साथ ही, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के कारण दबाव में यह कदम उठाया गया। हिंदुस्तान के लिए तेल का बाजार अमेरिका के लिए खोल दिया गया, जिससे नागरिकों को हर साल 80 हजार करोड़ रुपए का घाटा भुगतना पड़ेगा। रूस से सस्ता तेल न खरीदकर अमेरिका और वेनेजुएला से महंगा तेल खरीदा जा रहा है। प्रधानमंत्री को सामने आकर बताना पड़ेगा कि उन्होंने देश को इतना बड़ा झूठ और धोखा क्यों दिया?

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

भाजपा और उसके गुंडों की हरकतें इंसानियत पर धब्बा हैं।

बीजेपी के गुंडों ने शोक सभा में @arvindkejriwal जी पर लोहे की कुर्सियाँ फेंककर जानलेवा हमला किया।
पालम की जनता, वीडियो और मीडिया रिपोर्ट—सब एक ही सच की गवाही दे रहे हैं: फायर ब्रिगेड की खराब सीढ़ी और भारी लापरवाही ने एक ही परिवार के 9 लोगों की जान ले ली।

लेकिन पालम से बीजेपी विधायक Kuldeep Solanki सच स्वीकार करने के बजाय झूठ बोल रहे हैं।
पालम अग्निकांड के पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे दिल्ली प्रदेश संयोजक @mlasaurabhgk.official जी के साथ पुलिस और बीजेपी के गुंडों ने गुंडागर्दी की‼️
पालम का हादसा बेहद दर्दनाक है। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, और उनकी हाइड्रोलिक लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी। अगर समय पर कार्रवाई की गई होती, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

मैं शोकाकुल परिवार से मिलने और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने आया था, लेकिन यहाँ BJP के गुंडे सहानुभूति दिखाने के बजाय हंगामा और बदसलूकी कर रहे थे।

एक ऐसा परिवार, जिसने 9 लोगों को खो दिया है, उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। मेरी मांग है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच की जाए।
दिल्ली में आग लगने की घटनाओं के बाद लगातार फायर ब्रिगेड की लापरवाही से लोगों की जान जा रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कुंभकर्णी नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है।

सिस्टम को संभालना तो दूर, पीड़ितों से मिलने तक का समय नहीं है CM साहिबा के पास।
Kyunki daag acche hai?? Kyunki daag acche hai??
पालम में भाजपा सरकार और दमकल विभाग की लापरवाही ने कैसे ले ली 9 लोगों की जान…

स्थानीय लोगों से सुनिए और समझिए घटना का आंखों देखा हाल
पालम अग्निकांड कोई पालम अग्निकांड कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है😡
बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता षड्यंत्र से हथियाई थी।

अगर आज दिल्ली में चुनाव हो जाए तो बीजेपी की 10 सीट भी नहीं आएगी।💯
यह कोई फिल्म या वेब यह कोई फिल्म या वेब सीरीज़ का सीन नहीं, गुजरात की हकीकत है।

यहाँ गुंडों का ऐसा आतंक है कि पुलिस को भी अपनी जान बचाकर भागना पड़ रहा है। जब अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल जाता है, तो कानून-व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाती है—और पुलिस-प्रशासन भी इनके आगे बेबस दिखता है। 🚨
नशा तस्करों को संरक्षण देकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली में नशे का जाल फैला रही हैं।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
जिस ‘मजीठिया मॉडल’ जिस ‘मजीठिया मॉडल’ के तहत पंजाब को नशे में धकेला गया, उसी तरह दिल्ली में रेखा गुप्ता के संरक्षण में नशा हर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
Drug Mafia मजीठिया के नक़्शे क़दम कर चलकर दिल्ली में नशे का जाल फैला रही है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
No Rekha Gupta Ji, you can’t be Pablo Escobar!! No Rekha Gupta Ji, you can’t be Pablo Escobar!!
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली पुलिस के हाथ काट कर नशा तस्करों को संरक्षण दे रखा है।

जिस वजह से आज दिल्ली की ये हालत है

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
CM रेखा गुप्ता और उनकी सरकार कैसे नशा तस्करों को दे रहीं संरक्षण…

दिल्ली पुलिस के SHO ने किया खुलासा:

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
रेखा गुप्ता ने दिल्ली को बना दिया Drug’s Capital😡

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता दे रही हैं नशा तस्करों और अपराधियों को संरक्षण‼️

👉 दिल्ली पुलिस अगर नशा तस्करों को पकड़ती है तो CM साहिबा अपने आदेशों पर उन्हें छुड़वाती हैं

#DelhiKiMajithiaRekhaGupta
सच्चाई के रास्ते पर चलना आसान नहीं…
पहले बीजेपी ने अकाली दल के साथ मिलकर पंजाब को नशे की दलदल में धकेला, और अब दिल्ली को नशे की राजधानी बना रही है‼️

यही कारण है कि अब दिल्लीवाले खुलकर कह रहे हैं — “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की मजीठिया है”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube