Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा बताए, पिछले 10 साल में उसकी केंद्र सरकार ने दिल्लीवालों के लिए क्या काम किया और दिल्लीवाले उसे वोट क्यों दें?- केजरीवाल

  • November 17, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चांदनी चौक और नई दिल्ली के सभी मंडल प्रभारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मंडल प्रभारियों को दिल्ली की सभी 70 सीटों को जीतने का मंत्र देते हुए चुनाव की तैयारियों में जी-जान से जुटने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव एक धर्म युद्ध है। उनके पास कौरवों की तरह अथाह पैसा और पावर है, जबकि हमारे साथ पांडवों की तरह भगवान और जनता हैं। हम दिल्ली की जनता को मुफ्त की छह रेवड़ी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थ यात्रा और महिलाओं को बस यात्रा दे रहे हैं। भाजपा को हर कीमत पर दिल्ली की सत्ता इसलिए चाहिए, क्योंकि वह जनता को मिल रही इन रेवड़ियों को बंद करना चाहती है। इस दौरान वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सदियों पहले कौरवों और पांडवों के बीच कुरुक्षेत्र में एक धर्म युद्ध हुआ था। कौरवों के पास अथाह शक्ति, सेना और पैसा था। पांडवों के पास सिर्फ श्री कृष्ण भगवान थे, उनके पास और कुछ नहीं था। हमारे पास भी भगवान हैं। आज कमोबेश वही स्थिति दिल्ली के अंदर है। आने वाला विधानसभा चुनाव एक तरह से धर्मयुद्ध है। भगवान हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का संकेत तीन दिन पहले मिला, जब मेयर का चुनाव हुआ। मेयर के चुनाव में इन्होंने पूरी तैयारी कर रखी थी। पूरा चक्रव्यूह रचकर आए थे। हमारे पार्षदों को तोड़ने के लिए इन्होंने पता नहीं क्या-क्या किया था। मुझे भाजपा का एक व्यक्ति ने बताया कि इन्हें मेयर का चुनाव जीतने का पूरा आत्मविश्वास था। आखिरी वोट की काउंटिंग तक इनके सबसे बड़े नेता सदन में बैठे रहे। इंतजार करते रहे कि अब नतीजे आएंगे। इनकी सिविक सेंटर से भाजपा हेडक्वार्टर तक रैली निकालने की तैयारी थी कि सारा का सारा सदन उठकर एक साथ जाएगा। यह भी तैयारी थी कि प्रधानमंत्री भाषण देने आएंगे और ट्वीट करेंगे। इस चुनाव को इन्होंने बहुत बड़ा बनाने की कोशिश की थी कि बस अब दिल्ली जीत गए। लेकिन श्रीकृष्ण अपने साथ थे। उन्होंने पता नहीं क्या सुदर्शन चक्र चलाया कि तीन वोट से हम जीत गए। इससे यह साबित होता है कि वो इतने अथाह शक्तिशाली, अथाह पैसे वाले और रिसोर्सेज वाले हैं। हम तो कुछ भी नहीं हैं। हम तो बहुत छोटे हैं। एक चौथाई स्टेट में पार्टी है, एक फुल स्टेट में पार्टी है। हम उनके सामने बहुत छोटी पार्टी हैं। लेकिन ऊपर वाला हमारे साथ हैं। यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये मेयर चुनाव की हार के बाद बुरी तरह से तिलमिला गए हैं, पागल हो गए हैं। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में इनके बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। दस दिन पहले एक नेता ने छोड़ा, ब्रह्म सिंह तंवर आए। फिर बीबी त्यागी आए और आज अनिल झा आ गए। ये उससे और ज्यादा बौखला गए हैं। तो इस चुनाव में ये हमें हराने के लिए कुछ भी करेंगे। हमें सबका दिल जीतना है। अगर कोई हमारे में निकाले तो उसे भरोसा दे कि हम इस कमी को ठीक करेंगे। हम लोगों को एक और मौका चाहिए। कई काम किए लेकिन कई काम रह भी गए। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि एक दिन दिल्ली के दो करोड़ लोग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हो। कोई भाजपा वाला नहीं होगा। एक दिन हम दिल्ली में भाजपा के भी सारे नेताओं को अपनी पार्टी में ले आएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता जानती है कि हमने दिल्ली में कितने काम किए हैं। मोटे तौर पर हमने दिल्ली की जनता को फ्री की 6 रेवड़ी दी हैं। हमने पैसा चोरी नहीं की, भ्रष्टाचार नहीं किया। ये लोग सारा पैसे घर ले जाते हैं। हम भाजपा से दो चीजें पूछ रहे हैं। पहला, जो 6 रेवड़ियां हमने दिल्ली में दीं, आपकी 20 राज्यों में सरकार है। कोई एक राज्य बता दो, जहां इन 6 में से एक भी रेवड़ी दी हो। हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली कर दी। इनवर्टर और जनरेटर की जरूरत नहीं है। हमारे से पहले 2014 और उससे पहले 10-10 घंटे के पावर कट लगते थे। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश समेत किसी भी राज्य में पता कर सकते हैं। वहां 8-10 घंटे के पावर कट लगते हैं। दिल्ली की जनता से यह पूछना है कि क्या आपको दिल्ली का यूपी, बिहार जैसा हाल चाहिए? क्योंकि इनको 24 घंटे बिजली देनी नहीं आती। यह सिर्फ हमको ही आती है। हम इंजीनियर हैं। ये लोग तो आधे अनपढ़ हैं। जो काम ये 20 राज्यों में नहीं कर पाए। गुजरात में 30 साल बाद भी ये लोग 24 घंटे बिजली नहीं दे पाए, तो दिल्ली में कैसे देंगे?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग बहुत महंगी बिजली दे रहे हैं। अकेला दिल्ली और पंजाब है जहां बिजली के बिल जीरो आते हैं। इनके 20 राज्यों में कहीं बिजली के बिल जीरो नहीं आते। हमें जनता को बताना है कि भाजपा शासित यूपी, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में बिजली के बिल जीरो नहीं आते। अगर आपने इन्हें वोट दे दिया तो पावर कट भी लगने चालू हो जाएंगे और हजारों रुपए के बिजली के बिल भी आने चालू हो जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज लोगों के बच्चे दिल्ली के अच्छे सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। हमारे जैसे स्कूल इनकी किसी भी 20 राज्यों में नहीं हैं। अगर जनता ने इन्हें वोट दे दिया तो ये हमारे स्कूलों का भी बेड़ा गर्क कर देंगे। हमारे मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों का बेड़ा गर्क कर देंगे। लोगों को जो भी फ्री दवाइयां और फ्री इलाज मिल रहा है उसका बेड़ा गर्क कर देंगे। देश में अकेले दिल्ली में महिलाओं की बस यात्रा फ्री है। 20 राज्यों में कहीं फ्री नहीं है। ये इसे भी खत्म कर देंगे। हमने पानी के बिल जीरो कर दिए, लेकिन इन्होंने मेरे पीछे से कई हजार के बिल कर दिए। दिल्ली के लोग पानी का बढ़ा बिल न भरें। हमारी सरकार दोबारा आएगी और हम सारे बिल माफ कर देंगे। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थ यात्रा और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, ये वो 6 रेवड़ियां हैं जो हम दे रहे हैं। ये लोग नहीं दे रहे हैं। इनकी मंशा नहीं है। इनको ये सारे काम बंद करने के लिए दिल्ली की सत्ता चाहिए। इनको काम करने के लिए सत्ता नहीं चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को मेरा दूसरा चैलेंज यह है कि दिल्ली में हमारी 10 साल से सरकार है। वहीं 10 साल से केंद्र में भाजपा की भी सरकार है। दिल्ली में दो सरकारें चल रही हैं। एक केंद्र सरकार चल रही है। एक दिल्ली सरकार चल रही है। केंद्र सरकार की एलजी के जरिए दिल्ली में बहुत पावर है। एलजी के पास बहुत पावर है। केंद्र सरकार के पास अथाह पैसा है। हमारे पास तो थोड़ी सी पावर और थोड़ा सा पैसा है। इतनी थोड़ी सी पावर और थोड़े से पैसे में हमने इतना काम कर दिया। भाजपा वाले पिछले 10 साल में अपना एक काम बता दें, जो उन्होंने दिल्लीवालों के लिए किया हो। इनके पास इतना पैसा और पावर थी। एक काम बता दें, जो इन्होंने किया हो। मैंने कच्ची कालोनियों में इतनी सड़कें और गलियां बनवा दीं। ये बनवा देते। मैंने कच्ची कालोनियों में 10 हजार किलोमीटर गलियां बनवाई हैं। ये बनवा देते, क्यों नहीं बनवाया? वाहवाही तो तब होती जब मैंने 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाए होते और ये 5 हजार मोहल्ला क्लीनिक बनवा देते। लेकिन इन्होंने तो एक भी काम नहीं किया। तो किस बात के लिए ये वोट मांगने आए हैं। क्या कहकर वोट मांगने आए हैं? दिल्ली वाले इन्हें क्यों वोट दें? 10 साल में ये केजरीवाल से 10 गुना ज्यादा काम करके दिखाते तो केजरीवाल वोट मांगने लायक नहीं बचता।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर केजरीवाल चुनाव लड़ रहा है। सभी को मेरे चेहरे की तरफ देखना है। मैं सभी को एक गारंटी दे सकता हूं कि मैं अपने किसी रिश्तेदार, जान-पहचान वाले या दोस्त को टिकट नहीं दूंगा। कोई भाई-भतीजावाद नहीं होगा। मैं काम देखूंगा, उसके जीतने के चांस देखूंगा। यह देखूंगा कि जनता उसके बारे में क्या कह रही है। ये सारी चीजें देखने के बाद पार्टी जो भी निर्णय लेगी, हमें उसके साथ खड़ा होना है।

हम जनता को बताएंगे कि भाजपा अपने राजनीति फायदे के लिए कैसे दिल्ली की जनता के हितों को नुकसान पहुंचा रही है- डॉ. संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक ने कहा अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सभी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। वह सभी लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से मिलेंगे। इस दौरान वह सभी से फीडबैक भी ले रहे हैं। आने वाले समय में हर बूथ पर जो बैठकें होने वाली हैं, उसके माध्यम से हम अरविंद केजरीवाल के इतने सालों के काम को बताएंगे। और बताएंगे कि कैसे भाजपा ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए किस तरह आम आदमी पार्टी और दिल्ली की जनता के हितों को भी नुकसान पहुंचाने का काम किया है। जनता बहुत समझदार है। वह इस बात को स्पष्ट समझ रही है कि भाजपा यहां जीतने के लिए नहीं बल्कि नकारात्मक राजनीति के साथ मैदान में उतर रही है, लेकिन हमारा चुनाव पूरी सकारात्मकता के साथ हमने जो काम किए हैं उसे और आगे बढ़ाने के लिए होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आने वाले दिनों में बूथ और मोहल्ला स्तर के पदाधिकारी भी बात करेंगे। आम आदमी पार्टी के जितने भी पदाधिकारी और वॉलंटियर्स हैं, वो सारे इस चुनाव के लिए मोटिवेटेड हैं। हमें पूरा भरोसा है कि अरविंद केजरीवाल पिछली बार से भी भारी मतों से जीतेंगे।

सभी मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष केजरीवाल बनकर अपनी जिम्मेदारी संभालें- गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन का प्रत्याशी खड़ा हो रहा है, 70 की 70 विधानसभाओं में अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे। इसलिए हमें अरविंद केजरीवाल के लिए काम करना है। झाडू का प्रचार करना है और दिल्ली में प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। उम्मीदवार कौन होगा, यह फैसला अरविंद केजरीवाल के हाथ में है। हमें उनके निर्णय को लागू करने के लिए काम करना है। सभी मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल बनकर अपने मंडल की जिम्मेदारी संभालें। इस लड़ाई को लड़ना और इसे जीतना आपके कंधों पर है। और इस लड़ाई के लिए हमें आज से मिलकर तैयारी करनी है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

This is NDA’s idea of “good governance.” A r This is NDA’s idea of “good governance.”
A ruling alliance MLA smoking inside a hospital, laws mocked, patients disrespected, power unchecked.
Under NDA rule, accountability is optional.
गुजरात की राजनीति में बदलाव होने जा रहा रहा है।

आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 24.8% तक पहुँच चुका है। AAP अब गुजरात में दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर रही है।
जिस तरह से बीजेपी ने भय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के ज़रिए गुजरात पर शासन किया है। 

इन्होंने हमारे नेताओं और गरीब किसानों को जेल में डाल दिया है। जिन 85 किसानों को इन्होंने गिरफ्तार किया उनके परिवार ने कहा कि अगर गुजरात की तरक्की के लिए 3 साल भी जेल में रहना पड़ा तो रहेंगे।

@arvindkejriwal
📍 वडोदरा, गुजरात 

गुजरात में बदलाव के लिए तैयार आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का जनता ने किया स्वागत 🙌
This crowd is the proof… change is inevitable in This crowd is the proof… change is inevitable in Gujarat 💯
📍 बरेली, उत्तर प्रद 📍 बरेली, उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दलित युवक ने अपने उधार दिए पैसे वापस मांगे तो उसका सिर मुंडवाया गया, मूंछे काट दी गईं और चेहरे पर कींचड़ लगाई गई। 

बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश में दलित समाज का जीना दूभर हो रखा है, उन्हें हर रोज़ प्रताड़ित किया जा रहा है। लेकिन योगी सरकार दलितों पर अत्याचार कर रहे लोगों पर कार्रवाई नहीं करती है।
📍 गोंडा मेडिकल कॉलेज, उत्तर प्रदेश 

योगी जी की शानदार व्यवस्था में पहले इसी अस्पताल में चूहे इलाज कर रहे थे। 

अब यहां के Emergency Ward में कुत्ते आराम फ़रमा रहे हैं।
दिल्ली में प्रदूषण दिल्ली में प्रदूषण की वजह से AQI 600 के पार है, लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। बीजेपी सरकार ने दिखावे के लिए GRAP-4 लागू किया है। 

अब इस आपदा के समय को बीजेपी की दिल्ली पुलिस ने अवसर बना लिया है। BJP की पुलिस पैसे लेकर निर्माण सामग्रियों के ट्रक दिल्ली में आने दे रही है।
जनता के Tax के पैसों स जनता के Tax के पैसों से पंजाब में शानदार सड़कें बनवा रही भगवंत मान सरकार 🛣️
गुजरात की जनता अब भाजपा की गुंडई से डरने वाली नहीं है, वह 2027 में भाजपा को खदेड़ने वाली है🔥
आज यह सभा क्रांतिकारियों का हुजूम है। गुजरात में भाजपा की सत्ता जाने का वक़्त आ गया है। इससे पहले भाजपा सरकार का दिमाग़ ख़राब हो चुका है। 

भाजपा सरकार ने पूरा प्रयास किया कि AAP की यह सभा ना हो पाये लेकिन हमारे क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं का जज़्बा कम नहीं हुआ और यह सभा हुई।

- @arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
📍 अहमदाबाद, गुजरात 📍 अहमदाबाद, गुजरात 

BJP की तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ AAP कार्यकर्ताओं की बुलंद आवाज़ को और मजबूती देने तथा आम आदमी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं के शपथ कार्यक्रम में पहुंचे AAP National Convenor @arvindkejriwal जी 🙌
AAP राज्यसभा सांसद @sanj AAP राज्यसभा सांसद @sanjaysinghaap जी के नेतृत्व में “रोज़गार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा को उत्तर प्रदेश के हर गांव, हर कस्बे से भारी समर्थन मिल रहा है🔥
दिल्ली को प्रदूषण की राजधानी बनाकर कंबल तानकर सो रही है BJP सरकार😡
गुजरात की जनता BJP को गुजरात की जनता BJP को सत्ता से हटाने वाली है, इसीलिए भाजपा को लग रहा है AAP से डर‼️
Got more? Tell us in comments👇 Got more? Tell us in comments👇
सभी लोग देख रहे थे क सभी लोग देख रहे थे कि बीजेपी चुनाव में कितनी बड़ी गड़बड़ कर रही है लेकिन फिर भी बीजेपी बहुमत तक नहीं पहुँच पाई है।

इससे साबित होता है कि जनता इनके ख़िलाफ़ है लेकिन ये सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हैं।

@arvindkejriwal
Thanks to a new ₹220 toll on the Gurgaon–Delhi Thanks to a new ₹220 toll on the Gurgaon–Delhi stretch, Dwarka Expressway has turned into BJP’s cash machine.

More tolls, more burden, less relief.
BJP’s “infrastructure” is hitting the public pocket hard.
बीजेपी की हिंदू-सिख सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम हो गई है।

👉पहले पंजाब की फॉरेंसिक रिपोर्ट में वीडियो को फ़र्ज़ी पाया गया।

👉अब बीजेपी की ख़ुद की फॉरेंसिक रिपोर्ट से साबित हो गया कि उनके ही दंगाई मंत्री कपिल मिश्रा ने आतिशी जी की एडिटेड वीडियो चलाई थी।

बीजेपी और उनके मंत्रियों को इसके लिए सिख समाज और पूरे देश से माफ़ी माँगनी होगी।
Aur bahot saare bahaane banaye 💀 Aur bahot saare bahaane banaye 💀
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube