Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा सरकार का फर्जीवाड़ा, एमसीडी के डिस्पेंसरी को बना दिया आरोग्य मंदिर- सौरभ भारद्वाज

  • January 15, 2026

आम आदमी पार्टी ने आरोग्य मंदिरों को अपनी उपलब्धि बता रही भाजपा सरकार को एक बार फिर एक्सपोज कर दिया। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक ने पार्टी कार्यकर्ता द्वारा की गई जमीनी पड़ताल को सोशल मीडिया एक्स पर साझा कर भाजपा के फर्जीवाड़े को सबके सामने रख दिया। इस वीडियो से साफ हो जा रहा है कि भाजपा सरकार ने एमसीडी की डिस्पेंसरी की रंगाई-पुताई करके उसे आरोग्य मंदिर नाम दे दिया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिन आरोग्य मंदिरों को भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है, वहां अभी भी एमसीडी का स्टाफ काम कर रहा है। रेखा गुप्ता की सरकार धरातल पर काम करने के बजाय रंग रोगन की राजनीति करके दिल्लीवालों को बेवकूफ बना रही है।

गुरुवार को एक्स पर एक वीडियो साझा कर सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के हरि नगर विधानसभा से एक ग्राउंड रिपोर्ट साझा भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरि नगर में जिस आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया, उसकी असलियत कुछ और है। मौजूदा एमसीडी डिस्पेंसरियों को ही दोबारा पेंट करके आरोग्य मंदिर के रूप में ब्रांड किया गया है और वहां मौजूदा एमसीडी का स्टाफ और डॉक्टर ही काम कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज द्वारा साझा किए गए वीडियो में “आप” कार्यकर्ता ने बताया कि भाजपा छल-कपट की राजनीति कर रही है और जनता इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने मौके पर दिखाया कि वहां से महज 50 कदम की दूरी पर एक मोहल्ला क्लीनिक खुला था, जो जनता के टैक्स के पैसों से बना था। आज उस मोहल्ला क्लीनिक पर ताला लगा दिया गया है और जनता के पैसे को बर्बाद कर दिया गया है। इसके बदले में, 30 साल पुरानी एमसीडी डिस्पेंसरी, जो कि एक जच्चा-बच्चा केंद्र था, उस पर पोस्टर लगाकर और रंग बदलकर उसे आरोग्य मंदिर बना दिया गया है।

‘‘आप’’ कार्यकर्ता ने नांगल राया इलाके में खुले आरोग्य मंदिर को लेकर कहा कि जहां वह मौजूद हैं, वहां 10 कदम की दूरी पर एक और आरोग्य मंदिर खोल दिया गया है। उन्होंने बताया किया कि 500 मीटर के दायरे में ऐसे पांच आरोग्य मंदिर खोल दिए गए हैं। अरविंद केजरीवाल के समय में जो मोहल्ला क्लीनिक बने थे और जिनका इंफ्रास्ट्रक्चर जनता के टैक्स से तैयार हुआ था, उन पर ताला जड़ दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जनता के टैक्स के पैसे को बर्बाद करके एमसीडी की 35 साल पुरानी डिस्पेंसरियों की लीपापोती कर उन्हें आरोग्य मंदिर में बदला जा रहा है। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार को सुझाव दिया कि एमसीडी की जगह को डिस्पेंसरी ही रहने दें और जो मोहल्ला क्लीनिक पहले से बने हुए हैं, उन्हें ही आरोग्य मंदिर के रूप में चलाया जाए तो बेहतर होगा।

वीडियो में कार्यकर्ता ने एक के बाद एक कई डिस्पेंसरियां दिखाई। एक अन्य डिस्पेंसरी दिखाते हुए कार्यकर्ता ने कहा कि जनता का पैसा ऐसे बर्बाद किया जा रहा है और लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने वहीं से 50 कदम की दूरी पर तीसरा आरोग्य मंदिर दिखाया और कहा कि इन आरोग्य मंदिरों में सिर्फ लीपापोती की जा रही है। अंदर वही पुरानी डिस्पेंसरी है, वही पुराना फर्नीचर है और वही इलाज मिल रहा है; इसमें कोई बदलाव नहीं है। सिर्फ नाम बदलकर पोस्टर लगा दिए गए हैं और रंग बदल दिया गया है। सरकार जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें। इस रंग-रोगन और छल-कपट की राजनीति का जवाब जनता उन्हें एक दिन जरूर देगी

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

93,000 government schools shut down in 10 years. 93,000 government schools shut down in 10 years.

While the BJP deliver speeches on “Viksit Bharat,”
they are quietly dismantling public education — pushing millions of poor children out and making education a privilege for the rich.
बीजेपी सरकार में दिल्ली बना लापतागंज‼️

दिल्ली में 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं लेकिन बीजेपी सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है।
बीजेपी मंत्री आशीष बीजेपी मंत्री आशीष सूद के इलाके में खुले गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, और दिल्ली पुलिस रातभर सोती रही‼️

ये हादसा नहीं, बीजेपी सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है — एक और युवा सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी की भेंट चढ़ गया।
Taareekh par taareekh ❌ Jumle par jumle ✅ Taareekh par taareekh ❌
Jumle par jumle ✅
बीजेपी सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पार की बेशर्मी की सारी हदें‼️

नोएडा में कुछ दिनों पहले सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई और आज जनकपुरी में भी यही हुआ है। 

जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह आशीष सूद की विधानसभा है। इस विधानसभा में आशीष सूद के पोस्टर और गड्ढे ही पाये जाते हैं। 

इस गड्ढे में एक युवक की जान चली गई और दिल्ली सरकार के बेशर्म मंत्री आशीष सूद ने वहाँ जाकर एलान कर दिया कि यहां सब कुछ ठीक था।
भारत-अमेरिका की Trade De भारत-अमेरिका की Trade Deal के बारे में जश्न तो खूब मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी लेकिन Trade Deal के बारे में ना विदेश मंत्री को कुछ पता है, ना वित्त मंत्री को कुछ ख़बर है।
विकास नहीं, विनाश का मॉडल।
दिल्ली से लगातार ग़ायब हो रहे हैं लोग और भाजपा सरकार जागने का नाम ही नहीं ले रही😡
बीजेपी सरकार के निकम्मेपन ने ले ली दिल्ली के एक युवक की जान‼️

जनकपुरी में खुदे हुए गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया और रात भर उसी में पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी जान जा चुकी थी।
मृतक का परिवार रातभर युवक की तलाश के लिए भटकता रहा, पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई मदद नहीं की और परिवार को टरकाते रहे।

नोएडा में हुए हादसे के बाद भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा और युवक की जान ले ली।
📍महरौली, दिल्ली 

छेड़छाड़ का विरोध किया तो गुंडों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया।
न बेटियां सुरक्षित, न उन्हें बचाने वाले।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद और कानून व्यवस्था ध्वस्त।

आख़िर इन बदमाशों को इतनी हिम्मत मिल कहाँ से रही है?
मणिपुर में कल ही भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बैठाया और कल से वहाँ हिंसा भड़क उठी‼️
केजरीवाल जी ने चेताया था — “बीजेपी वोट लेकर झुग्गियाँ तोड़ देगी।’’

अब बीजेपी दिल्ली के गरीब झुग्गीवासियों के घर तोड़कर, उनकी बात को सही साबित कर रही है।
आज प्रधानमंत्री जी आज प्रधानमंत्री जी ने हमारे नेताओं पर निजी हमला किया क्योंकि संजय सिंह जी ने Epstein File पर स्पष्टीकरण मांगा था।

क्या Epstien File में ऐसा कोई मसला है कि जो प्रधानमंत्री इतने मजबूर हो गए हैं और वो बौखला रहे हैं?
योगी जी, यह Video असली ह योगी जी, यह Video असली है। कहीं इसे भी आप Ai से बनी हुई वीडियो बता दें।
पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में Epstein file की चर्चा चल रही है। इस फाइल में खुलासा हुआ है कि एक Private Island पर नाबालिग लड़कियों को रखा जाता था और उनका रेप किया जाता था। 

वहीं अब दिल्ली में इस साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज़्यादा लोग ग़ायब हुए हैं और इसमें से ज्यादातर बच्चियाँ हैं। दिल्ली में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद दिल्ली पुलिस इनका पता नहीं लगा सकी है।

@mlasaurabhgk.official
Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sithar Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sitharaman as our finance minister, it is a curse for the nation now.
देशभर में गायब हो रहे बच्चों को लेकर AAP राज्यसभा सांसद संदीप जी ने सदन में जताई चिंता‼️

“दिल्ली समेत पूरे देश में बच्चों को उठाया जा रहा है। हर साल हजारों बच्चे ग़ायब हो रहे हैं और इसमें 72% बच्चियां हैं। 

NCRB के आंकड़े के अनुसार, देश में हर 8 मिनट के अंदर एक बच्चा गायब हो रहा है। इसमें भी दिल्ली में सबसे ज़्यादा बच्चे ग़ायब हो रहे हैं।”
NH-44 just unlocked a new feature: direct route to NH-44 just unlocked a new feature: direct route to the Patal Lok.
Pay tax. Pay toll. Get free experience. 👏👏
Purana jaayega tabhi to naya tender aayega Purana jaayega tabhi to naya tender aayega
लोग कह रहे हैं — “के लोग कह रहे हैं — “केजरीवाल सरकार ने जितना काम Unauthorised Colonies में किया वो काम किसी और ने नहीं किया, हम चाहते हैं कि उनकी सरकार वापस आए”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube