आम आदमी पार्टी के विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा ने छठ महापर्व से पहले यमुना का पानी साफ करने को लेकर सीएम रेखा गुप्ता द्वारा किए जा रहे दावों की पोल खोल दी। सोमवार दोपहर वह कालिंदी कुंज पहुंचे और पाया कि भाजपा सरकार केमिकल का छिड़काव करके भी पानी का झाग खत्म नहीं कर पाई है। अभी भी हर तरफ पानी के ऊपर झाग ही झाग तैर रहा है। उन्होंने इसे भाजपा के झूठे प्रचार का सबूत बताते हुए कहा कि सीएम रेखा गुप्ता कालिंदी कुंज आईं और बड़ी-बड़ी बातें कीं। यमुना में केमिकल की फॉगिंग करवाई और कैमरे चलवाए, लेकिन यमुना जी आज भी वैसी ही गंदी है।
संजीव झा ने कहा कि छठ पूजा आने वाली है। हमारी माताएं और बहनें इसी पानी में खड़ी होकर पूजा करेंगी। क्या इस जहरीले पानी में पूजा करना सुरक्षित है? भाजपा को दिल्ली की सत्ता में आते नौ महीने हो गए, लेकिन अभी तक एक भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे यमुना का प्रदूषण घटा हो। उन्होंने कहा कि कालिंदी कुंज पर करीब 20–25 नावें लगातार यमुना में केमिकल का छिड़काव किया जा रहा हैं, लेकिन झाग कम नहीं हुआ। क्या इस दिखावे से यमुना साफ हो जाएगी और अगर सच में सब ठीक है, तो क्या मुख्यमंत्री खुद एक गिलास यह पानी पीकर दिखा सकती हैं।
संजीव झा ने कहा कि इस जगह पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आई थीं और बड़ी-बड़ी बातें करके चली गईं। सीएम के आने से पहले फॉगिंग हो चुकी थी, जैसे फिल्म में एक्टिंग से पहले सेट तैयार होता है। मुख्यमंत्री आईं तो सिर्फ एक्टिंग करने, लेकिन अभी भी पानी के ऊपर झाग ही झाग दिख रहा है। लगभग 20-25 नावें केमिकल फॉगिंग कर रही हैं, फिर भी झाग दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में भाजपा सरकार बनी तो भाजपा के नेताओं ने कहा कि छह महीने में प्रदूषण खत्म कर देंगे। उन नेताओं को बताना चाहिए कि पानी के ऊपर अभी भी। झाग क्यों है? भाजपा की सरकार बने नौ महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक एक भी ठोस प्रयास नहीं किया गया, जिससे प्रदूषण कम हुआ हो? 20-25 नावें लगातार केमिकल छिड़क रही हैं, क्या इससे प्रदूषण खत्म हो जाएगा और क्या केमिकल के जरिए झाग को दबाने-छिपाने से प्रदूषण खत्म नहीं होगा।
संजीव झा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट से कहा कि अगर प्रदूषण खत्म हो गया है, तो आइए कालिंदी कुंज पर एक गिलास यमुना का पानी पीकर दिखाइए। समझ में आ जाएगा कि पानी साफ है या नहीं। उन्होंने कहा कि छठ मैया की पूजा में महिलाएं और व्रतधारी मजबूरन इसी गंदे पानी में खड़े होंगे। हर साल भाजपा नेता वीडियो बनाते थे कि यमुना इतनी गंदी है, कैसे छठ पूजा होगी? अब भाजपा ने क्या प्रयास किए? सिर्फ कहना कि ‘छठ धूमधाम से मनाएंगे’, ऐसा नहीं चलेगा। अगर व्रतधारी प्रदूषित पानी में खड़े होंगे, तो यह उनके सेहत से खिलवाड़ है।
संजीव झा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कहा कि वे दिल्लीवासियों को बताएं कि यमुना सफाई को लेकर भाजपा की नौटंकी के सिवाय प्रदूषण को कम करने के लिए क्या सार्थक प्रयास हुआ है? साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इन केमिकल की मात्रा तय होनी चाहिए। एक्सपर्ट बताएं कि अगर ज्यादा डाला गया, तो जलचर जीवों पर असर पड़ेगा या नहीं? रेखा गुप्ता जान लें कि झाग छिपाने या दबाने से प्रदूषण नहीं जाएगा। इसके लिए सच्चे प्रयास किया हो तो बताओ।
संजीव झा ने कहा कि दिल्ली की जनता को झूठ परोसने और गुमराह करने से यमुना मैया साफ नहीं होगी। इसे साफ करने के लिए प्रयास चाहिए, न कि झूठ। अब तो भाजपा की चार इंजन वाली सरकार है, एलजी साहब भी हैं। वे अब कहां छुपे हुए हैं? अब यमुना को साफ करो न? पहले आम आदमी पार्टी की सरकार को ज्ञान देते थे, अब वह ज्ञान कहां गया? एलजी साहब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ आएं और बताएं कि यमुना मैया कैसे साफ होगी ताकि छठ में व्रतधारी सुरक्षित रहें। इसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट को जवाब देना चाहिए।