िल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में स्थित मच्छी मार्केट का विरोध करने की वायरल वीडियो को लेकर भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सिर्फ गरीबों पर जोर आजमा सकती है, लेकिन फाइव स्टार होटलों में बिक रहे नॉनवेज को बंद कराने की उसकी हिम्मत नहीं है। चित्तरंजन पार्क में मां दुर्गा की पूजा होती है और मांसाहारी भोजन भी मिलता है। नवरात्र में नॉनवेज खाने की बंगाली समाज की संस्कृति है। भाजपा को भारत की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता है। ये लोग व्हाट्सएप पर जो देख लेते हैं, उसे ही सच मान लेते हैं। बंगाल की संस्कृति की अनदेखी भाजपा को भारी पड़ेगी।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने सीआर पार्क में मीट-मछली बिकने की वायरल वीडियो पर कहा कि भाजपा को भारत की संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता। भाजपा के लोग वॉट्सएप पर जो देख लेते है, उसको सच मान लेते है। मेरा मानना है कि चितरंजन पार्क के अंदर रह रही बंगाली कम्युनिटी के सबसे पढ़े-लिखे और बुद्धिजीवी लोग रहते हैं। बंगाल की संस्कृति के प्रति भाजपा की नासमझी उस पर भारी पड़ेगी।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस हर्षोल्लास से दुर्गा पूजा चितरंजन पार्क में मनती होगी, उससे ज्यादा उपासना कहीं नहीं होती होगी और जहां पर मां दुर्गा की पूजा होती है, उसी दुर्गा के प्रांगण के अंदर मछली भी मिलती है, नॉन वेजिटेरियन भी मिलता है। वो लोग नवरात्र में नॉन वेजिटेरियन खाते हैं। वह उनकी संस्कृति है। ये लोग चुनाव के बाद वहां पर जाकर दादागिरी करें और उनको धमकाएं, तो ये ठीक नहीं है। वह मार्केट वैध है। डीडीए ने बाकायदा मछली वालों को दुकानें आवंटित की हैं।
सौरभ भारद्वाज ने सवाल किया कि भाजपा रेहड़ी-ठेली वाले गरीब लोगों के ऊपर ही क्यों बल आजमाती है? दिल्ली के अंदर इतने फाइव स्टार होटल्स हैं। इनमे थोड़ी भी हिम्मत हो तो उन फाइव स्टार होटलों के अंदर जाएं और उनसे पूछे कि वहां पर नवरात्र में क्यों नॉन वेजिटेरियन खाना बन रहा है? क्यों मछली बन रही है? फाइव स्टार होटलों में नॉन वेजिटेरियन खाना बनने पर भाजपा को कोई ऐतराज नहीं है। फाइव स्टार होटलों के अंदर क्यों शराब परोसी जा रही है? उसके ऊपर भाजपा को कोई ऐतराज नहीं है। अगर गरीब आदमी मछली बेच रहा है, तो उसके ऊपर यह अपना जोर आजमाते हैं। यह उसकी वीडियो बनाकर अपनी वीरता दिखाते हैं। यह गलत है।
यह मछली दुकानदारों से उगाही का प्रयास है – आतिशी
उधर, नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने चितरंजन पार्क में मछली बाजार को लेकर खड़े विवाद पर कहा कि भाजपा गरीब मछली विक्रेताओं पर अत्याचार करने के बजाय डीडीए से क्यों नहीं सवाल करती है। डीडीए ने ही वहां मछली बाजार बनाया और दुकानें आवंटित की है। अगर भाजपा चाहती है कि वहां मछली नहीं बिकनी बंद चाहिए, तो डीडीए से दुकानों का अनुमति रद्द करवाए। उन गरीब दुकानदारों पर अत्याचार करके कोई मतलब नहीं बनता है। मुझे लगता है कि यह सब उगाही करने का प्रयास है। जब डीडीए ने ही फिश मार्केट बनाया, तो गरीब दुकानदारों को परेशान करने से क्या हासिल होगा?