Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा ने अपना चेयरमैन बनाने के लिए 35 सदस्यीय एससी कमेटी को कम करके 21 सदस्यीय कर दिया- अंकुश नारंग

  • July 22, 2025

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी की एससी कमेटी में सदस्यों की संख्या में भारी कटौती करने को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। एमसीडी में ‘‘आप’’ के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि सत्ता की लोभी भाजपा दलित विरोधी है। इसलिए उसने अपना चेयरमैन बनाने के लिए 35 सदस्यीय एससी कमेटी को कम करके 21 सदस्यीय कर दिया है। क्योंकि उसके पास सिर्फ 9 पार्षद ही दलित समाज से हैं। जबकि एमसीडी में 42 में से 31 दलित पार्षद ‘‘आप’’ के हैं। अगर कमेटी का चेयरमैन ‘‘आप’’ का बन जाता तो क्या बिगड़ जाता? सिर्फ सत्ता के लोभ में भाजपा ने 14 दलित पार्षदों का अधिकार छीन लिया है। अगर ये पार्षद कमेटी में होते तो अपने समाज की आवाज उठाते, लेकिन भाजपा ने इससे भी उन्हें वंचित कर दिया।

आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने प्रेसवार्ता कर कहा कि कुछ दिन पहले एमसीडी की कमेटियों का चुनाव होना था, लेकिन महापौर राजा इकबाल सिंह ने अचानक एक नोटिस जारी कर कमेटियों के चुनाव को रोक दिया। क्योंकि वह 10 जुलाई को आयोजित सदन की बैठक में एक प्रस्ताव लाना चाहते थे। यह किसी को भी नहीं पता था कि महापौर कमेटियों में क्या संशोधन करना चाहते थे। अब वह संशोधन सामने आ गया है। भाजपा के मेयर ने कमेटियों में जो संशोधन किया है, वह पूरी तरह से दलित विरोधी कार्य है।

अंकुश नारंग ने कहा कि अभी तक एमसीडी में अनुसूचित जाति की कमेटी 35 सदस्यों की होती थी। लेकिन भाजपा संशोधन प्रस्ताव लाकर अनुसूचित जाति की कमेटी को 21 सदस्यीय कर दिया है। अनुसूचित जाति की एक कमेटी से भाजपा ने 14 सदस्य कम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आदर्शवाद की बहुत बात करती है और मेयर राजा इकबाल सिंह सिद्धांतों की बात करते हैं। एमसीडी चुनाव के दौरान 42 सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी। इसमें से 36 सीटें आम आदमी पार्टी जीती। दलित समाज ने भाजपा को एमसीडी चुनाव में दरकिनार कर दिया। भाजपा ने एससी की मात्र 6 सीटें ही जीत सकी। इसके बाद भाजपा ने ईडी-सीबीआई से डराकर आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षदों को तोड़ लिया।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के पास एससी के पार्षद ही नहीं हैं। इसलिए भाजपा ने एससी की कमेटी की सदस्यों की संख्या 35 से घटाकर 21 कर दी है। भाजपा के पास वर्तमान में 9 पार्षद दलित समाज से हैं। इसलिए उसने अपने 9 पार्षद कमेटी में शामिल कर दिए। जबकि 7 पार्षद ‘‘आप’’ और 2 पार्षद इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के हैं। जबकि आवंटित लिस्ट में आईवीपी का एक पार्षद था। कांग्रेस का भी एक पार्षद सूची में था, लेकिन उसके पास दलित पार्षद नहीं था। तो भाजपा ने कांग्रेस का कोटा आईवीपी को दे दिया। इससे साफ है कि इस कमेटी के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आईवीपी मिलकर काम कर रहे हैं। भाजपा के पास सिर्फ 9 पार्षद ही एससी के थे, इसलिए इन्होंने 21 सदस्यीय कमेटी बना दी।

अंकुश नारंग ने भाजपा से पूछा कि एससी कमेटी 35 सदस्यीय थी, जिसमें 32 सदस्य पार्षद थे और 3 नॉमिनेटेड थे। लेकिन अब भाजपा ने 18 सदस्य नॉमिनेटेड कर दिया है। यानि भाजपा ने 14 दलित पार्षदों का अधिकार छीन लिया है। भाजपा ने कमेटी गठन कुछ इस प्रकार कर दिया है कि चेयरमैन भाजपा का ही बने। भाजपा को बताना चाहिए कि आखिर क्या बिगड़ जाता, अगर यह कमेटी 35 सदस्यीय ही रहती। अगर 35 सदस्यीय कमेटी होती तो आम आदमी पार्टी का दलित पार्षद चेयरमैन बन जाता। दलितों के अधिकारों की बात उठती। भाजपा ने जिन 14 दलित पार्षदों को कमेटी से वंचित कर दिया है, उनका अधिकार छीनने का क्या इनके पास अधिकार था? क्या भाजपा सत्ता में इसलिए आई है कि वह अपना चेयरमैन बना सके।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा हमेशा दलित विरोधी काम कर रही है। कर्मचारियों को पक्का करने, टीचर्स के प्रमोशन के बाद अब एससी कमेटी में भी भाजपा दलित विरोधी काम कर रही है। भाजपा बताए 14 दलित पार्षदों का अधिकार क्यों छीना? भाजपा सत्ता के लोभ में कमेटी में यह प्रस्ताव क्यों लाई, जबकि वर्षों से 35 सदस्यीय कमेटी बन रही थी। क्या भाजपा ने अपना चेयरमैन बनाने के लिए 35 सदस्यीय कमेटी को कम करके 21 सदस्यीय कर दिया।

इस दौरान सिटी एसपी जोन के चेयरमैन विकास टांग ने कहा कि 2007 में वह पार्षद हैं। उस समय भी एससी कमेटी में 35 मेंबर थे। लेकिन भाजपा ने सत्ता के दुरुपयोग से इसे घटाकर 21 कर दिया। सिर्फ इसलिए ताकि उनका चेयरमैन बन जाए। 14 मेंबर, जो कमेटी में आ सकते थे, उनकी आवाज दबा दी गई। ये लोग अपने क्षेत्र के अनुसूचित जाति के लोगों की समस्याएं उठाते। लेकिन भाजपा ने उनके अधिकार छीन लिए। उन्होंने कहा कि “आप” ने सदन में 12,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पारित किया था। ये कर्मचारी 20-20 सालों से पक्के होने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा दलितों का हक छीन रही है। जबकि “आप” दलितों को उनका अधिकार दिलाने की बात करती है। एक बार फिर भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

सत्याग्रह की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi जी को Arvind Kejriwal जी, Manish Sisodia जी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
मोदी जी और CM रेखा गुप्ता बताएं, 
दिल्ली की महिलाओं से किए गए ₹2500 देने के वादे का क्या हुआ?

@atishi.aap जी, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा दिल्ली
जस्टिस Swarnkanta Sharma जी, सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta, और केजरीवाल जी का सत्याग्रह—क्या है पूरी कहानी? जानिए पूरा मामला।

#KejriwalKaSatyagraha
झूठ के काले बादल सत्य के सूर्य को ज्यादा देर तक ढक नहीं सकते।

सत्यमेव जयते।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सत्याग्रह कर रहे हैं Arvind Kejriwal.
BJP पहले ED से रेड कराकर नेताओं को डराती है, उन्हें करप्ट बताती है और फिर वही नेता जब BJP में शामिल हो जाते हैं, तो “वॉशिंग मशीन” में धोकर उन्हें साफ़ घोषित कर देती है।
माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा और उसका पूरा सम्मान है।

न्यायपालिका ने ही न्याय देते हुए मुझे झूठे आरोपों से दोषमुक्त किया।

जब-जब देश पर आंच आई तब-तब न्यायपालिका ने ही देश को बचाया ओर नागरिकों के हितों की रक्षा की।

लेकिन जब अन्याय की आशंका के चलते किए गए हमारे आग्रह को अस्वीकार किया गया तो विनम्रता पूर्वक सत्याग्रह का रास्ता चुना।

@arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 
#KejriwalKaSatyagraha
आखिर क्यों है केजरीवाल जी को निष्पक्ष न्याय मिलने में शंका?
आप भी जानिए।

#KejriwalKaSatyagraha
ये लड़ाई जीत-हार की ये लड़ाई जीत-हार की नहीं, सही और गलत की है

#KejriwalKaSatyagraha
बापू के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सत्याग्रह की भावना से मैंने यह फैसला किया है कि मैं इस केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी की अदालत में न तो स्वयं पेश होऊंगा और न ही मेरी ओर से कोई वकील पैरवी करेगा।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP

#KejriwalKaSatyagraha
RSS की जिस विचारधारा वाली सरकार ने झूठे आरोपों में मुझे जेल में डाला, उसी विचारधारा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के मंचों पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी कई बार गई हैं—यह बात उन्होंने स्वयं स्वीकार की है। ऐसे में क्या निष्पक्ष न्याय मिल पाएगा?

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी के बच्चे केंद्र सरकार के वकीलों के पैनल में हैं। उनका भविष्य और कमाई, दोनों सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta के हाथ में हैं और यही तुषार मेहता जी इस मामले में दूसरी ओर से वकील हैं। ऐसे में यह चिंता स्वाभाविक है कि क्या जज साहिबा उस वकील के खिलाफ निष्पक्ष फैसला दे पाएंगी।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है। 

अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फ़ैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं हूंगा और कोई दलील भी नहीं रखूँगा।

- अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 

#kejriwalkasatyagraha
डोनाल्ड ट्रम्प, मोदी जी को खुलेआम गाली देता है लेकिन इनकी ट्रंप के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत नहीं है।

देश ने 75 साल में इतना कायर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा है।
पश्चिम बंगाल का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, यह देश और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

— @arvindkejriwal , राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
आप तय करें :

आपको अपने बच्चों के भविष्य के लिए AAP का शानदार शिक्षा मॉडल चाहिए या फिर BJP का बदहाल शिक्षा मॉडल?
सामाजिक विकास का धुरंधर...
Bihar is cooked fr… ngl💀 Bihar is cooked fr… ngl💀
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा का झूठ हुआ बेनकाब!
दिमागी संतुलन खो बैठे बीजेपी के मंत्री प्रवेश वर्मा के फर्जीवाड़े की खुल गई पोल
भाजपा की झूठ मंडली के रत्न मूर्खानंद प्रवेश वर्मा जी एक बार फिर एक्सपोज़ हो गए।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube