Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा सरकार के जल बोर्ड पर भरोसा नहीं था, इसलिए केंद्र ने सीपीसीबी से सभी 37 एसटीपी की जांच कराई थी- सौरभ भारद्वाज

  • October 31, 2025

यमुना की सफाई को लेकर भाजपा की नौटंकी एक बार फिर एक्सपोज हो है। आरटीआई से खुलासा हुआ है कि दिल्ली के सभी 37 एसटीपी जांच में फेल पाए गए हैं। यह जांच भाजपा की ही केंद्र सरकार ने सीपीसीबी से कराई थी। लगता है कि अपनी ही दिल्ली सरकार के जल बोर्ड पर भाजपा की केंद्र सरकार को भरोसा नहीं है। इसलिए उसने यह जांच कराई। ऐसे में बिना ट्रीटेड सीवेज को यमुना में डाले जाने से पानी में फीकल कोलीफार्म की मात्रा तय मानकों से सैकड़ों गुना ज्यादा हो गया है। लिहाजा, जब तक सभी एसटीपी चालू नहीं होंगे और ट्रीटेड पानी तय मानकों के अनुसार नहीं होगा, तब तक यमुना साफ नहीं हो सकती। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की भाजपा सरकार ने यमुना को लेकर कई बड़े-बड़े और झूठे दावे किए। इनका कहना था कि हमने यमुना को पूरी तरह साफ कर दिया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 साल में इसे साफ नहीं कर पाए। भाजपा सरकार ने तो आते ही आठ महीनों में यमुना को साफ कर दिया। लेकिन इनके नकली यमुना की पोल पूरी दुनिया के सामने खुल चुकी है।

सौरभ भारद्वाज ने एक आरटीआई से प्राप्त जानकारी को साझा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के 37 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) की जांच कराई गई, जिसमें 37 में से एक भी प्लांट मानकों पर खरा नहीं उतरा और सभी प्लांट फेल पाए गए। अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यकाल में सैकड़ों अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइनें बिछाई गईं। इन कॉलोनियों के सीवर को ट्रैप किया गया और सीवेज को सीधे यमुना में गिरने से रोककर एसटीपी तक पहुंचाया गया। वहां पर सीवेज वेस्ट का उपचार किया जाता है, ताकि यह 10/10 मानकों पर खरा उतरे। उसके बाद ही ट्रीटेड वाटर को यमुना में डिस्चार्ज किया जाता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यमुना सफाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि एसटीपी सही ढंग से कार्य करें। एसटीपी से निकलने वाला पानी साफ होना चाहिए, जो निर्धारित मानकों का पालन करे। इसके अलावा, जिन कॉलोनियों और नालों पर अभी एसटीपी का कार्य चल रहा है, वे यथा शीघ्र्र पूरे कर चालू हो जाएं। तभी यमुना पूरी तरह साफ हो सकती है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह जांच अक्षरधाम, चिल्ला, कोरोनेशन पिलर (फेज वन-टू-थ्री), न्यू दिल्ली गेट, दिल्ली गेट, घिटोरनी, कापसहेड़ा, केशवपुर, कोंडली, मेहरौली, मोलरबंद, नजफगढ़, नरेला, नीलोठी, ओखला, पप्पन कलां, रिठाला, रोहिणी, वसंत कुंज, सोनिया विहार तथा यमुना विहार (सभी फेज वन-टू-थ्री-फोर) सहित सभी 37 एसटीपी पर की गई। सभी प्लांट फेल पाए गए। इससे भी गंभीर बात यह है कि यह रिपोर्ट दिल्ली सरकार या दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार की है। डीजेबी का तो प्रतिदिन एसटीपी से सैंपल लेकर टेस्ट करने का दायित्व है, ताकि डिस्चार्ज मानकों पर हो और फ्रीक्वेंसी बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इसका मतलब साफ है कि केंद्र सरकार को भी डीजेबी की रिपोर्टों पर भरोसा नहीं है। इनकी लैब टेस्ट रिपोर्ट्स पर विश्वास नहीं किया जा रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने खुलासा किया कि डीजेबी का दायित्व है कि यदि एसटीपी मानकों पर डिस्चार्ज नहीं कर रहे, तो ठेकेदारों या प्राइवेट वेंडर्स (जो ज्यादातर प्लांट चला रहे हैं) पर कार्रवाई की जाए। इसलिए केंद्र सरकार ने सीपीसीबी (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) को निर्देश देकर सभी एसटीपी के डिस्चार्ज की जांच कराई। रिपोर्ट में 37 में से 37 प्लांट फेल साबित हुए। खासकर 36 प्लांटों में फीकल कोलीफॉर्म (मल-मूत्र की मात्रा) ट्रीटमेंट के बाद भी निर्धारित मानकों से सैकड़ों गुना अधिक पाई गई। जब एसटीपी प्लांट ही सही ढंग से चालू नहीं हैं, तो यमुना को साफ करने का दावा कैसे कर लेंगे? भाजपा सरकार ने यमुना सफाई के नाम पर केवल नौटंकी की, जो अब सबके सामने आ चुका है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
रंगों का यह पावन त्योहार आपके जीवन में खुशी, सकारात्मकता और सफलता लेकर आए। 🎨🌸✨
प्रेम, उत्साह और उमंग के प्रतीक होली के पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 

यह त्योहार आपके जीवन को रंगों से भर दे और तमाम ख़ुशियाँ लेकर आए। 

#HappyHoli
मोदी जी के ‘ना खाऊँगा और ना खाने दूँगा’ जुमले को अरविंद केजरीवाल ने किया Expose:

#KejriwalJhukegaNahi
मोदी जी...
थोड़ी तो हिम्मत दिखाइए।
BJP सरकार का एक और फ़र BJP सरकार का एक और फ़र्ज़ीवाडा हुआ बेनक़ाब‼️
रेखा गुप्ता सरकार❌ रेखा गुप्ता सरकार❌
फर्जीवाड़ा सरकार ✅
एक इजरायली TV चैनल के कार्यक्रम से बड़ा खुलासा हुआ है।

“इज़राइली जनरल - हम दुनिया को Air Defence System बेचेंगे

पत्रकार - लेकिन हमारे पास ऐसी कोई Production Line नहीं है

इज़राइली जनरल -  हमारे पास है, भारत में। हमने पूरा भारत ले लिया। हमारे पास 1.4 अरब भारतीय हैं।”

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतायें की आखिर किस कीमत पर 140 करोड़ भारतीयों का सौदा कर आए हैं?
Modi Ji is a coward PM. Period. Modi Ji is a coward PM. Period.
Learning from the best right!!!! Learning from the best right!!!!
जो 12 साल में देश को स जो 12 साल में देश को साफ़ नहीं कर पाये, वो देश को विकसित राष्ट्र क्या खाक बनायेंगे….

#KejriwalJhukegaNahi
Modi Ji needs some introspection now💀 Modi Ji needs some introspection now💀
मोदी जी, अगर हिम्मत मोदी जी, अगर हिम्मत है तो एक्शन लेकर दिखाओ…‼️

#KejriwalJhukegaNahi
BJP wale sare khisiyani billi mode me hai 💀 BJP wale sare khisiyani billi mode me hai 💀
Look at the insecurity. Just because the Prime Mi Look at the insecurity.

Just because the Prime Minister is visiting Gujarat, AAP banners are being covered up.

If your politics is strong, why fear a banner?
कल से बेचारे भाजपाई छाती पीट रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहें और क्या करें। 
’खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’

@sanjaysinghaap जी, राज्यसभा सांसद, AAP 

#KejriwalJhukegaNahi
पूरे देश में Paper Leak की पूरे देश में Paper Leak की चर्चा है
लेकिन प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर चर्चा वाली नौटंकी कर रहे हैं।

#KejriwalJhukegaNahi
सत्य को कोई पराजित नहीं कर सकता 🔥🔥
Khisiyani Billi Khamba Noche 💀 Khisiyani Billi Khamba Noche 💀
पढ़ा लिखा दमदार है, पढ़ा लिखा दमदार है, केजरीवाल ईमानदार है 🔥

#KejriwalJhukegaNahi
मोदी ने 12 साल में देश का बेड़ागर्क कर दिया है।

#KejriwalJhukegaNahi
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube