Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा के वादाखिलाफी पर एलजी आवास के बाहर बस मार्शलों ने घेरा तो भागे भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता-आप

  • October 5, 2024

बस मार्शलों की नौकरी नियमित करने के मुद्दे पर शनिवार को भाजपा पूरी तरह से एक्सपोज हो गई। शनिवार को हुए घटनाक्रम से यह साफ हो गया कि भाजपा की नीयत कभी भी बस मार्शलों की नौकरी नियमित कराने की रही ही नहीं, वह सिर्फ राजनीति करना चाह रही थी। इस पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मुझे अपने मंत्रियों और विधायकों पर गर्व है, जो जनता के काम करवाने के लिए किसी के पैरों में भी लेट जाते हैं। मेरी एलजी साहब और बीजेपी वालों से विनती है कि इस मुद्दे पर और राजनीति ना करें और तुरंत बस मार्शलों को नौकरी पर रखा जाए।

शनिवार सुबह दिल्ली सचिवालय में बस मार्शलों के मुद्दे पर सीएम आतिशी के साथ भाजपा विधायकों की बैठक हुई। इस दौरान ‘‘आप’’ सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाकर सभी बस मार्शलों की नौकरी को नियमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। चूंकि दिल्ली के अंदर नौकरी देने का अधिकार केवल एलजी के पास है। इसलिए बस मार्शलों की को नियमित करने का प्रस्ताव लेकर मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्री और ‘‘आप’’ विधायक एलजी हाउस निकले। इस दौरान मंत्री और ‘‘आप’’ विधायकों ने भाजपा के विधायकों से भी साथ चलने का निवेदन किया। लेकिन भाजपा विधायक एलजी के पास जाने को तैयार नहीं थे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता का सचिवालय में दंडवत लेट कर पैर पकड लिया और उनको एलजी साहब के पास चलने का निवेदन किया, ताकि इस मुद्दे का समाधान आज हो जाए। इस दौरान मुख्यमत्री आतिशी भी विजेंद्र गुप्ता की कार में बैठ गईं। इस लंबी जद्दोजहद के बाद बडी मुश्किल से भाजपा विधायक एलजी के पास जाने को तैयार हुए। इससे पहले, सीएम से मीटिंग करने पहुंचे भाजपा विधायक दिल्ली सचिवालय में भी एक्सपोज हुए। बस मार्शलों ने उन्हें उनके ही एलजी साहब के पास चलने की गुहार लगाई। इस दौरान एक बस मार्शल ने भाजपा विधायक के पैर छूकर निवेदन किया तो विधायक ने उस बस मार्शल को धक्का दे दिया।

वहीं, कुछ दूर जाने के बाद भाजपा विधायक बीच रास्ते में ही गाडी रोक दिए और फिर एलजी के पास जाने से इन्कार करने लगे। लेकिन ‘‘आप’’ के मंत्रियों और विधायकों की एलजी के पास चलने की जिद के आगे उनको झुकना पडा। इसके बाद पूरा काफिला एलजी हाउस पहुंचा। इस दौरान मंत्री और विधायकों के साथ सिविल डिफेंस वालेंटियर भी थे। एलजी हाउस पहुंच कर सभी मंत्रियों, विधायकों और वालेंटियर्स को गेट पर ही रोक दिया गया। एलजी हाउस के अंदर सिर्फ मुख्यमंत्री और भाजपा विधायकों को ही जाने की अनुमति मिली। मुख्यमंत्री आतिशी ने एलजी से सिविल डिफेंस वालेंटियर्स की नौकरी तत्काल बहाल करने का निवेदन किया। इस दौरान भी भाजपा विधायकों ने उनकी नौकरी बहाली के लिए ना तो कुछ कहा और ना ही कुछ प्रयास किया।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के पकड़े पैर

दस हजार बस मार्शलों को तत्काल बहाल कराने के लिए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष बिजेंद्र गुप्ता का पैर पकड़ लिया। दरअसल, मुख्यमंत्री आतिशी के साथ भाजपा विधायकों की बैठक समाप्त होने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक बस मार्शलों को बहाल करने के लिए एलजी साहब के पास जाने लगे। इस दौरान ‘‘आप’’ विधायकों ने भाजपा विधायकों को भी अपने साथ एलजी साहब के पास जाने को कहा, लेकिन वो तैयार नहंी हुए। भाजपा विधायक इधर-उधर भागते रहे। इसके बाद मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बिजेंद्र गुप्ता का पैर पकड़ लिया। काफी जद्दोजहद के बाद भाजपा विधायक मुख्यमंत्री के साथ एलजी के पास जाने के लिए तैयार हुए।

रास्ते में भी भाजपा विधायकों ने एलजी के पास जाने से किया इन्कार, यूं टर्न लेने से “आप” ने रोका

बड़े दबाव के बाद मुख्यमंत्री के साथ भाजपा विधायक एलजी साहब के पास जाने के लिए तैयार हुए, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह फिर रूक गए और जाने से इन्कार करने लगे। इस पर मुख्यमंत्री, मंत्री और ‘‘आप’’ विधायकों के साथ मार्शलों ने दोबारा भाजपा विधायकों पर दबाव बनाया और फिर वह एलजी साहब के पास जाने के लिए तैयार हुए।

सिर्फ सीएम और भाजपा विधायकों को एलजी हाउस में जाने के मिली अनुमति

बड़े मान मनौवल के बाद भाजपा विधायक मुख्यमंत्री आतिशी के पास एलजी हाउस पहुंचे। लेकिन एलजी हाउस में सिर्फ मुख्यमंत्री और भाजपा विधायकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसका आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कड़ा विरोध किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। इस पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा विधायकों के साथ अकेले भेजना नैतिकता के हिसाब से भी गलत है और महिला की सुरक्षा और सीएम के प्रोटोकॉल के हिसाब से भी गलत है। उन्होंने कहा कि जब तक बैठक खत्म कर मुख्यमंत्री बाहर नहीं आ जाती हैं, तब तक हम भी यहीं डंटे रहेंगे।

एलजी हमें बहाल करें या इस्तीफा दें- बस मार्शल

सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का कहना है कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार ने तत्काल कैबिनेट बैठक बुलाकर उनकी नौकरी बहाली का प्रस्ताव पास कर दिया तो एलजी को भी इसे तत्काल मंजूर कर देना चाहिए। अगर एलजी की तरफ से तत्काल नौकरी बहाल नहीं की गई तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और भाजपा को इस विषय पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए।

भाजपा के वादाखिलाफी पर एलजी आवास के बाहर बस मार्शलों ने घेरा तो भागे विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता

एलजी के साथ बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता चुपके से बाहर निकले की कोशिश किए, लेकिन उन पर बस मार्शलों की नजर पड़ गई। बस मार्शलों ने भाजपा की वादाखिलाफी पर उनको घेर लिया। इस पर वह इधर-उधर भागने लगे। लेकिन बस मार्शल उन्हें जाने नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने विजेंद्र गुप्ता को उनसे दूर किया और वह फिर एलजी हाउस में ही चले गए।

भाजपा और एलजी के टाल-मटोल पर भड़के सिविल डिफेंस वालेंटियर्स

अपनी नौकरी बहाली पर अड़े बस मार्शल भी सुबह से ही डंटे रहे। सीएम आतिशी के साथ बैठक और उनके बाद एलजी हाउस जाने तक बस मार्शल साथ रहे और पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखा। बस मार्शलों ने पाया कि उनकी नौकरी बहाली को लेकर भाजपा और एलजी साहब की तरफ से टाल मटोल की रणनीति अपनाई जा रही है। इस पर बस मार्शल भड़के उठे। बस मार्शलों ने कहा कि दिल्ली सरकार उनकी नौकरी बहाली को लेकर गंभीरता दिखा रही है, लेकिन भाजपा और एलजी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। क्या एलजी साहब को दिखाई नहीं दे रहा है कि वह लोग कैसे अपने परिवार को पाल रहे हैं। 10 हजार लोग सड़क पर बैठे हुए हैं, जबकि एलजी साहब एसी में बैठे हुए हैं। क्या उनको दिखाई नहीं दे रहा है। अगर एलजी साहब हमारे दुख तकलीफ को नहीं समझ सकते हैं तो किस बात के एलजी हैं। उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

बस मार्शलों का कहना-

इस दौरान एक बस मार्शल ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों सरकारें हमारा काम पूरी पार्दर्शिता के साथ करे। इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज बैठक में भाजपा ने दिल्ली सरकार को कैबिनेट नोट तैयार करने को कहा, जिसे मुख्यमंत्री आतिशी ने तुरंत तैयार करके वहीं के वहीं उसे कैबिनेट मीटिंग में पास करवाया। दिल्ली सरकार ने कहा कि हम आज के आज एलजी साहब से इसपर साइन करवाकर आपको नौकरी दिलवाएंगे। मीटिंग में सबकुछ पास होने के बाद हम मुख्यमंत्री आतिशी के साथ विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में बैठे। लेकिन रास्ते में विजेंद्र गुप्ता कहने लगे कि गाड़ी यू टर्न लेलो हम एलजी के पास नहीं जा रहे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। जिसपर वह कहने लगे कि ये मेरी गाड़ी है और मेरी मर्जी से चलेगी। आखिरकार जब उन्होंने कहा कि ठीक है मैं बस मार्शलों को अपने साथ एलजी हाउस ले जाउंगा और उनका मुद्दे हल करवाउंगा। तो हमें खुशी हुई कि मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता हमारे साथ हैं। एलजी जो सर्वेसर्वा हैं हम उनके पास ही जा रहे हैं। लेकिन हम अंदर गए तो हमें अलग कमरे में बैठा दिया गया। हमने कहा कि दिल्ली सरकार ने हमें बैठक में शामिल किया, हमारा काम हो रहा है तो हमें पता होना चाहिए चीजें कैसे हो रही हैं। और थोड़ी देर बाद हमें बाहर निकाल दिया गया। आज हम यहां से अपने रोजगार का लेटर लेकर ही जाएंगे।

यमिता नाम कि महिला बस मार्शल ने कहा कि मैं वहीं सीमापुरी डिपो में बस मार्शल के तौर पर काम कर रही थी। हमें 31 अक्टूबर 2023 को नौकरी से निकाल दिया था। इसके संबंध में आज हम दिल्ली सचिवालय आए थे। वहां आम आदमी पार्टी औक भाजपा दोनों पार्टी के नेता बैठे रहे। भाजपा नेताओं मे जैसा-जैसा कहा आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने वैसा ही किया। सीएम आतिशी ने हमारे पक्ष में प्रस्ताव बनाकर दिया। अभी भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता और सीएम आतिशी गई हैं। हम भी अंदर गए थे, लेकिन हमें एलजी साहब के पास नहीं जाने दिया। थोडी देर बैठाकर हमें वहां से यह कहकर भेज दिया गया कि आपका काम एक हफ्ते में होगा। दिल्ली सरकार ने अपना काम कर दिया। अब सब कुछ भाजपा और एलजी के हाथ में है। फिर ये लोग इसे एक हफ्ते के लिए क्यों टाल रहे हैं। हमें केवल एक साइन चाहिए। हम एलजी के घर के बाहर खड़े हैं, उन्हें एक साइन करने में कितना टाइम लगता है? क्अगर वो नहीं कर सकते तो एलजी साहब इस्तीफा दे दें। ये लोग वोट मांगने के लिए हमारे पास आकर हाथ जोड़ते हैं लेकिन आज ये हमें गेट के अंदर भी नहीं आने दे रहे हैं। हमें एलजी नहीं चाहिए। हम भाजपा ने कहना चाहते हैं कि एलजी उनके नुमाइंदे हैं, वह उनसे कहे कि वो जल्द से जल्द हमें फाइल पर साइन करके दें।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

BJP के राज में मानवता BJP के राज में मानवता की हो रही हत्या‼️
BJP की तानाशाही और गरीबों पर हो रहे बुलडोज़र एक्शन के ख़िलाफ़ एकजुट होकर आवाज़ उठायें और ग़रीब विरोधी सरकार को होश में लायें🔥

ग़रीबों और झुग्गीवासियों को बचाने के लिए जनता और आम आदमी पार्टी के आंदोलन में हिस्सा लें और अपनी आवाज़ को बुलंद करें।

🗓️ 29 जून 2025, रविवार 
🕙 सुबह 10 बजे 
📍 जंतर-मंतर, नई दिल्ली
हम आपातकाल का समर्थन नहीं करते लेकिन 2014 के बाद से देश में मोदी जी का आपातकाल लगा हुआ है।

इन्होंने उत्तराखंड, अरुणाचल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में सरकारें गिराईं हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाला। झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल में डाला।
Double engine के Double घोटाले 👏👏
दिल्ली में नवंबर-दिसंबर महीने के दौरान वायु प्रदूषण को कम करने के लिए Artificial Rain कराने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन BJP और उनकी केंद्र सरकार ने हमारा मजाक बनाया और अनुमति देने से इनकार कर दिया। 

अभी कुछ दिनों पहले रेखा गुप्ता जी ने कहा कि अब हम जून के महीने में Artificial rain करायेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह दिल्लीवालों के साथ मजाक है। 

@mlasaurabhgk.official
डैम में इकट्ठा हुए यह पेड़ हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और कारस्तानियों की पोल खोल रहे हैं। यह पेड़ बता रहे हैं कि प्रदेश में कानून की नहीं बल्कि ‘पुष्पा’ जैसे तस्करों और माफियाओं का राज है।
“बीजेपी सरकार द्वा “बीजेपी सरकार द्वारा हमें अवैध बताया जा रहा है तो हमारे द्वारा दिया गया Vote भी अवैध होगा। 

हमारा दिया हुआ वोट अवैध तो CM रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अवैध ही हैं।”
कल कासगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 करोड़ में बनी पानी की टंकी ढह गई। यह टंकी डेढ़ साल में बनी थी और मात्र 5 दिनों में मिट्टी में मिल गई। 

इससे पहले लखीमपुर और सीतापुर समेत कई अन्य जगहों पर भी पानी की टंकियां स्वाहा हुई हैं। यह टंकियां योगी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही हैं।
45-year-old Manubhai Panchal died after falling in 45-year-old Manubhai Panchal died after falling into an open pit on a waterlogged road in Ahmedabad. He was swept 200 feet away into a drainage line.

This isn’t an accident — it’s a direct result of BJP’s criminal negligence.
The so-called Vikas Model has become a death trap.
Watch till the end 😂 Watch till the end 😂
The toll plazas are luxurious though 🙂 The toll plazas are luxurious though 🙂
बीजेपी सरकार का विकास मॉडल — “काम Zero, तमाशे में हीरो”
BJP की गोद में बैठकर उ BJP की गोद में बैठकर उसे देशभर में चुनाव जितवा रही कांग्रेस‼️
राजगढ़ में सड़क पर घायल इंसान को एम्बुलेंस से पहले थाने का फॉर्म मिला।
जैसे इंसान नहीं, कोई सरकारी फाइल घायल हो गई हो।
ये है सिस्टम की संवेदनहीनता — जहां इंसान बाद में आता है, कागज़ पहले।
मोदी सरकार अब दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूलेगी। अब वह दिन दूर नहीं है जब मोदी सरकार सांस लेने पर भी टैक्स लगाएगी। मोदी सरकार देश में Tax terrorism चला रही है। 

शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम बेसिक जरूरतों की चीजों और सुविधाओं पर भयंकर Tax वसूला जा रहा है। इस टैक्स के पैसे से जनता को सुविधाएं नहीं बल्कि मोदी जी के खास दोस्तों का क़र्ज़ माफ़ किया जाता है।
यह शानदार सड़क बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जी के गृह जनपद सीवान का है। ऐसी सड़कें केवल यहीं नहीं बल्कि पूरे बिहार में मिलती हैं।

बिहार में वर्षों से BJP और NDA की सरकार है और इनके निकम्मेपन की वजह से ऐसी सड़कें बिहार की पहचान बन चुकी हैं।
मोदी जी, आपके दोस्त मोदी जी, आपके दोस्त ने यह 17वीं बार कहा है लेकिन अभी तक आपने इस बात का विरोध नहीं किया है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि आप ट्रंप के दबाव में झुक गए और अब चुप्पी साधे बैठे हैं।
So we have a new contestant in BJP’s competition So we have a new contestant in BJP’s competition for the best reel-maker. This is Laxmi Rajwade, the child and women development minister of Chhattisgarh. We all know the fate of women and children in her state but for the minister sahiba, her priorities look clear.
Modi Ji ka Gujarat Model 💯 Waah Modi Ji Waah Modi Ji ka Gujarat Model 💯 Waah Modi Ji Waah
आज बीजेपी सरकार द्वारा वज़ीरपुर में 1000+ झुग्गियाँ बिना नोटिस तोड़ी गईं। जिसका विरोध करने पर AAP कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर लिया गया।

जो बिना नोटिस दिए चोरी छिपे गरीबों से उनकी छत छीन लें, वो देश के गरीबों का क्या भला करेगी?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us