Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मोदी जी ने अडानी को बिहार में पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए मे दे दी 1050 एकड़ जमीन- संजय सिंह

  • September 16, 2025

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बिहार में भागलपुर में अडानी को मात्र एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अडानी को बिहार में तीन पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए मे यह जमीन दी है। साथ ही यहां पैदा हुई बिजली को 25 साल तक 7 रुपए प्रति यूनिट में खरीदने की गारंटी भी दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जेडीयू की सरकार ने जनता के पैसे से किसानों को जमीन का मुआवाजा दिया और फिर जमीन अडानी के नाम कर दी। सरकार ने कागजों में दिखाया कि 70 फीसद जमीन बंजर है। जबकि वहां 10 लाख से ज्यादा आम-लीची के पेड़ हैं, जिन्हें काटने की भी अनुमति दे दी गई है। सच तो यह है कि मोदी जी की प्राथमिकता में भारत नहीं, बल्कि अडानी है। वह पूरे देश की संपत्ति अडानी के नाम करना चाहते हैं।

मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सांसद संजय सिंह ने कहा कि जोर शोर से चर्चा है कि भाजपा और मोदी जी ने भागलपुर में 800- 800 मेगावाट के तीन पावर प्लांट लगाने के लिए मात्र एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन अडानी को दे दी है। साथ ही मोदी सरकार ने कहा है कि 25 साल तक सात रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उत्पादन का पैसा देगी। मोदी जी ने अडानी को न सिर्फ एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन दे दी, बल्कि 25 साल तक 7 रुपए प्रति यूनिट में बिजली खरीदने की गारंटी भी ले ली है। इसके बाद जनता को 11-12 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलेगी और उसकी जेब कटेगी। मोदी जी को जनता की जेब कटने की कोई चिंता नहीं है, लेकिन उनके मित्र को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। मोदी इंडिया के प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अडानी को एक रुपए में 1050 एकड़ जमीन देने में घोटाला किया गया है। 2012-13 में बिहार की भाजपा-जेडीयू की सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की। सरकार ने जमीन के बदले किसानों को अपनी तरफ से मुआवजा दिया। किसानों को मुआवजा सरकार के खजाने से मिला और सरकार के खजाने में यह पैसा मजदूर, किसान, आम आदमी, कर्मचारी का है। आम जनता अपनी गाढ़ी कमाई में से सरकार को टैक्स देती है जो सरकार के खजाने में जाता है। जनता से मिले टैक्स के पैसे से भाजपा-जेडीयू की सरकार ने किसानों को मुआवजा दे दिया और जमीन अधिग्रहित कर ली।

संजय सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपए में अधिग्रहित जमीन को सरकार को उससे ज्यादा में किसी को पूंजीपति को देना चाहिए। तभी सरकारी खजाने में जमीन के बदले किसानों को दिए गए मुआवजे का पैसा वापस आएगा। लेकिन मोदी जी ने कहा कि अपने दोस्त अडानी के साथ ऐसा नहीं कर सकते। उनका जन्म तो अडानी को ही आगे बढ़ाने के लिए हुआ है। मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री सिर्फ अपने दोस्त को आगे बढ़ाने के लिए बने हैं। ऐसे में अडानी से पैसा कैसे ले सकते हैं। इसलिए 1050 एकड़ की जमीन एक रुपए के हिसाब से अडानी को दे दी। कागजों में दिखाया गया कि यह जमीन उपजाऊ नहीं है और 70 फीसद जमीन बंजर है। जबकि उस जमीन पर आम-लीची के 10 लाख पेड़ लगे हैं। वहां का मालदा जैसे आम होते हैं जो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भेंट स्वरूप पहुंचता है। आज वहां पर 10 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी ने एक भावुक अभियान चलाया था कि एक पेड़ मां के नाम लगाओ। 10 लाख पेड़ मां के नाम और वो सारे के सारे पेड़ अडानी के नाम। मोदी जी ने अडानी को सारे पेड़ काटने की छूट दे दी है। ताकि वह अपना पावर प्लंट लगा सके और मोटी कमाई कर सके। असल में मोदी जी को पर्यावरण और पेड़ों से कोई मतलब नहीं है। भाजपा देश में यह गुनाह और पाप कर रही है। जनता के पैसे किसानों की जमीन अधिग्रहित करके एक रुपए में अडानी को भेंट कर दिया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि हमारे युवाओं को बिल्कुल गुस्सा नहीं आता। उनकी सहनशीलता चरम पर है। युवा सिर्फ लाठी खाने के लिए बने हैं। पुलिस भर्ती, लेखपाल, नीट का पेपर लीक होगा, तो लाठी खाएंगे। परीक्षा देने के लिए जानवरों की तरह ट्रेन में भरकर जाएंगे। अभी 4,500 उप निरीक्षक की भर्ती निकली है और 15 लाख युवाओं ने फार्म भरा है। कब इसका पेपर लीक हो जाएगा, पता नहीं। एक तरफ युवाओं का भविष्य है और सरकार का तानाशाही रवैया है तो दूसरी तरफ मोदी जी के दोस्त अडानी हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता में युवा, उनका रोजगार और किसान नहीं है। सरकार का ही कानून कहता है कि जिस कार्य के लिए जमीन अधिग्रहित की गई है, अगर वह पांच साल तक उसी कार्य में इस्तेमाल नहीं की जाती है, तो जमीन किसान को वापस मिल जाएगी। ऐसे में 2012-13 में भागलपुर में 1,050 एकड़ जमीन पावर प्लांट लगाने के नाम पर अधिग्रहित की गई थी, वह किसानों को वापस क्यों नहीं की गई? नियमानुसार पांच साल तक जमीन का इस्तेमाल नहीं हुआ है। अब वहां पावर प्लांट का शिलान्यास किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की प्राथमिकता भारत नहीं, बल्कि अडानी है। मोदी जी पूरे देश की संपत्ति अडानी को सौंपना चाहते हैं। देश के लोगों को तय करना है कि वे इससे खुश होते हैं या नाराज होते हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

पंजाब में नशे की खेप के साथ भाजपा का पदाधिकारी पकड़ा गया है।

एक तरफ भाजपा नशे पर राजनीति करती है, दूसरी तरफ उसके नेताओं के नाम बार-बार नशा तस्करी के मामलों में सामने आते हैं।

आज पंजाब में आने वाले 70% ड्रग्स गुजरात के रास्ते पहुंच रहे हैं। वहीं भाजपा-अकाली गठबंधन के दौर में चिट्टा पंजाब के घर-घर तक पहुंचा और एक पूरी पीढ़ी इसकी कीमत चुकाती रही।

ED पार्टी / चिट्टा पार्टी जवाब दे
पंजाब के युवाओं के साथ यह गद्दारी क्यों?
BJP Ministers are chill 💀 BJP Ministers are chill 💀
When people feel hope, trust, and change in their When people feel hope, trust, and change in their daily lives, that's the true measure of governance.
Under the Aam Aadmi Party, Punjab is moving forward with purpose and progress.
मोहाली की रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने जनता के सामने रखा पिछले 4 सालों का हिसाब, सुनिए-
Can you count how many cameras there are? Can you count how many cameras there are?
जो प्रधानमंत्री कभ जो प्रधानमंत्री कभी दुनिया को ‘लाल आंख’ दिखाने की बात करते थे, आज अमेरिका भारत को लाल आंख दिखा रहा है और मोदी जी खामोश हैं।
जहाँ हमारी सरकार ने एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाकर पाकिस्तान से पंजाब आने वाली ड्रग्स रोकी, वहीं ED पार्टी ने गुजरात को Drugs का Gateway of India बना दिया।
गैंगस्टर लॉरेंस बि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ED Party का दामाद है, ED Party ने इस गैंगस्टर को गुजरात की साबरमती जेल में पूरी सुविधाएं दे रखी हैं।
How can a govt stoop so low? How can a govt stoop so low?
ED Party और चिट्टा पार्ट ED Party और चिट्टा पार्टी की गठबंधन की सरकार ने नशा पंजाब के घर-घर तक पहुंचा दिया था, इनके मंत्री खुद अपनी गाड़ियों में घर घर तक नशा पहुंचा के आते थे। 

AAP सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले नशे को Anti-Drone System लगाकर बंद कर दिया। 

अब 70% नशा Gujarat से आता है। आज ED Party के अधीन गुजरात Drugs का Gateway of India बन गया है।
महाराष्ट्र के पालघ महाराष्ट्र के पालघर में दिनदहाड़े एक महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ।

पूरे देश में जहां भी भाजपा सरकार है वहां ऐसे ही कानून व्यवस्था का कत्ल हो रहा है क्योंकि भाजपा को जनता की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है।
All thanks to the Modi-Yogi expertise 👏 All thanks to the Modi-Yogi expertise 👏
“अगर हम राजनीति में नहीं आते, तो शायद शिक्षा में ये बदलाव कभी नहीं आता।

सालों तक गरीब का बच्चा सिर्फ इसलिए पीछे रह गया क्योंकि उसके पास महंगे स्कूल की फीस भरने के पैसे नहीं थे। उसे सपने देखने का हक़ तो था, लेकिन उन्हें पूरा करने का मौका नहीं।

हमने सिर्फ स्कूल नहीं बनाए, हमने लाखों परिवारों को उम्मीद दी। हमने साबित किया कि गरीब का बच्चा भी वही शिक्षा पा सकता है, वही उड़ान भर सकता है, जिसका हक़ हर अमीर बच्चे को मिलता है।

जब शिक्षा बदलती है, तो सिर्फ स्कूल नहीं बदलते , पीढ़ियां बदलती हैं, देश बदलता है। ❤️
What has the BJP done to our Beloved Delhi 💔 What has the BJP done to our Beloved Delhi 💔
Mission Clean Punjab is more than a campaign—it’s a commitment to a cleaner, healthier, and more livable future.

With focused efforts on sanitation, waste management, and civic infrastructure, the AAP government is working tirelessly to transform Ludhiana into the cleanest city in India.

Clean streets. Better public spaces. Higher quality of life.

A cleaner Ludhiana is leading the way for a cleaner Punjab.
Did you know this? Did you know this?
आम आदमी पार्टी काम करने आई थी। बठिंडा की जीत इस बात पर मुहर लगाती है कि हमने बहुत अच्छा काम किया है।
Power Cut Right in Front of Energy Minister; Modi Power Cut Right in Front of Energy Minister; Modi Govt’s Achievements Counted Under Torchlight

Union Minister Ashwini Vaishnaw was highlighting the Modi government’s 12-year achievements at an event in Jaipur, attended by the Energy Minister. Ironically, the electricity went out three times in just 15 minutes.

Apparently, the most reliable source of power at the event was the audience’s phone batteries.
4,000 EVM का कोलकाता के अलीपुर स्थित सरकारी भवन में जलकर खाक हो जाना कोई सामान्य घटना नहीं है। बंगाल में कुछ ही समय पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। आख़िर ऐसा क्या हुआ कि एक सरकारी भवन में इतनी भीषण आग लग गई? आग कैसे लगी, और हज़ारों EVM इस आग की चपेट में कैसे आ गईं, भाजपा जवाब दे?
3 Indians Killed. Modi Says “Thank You” to Tru 3 Indians Killed.
Modi Says “Thank You” to Trump.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube