Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा के फ़र्ज़ी ऑडियो क्लिप से हम रुकने वाले नहीं हैं, हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहेंगे -संजय सिंह

  • November 30, 2024

भाजपा नेताओं द्वारा एक फर्जी ऑडियो चलाए जाने पर आम आदमी पार्टी ने सख्त आपत्ति जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आज भाजपा जो फर्जी ऑडियो प्रचारित कर रही है, दिल्ली हाइकोर्ट ने उसके प्रसारण पर रोक लगा रखी है। कोर्ट की रोक के बावजूद जो भाजपा नेता या कोई अन्य इस ऑडियो को प्रसारित कर रहा है, उसके खिलाफ हम मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के फर्जी ऑडियो क्लिप से हम रुकने वाले नहीं हैं। हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहेंगे। भाजपा अब भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहे हैं। इसलिए भाजपा और अमित शाह अपराध को रोकने की बजाय केजरीवाल को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि देश की सत्ताधारी पार्टी, जो अपने आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, उसके बारे में दो सबसे बड़ी बातें साबित हो चुकी हैं। अब हिंदुस्तान की जनता के दिल और दिमाग में यह बैठता जा रहा है कि दरअसल भाजपा “भारतीय झूठा पार्टी” और “भारतीय झगड़ा पार्टी” बन गई है। इस पार्टी का मकसद केवल झूठ बोलना और झगड़ा कराना है। अपने झूठ और झगड़े के माध्यम से भाजपा पूरे देश को बर्बाद करना चाहती है। इसी सिद्धांत को अपनाते हुए आज भारतीय झूठा पार्टी ने फिर से देश के सामने एक नया झूठ प्रस्तुत किया। एक नया ड्रामा किया जिसे देश की मीडिया ने बिना वैरिफाई किए चलाया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कानून व्यवस्था का सवाल उठा रहे हैं। यहां गैंगरेप और गैंगवॉर हो रहे हैं। माफिया राज चल रहा है। व्यापारियों को गोली मारी जा रही है। महिलाओं को सड़कों पर घसीटकर उनकी जान ली जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह सारे मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह बजाय इसके कि वह अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब दें और दिल्ली में अपराध रोकें, वह केजरीवाल को रोकने में लगे हुए हैं। केजरीवाल के खिलाफ तमाम तरह की साजिशें रचने में लगे हुए हैं। उन्हें लोगों का ध्यान इन गंभीर मुद्दों से हटाना है। इसके लिए भाजपाइयों के पास केवल झूठ का सहारा होता है। इसलिए आज उन्होंने वह ऑडियो क्लिप मीडिया में चलवाया जो पूरी तरह से फेक है, जिस ऑडियो क्लिप की कोई सत्यता नहीं है और जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है। भाजपा के आईटी सेल का हेड एक ऐसा ऑडियो क्लिप चला रहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, गौरव भाटिया और भाजपा नेता उस झूठ को लेकर आसमान में उड़ रहे हैं, जिसके बारे में हाई कोर्ट का निर्णय है कि ऐसा ऑडियो क्लिप नहीं चलाया जाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा ने यह ऑडियो क्लिप कैसे चलाई? इनके खिलाफ न्यायालय को एक्शन लेना चाहिए। 17 अगस्त 2023 को देश के एक मीडिया चैनल ने इसी ऑडियो क्लिप को चलाया था और उसे कपिल सांगवान नाम के गैंगस्टर और आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की बातचीत बताया था। उस गैंगस्टर के नाम पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है, लेकिन दिल्ली पुलिस उसके बारे में कहती है कि वह कहां है, इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं है। जो व्यक्ति दिल्ली पुलिस को नहीं मिल रहा, जिसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस है, जो अमित शाह को नहीं मिल रहा है, वो भाजपाइयों को कहां से मिल रहा है? या तो फिर ये अमित शाह के घर में मुलाकात हुई होगी और उसने वहां स्वीकार किया होगा कि ये उसकी बातचीत है।

संजय सिंह ने कहा कि एक फर्जी ऑडियो क्लिप चलाकर ये लोग आम आदमी पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं। मुद्दों से ध्यान हटाना चाहते हैं। दिल्ली की बदतर और बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। लेकिन हम छोड़ने वाले नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इन्हें जनता के बीच एक्सपोज करेगा। दिल्ली हमें सुरक्षित चाहिए। हमें देश की राजधानी सुरक्षित चाहिए। कुछ दिनों पहले इन्होंने यही प्रयास महाराष्ट्र के चुनाव में किया था और एक फर्जी ऑडियो क्लिप चला दिया। और यही प्रयास आज ये दिल्ली में कर रहे हैं, अगस्त 2023 का एक फर्जी ऑडियो क्लिप चला रहे हैं, जिस पर हाई कोर्ट का स्टे है। इसलिए जो भी भाजपाई उस ऑडियो क्लिप को चलाएगा, उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। उसे न्यायालय में बुलाया जाएगा और किसी को भी, चाहे वह विधायक हो या सामान्य व्यक्ति, उसे बदनाम करने का हक नहीं है। आज भाजपा ने जो किया है, वह न्यायालय के आदेश की अवहेलना है और इससे भारतीय झूठा पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ फैलाने वाली और झूठ बोलने वाली कोई है तो वह भाजपा है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

गुजरात की जनता अब भाजपा की गुंडई से डरने वाली नहीं है, वह 2027 में भाजपा को खदेड़ने वाली है🔥
आज यह सभा क्रांतिकारियों का हुजूम है। गुजरात में भाजपा की सत्ता जाने का वक़्त आ गया है। इससे पहले भाजपा सरकार का दिमाग़ ख़राब हो चुका है। 

भाजपा सरकार ने पूरा प्रयास किया कि AAP की यह सभा ना हो पाये लेकिन हमारे क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं का जज़्बा कम नहीं हुआ और यह सभा हुई।

- @arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
📍 अहमदाबाद, गुजरात 📍 अहमदाबाद, गुजरात 

BJP की तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ AAP कार्यकर्ताओं की बुलंद आवाज़ को और मजबूती देने तथा आम आदमी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं के शपथ कार्यक्रम में पहुंचे AAP National Convenor @arvindkejriwal जी 🙌
AAP राज्यसभा सांसद @sanj AAP राज्यसभा सांसद @sanjaysinghaap जी के नेतृत्व में “रोज़गार दो-सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा को उत्तर प्रदेश के हर गांव, हर कस्बे से भारी समर्थन मिल रहा है🔥
दिल्ली को प्रदूषण की राजधानी बनाकर कंबल तानकर सो रही है BJP सरकार😡
गुजरात की जनता BJP को गुजरात की जनता BJP को सत्ता से हटाने वाली है, इसीलिए भाजपा को लग रहा है AAP से डर‼️
Got more? Tell us in comments👇 Got more? Tell us in comments👇
सभी लोग देख रहे थे क सभी लोग देख रहे थे कि बीजेपी चुनाव में कितनी बड़ी गड़बड़ कर रही है लेकिन फिर भी बीजेपी बहुमत तक नहीं पहुँच पाई है।

इससे साबित होता है कि जनता इनके ख़िलाफ़ है लेकिन ये सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हैं।

@arvindkejriwal
Thanks to a new ₹220 toll on the Gurgaon–Delhi Thanks to a new ₹220 toll on the Gurgaon–Delhi stretch, Dwarka Expressway has turned into BJP’s cash machine.

More tolls, more burden, less relief.
BJP’s “infrastructure” is hitting the public pocket hard.
बीजेपी की हिंदू-सिख सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नाकाम हो गई है।

👉पहले पंजाब की फॉरेंसिक रिपोर्ट में वीडियो को फ़र्ज़ी पाया गया।

👉अब बीजेपी की ख़ुद की फॉरेंसिक रिपोर्ट से साबित हो गया कि उनके ही दंगाई मंत्री कपिल मिश्रा ने आतिशी जी की एडिटेड वीडियो चलाई थी।

बीजेपी और उनके मंत्रियों को इसके लिए सिख समाज और पूरे देश से माफ़ी माँगनी होगी।
Aur bahot saare bahaane banaye 💀 Aur bahot saare bahaane banaye 💀
कपिल मिश्रा ने इससे पहले भी फ़र्ज़ी Video चलाकर हिंसा फैलाई है लेकिन BJP ने हर बार उन्हें बचा लिया। 

लेकिन इस बार कपिल मिश्रा ने अक्षम्य अपराध किया है और उन्हें इस कुकृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
हिंदू-सिखों के बीच दंगा कराने की भाजपा की साजिश हुई नाकाम‼️
दिल्ली विधानसभा के दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा की मर्यादा को भंग किया है। बीजेपी का एजेंडा चलाने के लिए स्पीकर साहब ने विधानसभा का अपमान किया है। 

प्रिविलेज कमिटी को Forensic Lab की रिपोर्ट भेजने की बजाय उसे तोड़ मरोड़ कर मीडिया में लेकर आ गए। इस रिपोर्ट की कमिटी में चर्चा करने की बजाय वह प्रेस कांफ्रेंस करने लगे।

@iamanuragdhanda
भाजपा ने खोदा पहाड़ और निकली चुहिया वो भी मरी हुई‼️

BJP ने आतिशी जी वाली वीडियो को लेकर तमाम झूठ फैलाए लेकिन अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। Forensic Report में साफ़ हुआ है कि आतिशी जी ने गुरु शब्द बोला ही नहीं है। 

कपिल मिश्रा द्वारा Share की गई फ़र्ज़ी Video को लेकर पंजाब की Forensic Lab ने जो बात कही थी, वही बात अब दिल्ली की Forensic Lab ने घुमा फिराकर कही हैं। 

- @mlasaurabhgk.official जी, दिल्ली प्रदेश संयोजक, AAP
The necessary condition for a country to become a The necessary condition for a country to become a developed country….
बीजेपी ने दिल्ली, Gang बीजेपी ने दिल्ली, Gangsters को ठेके पर दे दी है।

इसलिए यहां 4 इंजन की सरकार नहीं, गैंगस्टर्स का जंगल राज चल रहा है।
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाबहार पोर्ट को लेकर बड़ी-बड़ी बातें बोल रहे थे। चाबहार पोर्ट को लेकर हुए एग्रीमेंट को वह अपना बहुत बड़ा काम बता रहे थे। 

अब खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने My Dear Friend Donald Trump के आगे सरेंडर कर दिया है और चाबहार पोर्ट का कंट्रोल छोड़ दिया है। इस प्रोजेक्ट में देश के 120 मिलियन डॉलर लगे थे, जोकि अब बर्बाद हो चुके हैं।
दिल्ली की सबसे बड़ी झूठी...🤡
दिल्ली में तापमान 3 दिल्ली में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है लेकिन देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के बाहर लोग खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर सो रहे हैं। 

वह इस ठंड से बचने के लिए ख़ुद को पन्नियों में छिपा रहे हैं। भाजपा सरकार इन लोगों को ना इलाज मुहैया करा रही है और ना ही सोने के लिए ढंग की जगह दे पा रही है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube