Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा को वोट दे दिया तो ये लोग बिजली बहुत महंगी कर देंगे और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को भी बंद कर देंगे – केजरीवाल

  • December 5, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विश्वास नगर विधासभा में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उनसे मिलने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। विश्वास नगर की जनता ने अरविंद केजरीवाल पर विश्वास जताते हुए कहा कि फिर केजरीवाल को लाएंगे। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सारी दिल्ली यह बात कह रही है कि आम आदमी पार्टी की फिर सरकार आएगी और पिछली बार से दो-चार सीटें ज्यादा ही आएंगी, कम नहीं। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में खूब विकास के काम हुए, लेकिन जहां भाजपा के विधायक हैं वहां नहीं हुए, क्योंकि वो लड़ाई तो करते हैं, लेकिन काम नहीं करते। अगर आपने भाजपा को वोट दे दिया तो ये लोग बिजली बहुत महंगी कर देंगे और महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा भी बंद कर देंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 2015 में चुनाव लड़े। दिल्ली के लोगों ने 70 में से 67 सीट दी। कांग्रेस को जीरो और भाजपा को तीन सीट दी। उन तीन सीटों में से एक विश्वास नगर भी थी। उसके बाद 2020 का चुनाव आया। 2020 में दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीट दी। केवल आठ सीट भाजपा को दी, जिसमें एक सीट विश्वास नगर थी। पिछले दस साल से यहां पर भाजपा का विधायक है और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पूरी दिल्ली में खूब काम हो रहे हैं। दिल्ली में कहीं भी चले जाओ, गली-गली में मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। लेकिन यहां नहीं बन रहे हैं। पूरी दिल्ली के कोने-कोने में हर पोल पर सीसीटीवी कैमरे लग गए, यहां नहीं लग रहे हैं। पूरी दिल्ली में इतने बुजुर्ग तीर्थयात्रा पर होकर आ गए हैं, लेकिन यहां से कोई बुजुर्ग नहीं गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार आम आदमी पार्टी की है और विधायक भाजपा का है, तो काम कैसे होंगे। इनकी पार्टी का विधायक लड़ाई तो करता है, अच्छी लड़ाई करता है लेकिन काम नहीं करा सकता है। दिल्ली की जनता बताए कि उसे लड़ाई करने वाला विधायक चाहिए या काम करने वाला विधायक चाहिए? काम कराने वाला विधायक चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट देना। इस बार सारी दिल्ली कह रही है कि सरकार तो आम आदमी पार्टी की बनेगी, चाहे दो-चार सीट ऊपर नीचे हो जाए। सीट ऊपर ही होगी, नीचे क्यों होगी। इस बार गलती मत कर देना। दस साल हो गए, दस साल से विश्वास नगर में कोई काम नहीं हुआ। एक भी काम नहीं हुआ। आपके विधायक ने लड़ाई की, उसके लिए उसे भारत रत्न मिलना चाहिए। लेकिन एक भी काम नहीं हुआ। फिर काम नहीं होगा, गलती मत कर देना। इस बार यहां से “आप” प्रत्याशी दीपक सिंगला को वोट देना। झाड़ू को वोट देना। दीपक सिंगला सारे काम कराएंगे, बहुत जुझारू लड़का है।

दिल्ली की महिलाओं को जल्द मिलेगी हजार रुपए महीना – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं दिल्ली की सारी महिलाओं के लिए काम कर रहा हूं। बहुत जल्द ही स्कीम आने वाली है। महिलाओं के अकाउंट में हर महीने हजार-हजार रुपए डलवाने का काम करेंगे। ये भाजपा वाले कह रहे हैं कि यह नहीं होना चाहिए। मैं बिजली मुफ्त करता हूं तो भाजपा वाले कहते हैं कि बिजली मुफ्त नहीं होनी चाहिए। इनको वोट दे दिया तो बिजली इतनी महंगी कर देंगे, बिल नहीं भरे जाएंगे। महिलाओं के लिए बस की यात्रा मुफ्त है। ये भाजपा वाले कहते हैं कि यह नहीं होना चाहिए। अगर यह सुविधा जारी रखनी है तो आम आदमी पार्टी को वोट देना।

पदयात्रा में उमड़ी भीड़, दिया जीत का आशीर्वाद

विश्वास नगर में अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में अरविंद केजरीवाल से मिलने का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अरविंद केजरीवाल ने पदयात्रा में हर किसी से मिले और उनसे बात की। इस दौरान सबने कहा कि इस बार भी आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। बुजुर्गों ने अरविंद केजरीवाल के सिर पर हाथ रखकर जीत का आशीर्वाद दिया।

केजरीवाल को सौंपी हनुमान जी की मूर्ति

विश्वास नगर की जनता में अरविंद केजरीवाल के प्रति प्यार देखने लायक था। समर्थक उन्हें शॉल भेंट कर, फूलों की माला पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत करते दिखे। इस दौरान कुछ समर्थकों ने बजरंग बली हनुमान जी की मूर्ति भी अरविंद केजरीवाल को भेंट की और उन्हें फिर से दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की कामना की।

महिलाओं ने मिल रही सुविधाओं के लिए जताया आभार

पदयात्रा के दौरान कई महिलाओं ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली और पानी की समेत मिल रही सभी सुविधाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कुछ लोगों ने केजरीवाल को गुरु नानक और भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें भेंट कीं, जबकि बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देकर अपना समर्थन जताया।

केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने में महिलाएं भी रहीं आगे

पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ सेल्फी लेने में महिलाएं भी काफी उत्साहित नजर आईं। जब केजरीवाल लोगों से मिलते हुए आगे बढ़ रहे थे, तब कई महिलाएं उनसे मिलने के लिए आगे आईं और उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान महिलाओं का जोश देखते ही बनता था, और वे अपने चहेते नेता के साथ यह खास पल कैमरे में कैद करने में पीछे नहीं रहीं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

पंजाब को सेहतमंद और ‘रंगला’ बनाने में मील का पत्थर साबित होगी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’—

👉 AAP सरकार इस योजना के तहत हर परिवार का ₹10 लाख तक का करेगी मुफ्त इलाज
Aam Aadmi Party, Delhi Unit is pleased to announce Aam Aadmi Party, Delhi Unit is pleased to announce District President as per list above 👆🏻
देश में 8 साल अपने मित्रों के साथ ‘Loot Utsav’ मनाने के बाद, ‘बचत उत्सव’ का ढोंग कर रहे हैं मोदी😳
आतंकी समर्थकों पर कब Action लेंगे अमित शाह के बेटे जय शाह⁉️
PM मोदी ने ख़ुद खोल दी BJP के गुजरात मॉडल की पोल 👆🏻
मोदी जी, आप भी कुछ करेंगे या सिर्फ़ भाषण ही देंगे⁉️
NDA सरकार में बिहार के विकास की झलक👏
BJP शासित उत्तर प्रदेश में योगी सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को शायद Dance Bar बनाना चाहती है क्योंकि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई तो नहीं हो रही है लेकिन Dance जरूर हो रहा है।

कानपुर देहात के एक गांव के सरकारी स्कूल को डांस बार बना भी दिया गया। जहां शराब के नशे में चूर लोग नांच गाना कर रहे हैं।
बीजेपी सरकार में दिल्ली में पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं लोग‼️

दिल्ली जैसे शहर में मिडल क्लास परिवारों को पीने के पानी के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है।

द्वारका, वसंत कुंज और जनकपुरी समेत कई जगह पानी की Supply केजरीवाल सरकार के समय शुरू हुई थी लेकिन BJP सरकार में अब पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा है।
या देवी सर्वभूतेषु या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। 
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

समस्त देशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

मां दुर्गा आपका व आपके परिवार का कल्याण करें तथा सुख शांति व समृद्धि प्रदान करें।

#Navratri2025
Maybe Modi Ji needs to stand up for himself now⁉ Maybe Modi Ji needs to stand up for himself now⁉️
Modi के ‘बचत उत्सव’ की Modi के ‘बचत उत्सव’ की सच्चाई 😂
Modi Ji is at it again 😭😂🤣 Modi Ji is at it again 😭😂🤣
मोदी सरकार ने भारी भरकम GST लगाकर 8 साल देश की गरीब और Middle Class जनता को लूटा, अब अपनी इस ‘लूट उपलब्धि’ पर मना रहे जश्न
अमित शाह के राज में, अमित शाह के राज में, दिल्ली Crime Capital बन गई है,

जहाँ अपराधी बेख़ौफ़ और दिल्ली वाले डर के साये में ज़ी रहे हैं
साँच को आँच नही‼️ म साँच को आँच नही‼️

मुख्य चुनाव आयुक्त बतायें - कब Vote Chori पर हलफनामा देना है, AAP दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष हलफनामा देने पहुँच जाएँगे।
एक पेड़ लगाकर, जंगल एक पेड़ लगाकर, जंगल का जंगल कटवा रहे महामानव‼️
बाढ़ आपदा ने पंजाब को मुश्किल हालातों में ज़रूर घेरा है, लेकिन दुनिया भर में बसे पंजाबी भाइयों की बदौलत पंजाब हर संकट के सामने मज़बूती से डटकर खड़ा रहा है।

आइए, इस संकट की घड़ी में अपने पंजाब का फिर हाथ थामें —

मदद के लिए Bar Code Scan करें या फिर rangla.punjab.gov.in पर जाकर ‘मिशन चढ़दी कला’ में अपना सहयोग दें।

#RebuildPunjab
Rekha Gupta exposing BJP… Peak Pappu Behaviour X Rekha Gupta exposing BJP… Peak Pappu Behaviour XD
😱😱 😱😱
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us