आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कमजोर राजनीतिक जमीन रखने वाले नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर कटाक्ष किया है। सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो साझा की है, जिसमें नितिन नवीन कुर्सी पर बैठे हैं और उनके ठीक पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अगल बगल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता खड़े हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह फोटो आज के भारत की असली तस्वीर है। कुर्सी पर कौन बैठेगा, ये फैसला मोदी जी कर रहे हैं।
बुधवार को एक्स पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की कुर्सी पर कमज़ोर व्यक्ति को बिठाया जा रहा है। कुर्सी पर बैठा व्यक्ति मोदी जी की कठपुतली है। बस नाममात्र के लिए लोग कुर्सियों पर सजाए है। कुल मिलाकर सारी सत्ता एक व्यक्ति के हाथ है। फिर ढिंढोरा पीटा जा रहा है , वाह मोदी जी वाह।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी सौरभ भारद्वाज ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी की नई भाजपा के अंदर अब मज़बूत व्यक्तिव वाले और अपनी ख़ुद की राजनैतिक ज़मीन वाले नेताओं के लिए क्या बचा है? नितिन नबीन को बॉस कहकर वो अपने अहम को आश्वस्त कर रहे हैं कि उनको “संजय जोशी” या “नितिन गडकरी” को बॉस कहने में कितनी तकलीफ़ होती ।
सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि मोदी जी ने अपने पीएम बनने के बाद किसी भी महत्वपूर्ण पद पर किसी मज़बूत व्यक्तित्व को नहीं बैठने दिया। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की राजनैतिक ज़मीन तो इतनी भी नहीं थी कि वो देश के महत्वपूर्ण 10 हजार नेताओं में भी गिने जाते। मोदी जी ने भाजपा में ऐसे ऐसे मुख्यमंत्री बनाए जिनकी अपनी कोई अपनी ज़मीन नहीं थी, जो दशकों तक मोदी के आगे हल्के दिखेंगे । यहां तक कि राष्ट्रपति के पद पर भी ढूँड़ ढूँड कर ऐसे लोग बिठाए, जिनके सामने मोदी एकमात्र बड़े नेता दिखें