Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा सरकार ने दिवाली की रात का प्रदूषण का डेटा चोरी कर दिल्लीवालों के साथ की बेइमानी – सौरभ भारद्वाज

  • October 22, 2025

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दिवाली की रात का प्रदूषण का डेटा चोरी करने पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सीपीसीबी, डीपीसीसी, आईएमडी, आईआईटीएम के प्रदूषण निगरानी यंत्र दिवाली की रात कैसे बंद हो गए? दिल्लीवाले सरकार के फर्जी आंकड़ों पर भरोसा कर बाहर निकल सकते है और उनकी तबियत बिगड़ सकती है, लेकिन भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकारी स्तर पर प्रदूषण का डेटा चोरी करना न सिर्फ अपराध है, बल्कि कोर्ट के आदेश की भी अवमानना है। अगर सरकार सही डेटा कोर्ट के सामने रखती तो प्रदूषण कंट्रोल के उसके सारे दावों की पोल खुल जाती। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के सिख किसानों पर आरोप लगाने वाले भाजपा के मंत्री को भी अब माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि पंजाब में इस साल पराली जलाने के सिर्फ 415 केस आए हैं और विशेषज्ञ भी कह रहे हैं कि दिल्ली के प्रदूषण में पराली का असर सिर्फ एक फीसद है।

बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बुधवार को सभी अखबारों खबरें हैं कि भाजपा सरकार ने प्रदूषण के डेटा में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा और चोरी की। उन्होंने सवाल किया कि जैसे-जैसे दिवाली की रात प्रदूषण बढ़ने लगा, वैसे-वैसे सरकार के प्रदूषण निगरानी स्टेशन अपने आप बंद कैसे हो गए? दिल्ली में एक्यूआई पर नजर रखने के लिए सीपीसीबी, डीपीसीसी, आईएमडी और आईआईटीएम सहित चार संस्थाओं के स्टेशन लगाए गए है। दिवाली की रात इन संस्थाओं के लगे दर्जनों मॉनिटरिंग स्टेशन बंद हो गए और सुबह हवा चलने तक बंद रहे। जब हवा चली, तब उन्हें फिर चालू किया गया। यह खुलेआम बेइमानी और डेटा की चोरी है। भाजपा सरकार ने प्रदूषण का डेटा चोरी कर अपनी ही दिल्ली की जनता के साथ बेइमानी की।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के लोग एक्यूआई को कम बताकर दिल्ली में रहने वाले सांस की बीमारियों व ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, निमोनिया से ग्रस्त भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। दिल्ली के लोग सोचते हैं कि दिल्ली सरकार कह रही है 350 या 320 है तो मॉर्निंग वॉक कर लें, काम पर जाएं, बच्चों को स्कूल भेज दें। लेकिन असल में एक्यूआई तो बहुत ज्यादा था। भाजपा आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ कर रही है। जब रात को नेहरू नगर स्थित प्रदूषण निगरानी स्टेशन पर एक्यूआई की राइडिंग 1763 आई, तो उसे बंद कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिरी फोर्ट पर सरकारी एक्यूआई 350 दिखा रहा था, जबकि मोबाइल फोन में अंतरराष्ट्रीय ऐप्स 1700 दिखा रहे थे। 350 और 1700 में पांच गुना का फर्क है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हर घंटे की एक्यूआई की रीडिंग के औसत से पूरे दिन का एक्यूआई निकाला जाता है। जब सरकार इसमें से एक्यूआई की बड़ी रीडिंग ही हटा देगी तो फिर औसत एक्यूआई अपने आप कम हो जाएगा। भाजपा ने दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाने और अपनी वाहवाही के लिए प्रदूषण का डेटा चोरी किया। उन्होंने कहा कि 350 से ज्यादा एक्यूआई होने पर ग्रैप-3 लागू होना चाहिए था, पाबंदियां आनी चाहिए थीं। लेकिन सीएक्यूएम ने अभी तक ग्रैप-3 लागू नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली सरकार को प्रदूषण की निगरानी करके रिपोर्ट देनी होगी। लेकिन अगर सरकार ने डेटा के साथ ही फर्जीवाड़ा कर दिया, तो उसने साफ तौर पर कोर्ट की अवमानना की है। सरकार ने सही एक्यूआई न बताकर आपराधिक कृत्य किया। भाजपा सरकार चाहती है कि लोग बीमार हों, अस्पताल में भर्ती हो,कोई मर जाए, लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सरकार के स्तर पर प्रदूषण का डेटा चोरी करना एक गंभीर अपराध है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के लिए सिर्फ भाजपा सरकार का निकम्मापन जिम्मेदार है। इसके लिए पंजाब के सिख किसानों को दोषी बताने वाले भाजपा के मंत्री को उन किसानों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के मंत्री की यह शर्मनाक सोच है कि सिख किसान हिंदू त्योहार दिवाली को बदनाम करने के लिए पराली जला रहे थे। इसके लिए उन्हें पंजाब के सिखों और हिंदुओं के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले सिख गुरुओं से माफी मांगनी चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने पंजाब में पराली जलने की घटनाओं का डेटा दिखाते हुए कहा कि 2021 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं थी। तब कांग्रेस की सरकार थी और उस समय 15 सितंबर से 21 अक्टूबर तक 4,327 पराली जलाने के मामले आए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार में 2025 में पराली जलाने की घटनाएं घटकर 10 फीसद से भी कम हो गई हैं। 15 सितंबर से 21 अक्टूबर 2025 तक मात्र 415 घटनाएं पराली जलाने की सामने आई है। यानी बीते डेढ़ महीने में मात्र 400 मामले ही सामने आए। फिर भी भाजपा के लोग कहते हैं कि पंजाब में पराली जलने से दिल्ली का प्रदूषण बढ़ा। जबकि वैज्ञानिकों ने भी माना हैं कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पराली का मिलाकर भी दिल्ली के प्रदूषण में मात्र एक फीसद ही असर है। सच्चाई ये है कि भाजपा की सरकार न सिर्फ निकम्मी है, बल्कि बेईमान, छल-कपट करके अपने ही लोगों से झूठ बोलने और अपने फायदे के लिए सिखों को बदनाम करने वाली सरकार है। इस सरकार की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Melody Khao… Khud Jaan Jaao Melody Khao… Khud Jaan Jaao
Thank You, Arvind Kejriwal ♥️ #KejriwalWithNe Thank You, Arvind Kejriwal ♥️

#KejriwalWithNeetAspirants
Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal m Dear Aspirants, this is for you: Arvind Kejriwal made a promise and made it happen the very next day✨

#KejriwalWithNeetAspirants
शिक्षा के रास्ते न आएगी कोई दीवार,
छात्रों के साथ खड़े हैं अरविंद केजरीवाल।

#KejriwalWithNeetAspirants
आगामी विधानसभा चुन आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों को और मज़बूत करने पंजाब पहुंचे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी
बलात्कारियों का स् बलात्कारियों का स्वागत करने वाली व्यवस्था बेटियों की सुरक्षा पर केवल भाषण दे सकती है, भरोसा नहीं।
उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और वंचितों को न्याय दिलाने तक AAP सांसद संजय सिंह जी के नेतृत्व में पदयात्रा जारी रहेगी 🙌

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार देश के मासूम बच्चों से उनका मौलिक अधिकार भी छीन रही है। वहीं पंजाब में AAP सरकार हर बच्चे को वर्ल्ड क्लास शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रही है।
Modi Ji, dekhiye na… Modi Ji, dekhiye na…
The story we’re told vs the reality we live: A The story we’re told vs the reality we live:

A strong nation isn’t built on claims.
It’s built on outcomes.
PM Modi, why would you not take a question? PM Modi, why would you not take a question?
Hint: the king of teleprompters who can not take a Hint: the king of teleprompters who can not take a single question from the media.
‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के हर पड़ाव पर जनता का जो विश्वास दिख रहा है, वह साफ संकेत है कि अब बदलाव केवल नारा नहीं, जनआवाज़ बन चुका है।
ऐसा कोई सगा नहीं, जि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे बीजेपी ने ठगा नहीं‼️
Acche Din aa gaye kya? #inflation #acchedin Acche Din aa gaye kya?

#inflation #acchedin
गोवा में आम आदमी पार्टी को मिल रहे समर्थन ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

इसी डर में अब भाजपा ने AAP के गोवा सह-प्रभारी सिंगला जी पर ED की रेड करवाई है।
पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है लेकिन इसकी जिम्मेदार मोदी सरकार बेशर्मी की हदें पार कर रही है।
जिस व्यक्ति ने पंजाब में उद्योग क्रांति लाई, जो तानाशाहों के सामने झुके नहीं।
दबाव के बावजूद भाजपा join नहीं की, इसीलिए BJP ने हथकंडे अपनाते हुए आम आदमी पार्टी के जांबाज़ सिपाही को जेल में डाल दिया।

आज अपने परिवार से मिलते वक्त संजीव अरोड़ा जी भावुक हो गए।
इन आँसुओं का जवाब पंजाब ज़रूर देगा।

भाजपा की दमनकारी राजनीति का अंत होगा।
सब कुछ याद रखा जाएगा।

संजीव अरोड़ा जी, पूरा पंजाब आपके साथ है।
लगातार बढ़ रहा है ‘रोजगार दो सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का कारवां।
आइए मिलकर भाजपा की भ्रष्टाचारी व्यवस्था के खिलाफ बुलंद करें आवाज़।
 जाति धर्म के नाम पर नहीं बटेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे।
बहुत छोटे हैं मुझ से मेरे दुश्मन
जो मेरा दोस्त है मुझ से बड़ा है
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube