Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा के झांसे में अब नहीं आएंगे दिल्लीवाले, एमसीडी उपचुनाव में चलाएंगे झाड़ू- संजय सिंह

  • November 26, 2025

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह और पूर्व मंत्री व गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने चांदी महल वार्ड-76 से उम्मीदवार मुद्दसिर उस्मान कुरैशी के समर्थन में विशाल जनसभा की। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि अब दिल्ली की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी और एमसीडी उपचुनाव में जमकर झाड़ू चलाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज देकर दिल्ली की जनता की दिन-रात सेवा की है। लेकिन भाजपा ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे और घपलेबाजी करके अपनी सरकार बना ली और सत्ता में आते ही सब बर्बाद कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व गुजरात के प्रभारी गोपाल राय, पूर्व मंत्री इमरान हुसैन समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुद्दसिर उस्मान कुरैशी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमें उम्मीद है कि चांदनी महल की जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी। 30 नवंबर को चांदनी महल में सिर्फ झाड़ू का बटन दबनी चाहिए, यह यहां के लोगों को सुनिश्चित करना है। सरकार बनाने के बाद भाजपा ने दिल्ली का बहुत बुरा हाल कर दिया है। आठ महीने में ही भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी और मुफ्त इलाज देकर दिल्लीवासियों की दिन-रात सेवा की, लेकिन भाजपा ने साजिश रचकर, धांधली करके और लोकतंत्र की हत्या करके दिल्ली की सत्ता हथिया ली। अब भाजपा ने दिल्ली को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

संजय सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने आपका यह भाई और बेटा मजबूती से लड़ रहा है, तो हाथ जोड़कर विनती है कि “आप” के उम्मीदवार को यहां से भारी मतों से जिताकर भेजें। मुझे विश्वास है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की यह लड़ाई को कमजोर नहीं होने देगी और इस बार झाड़ू का बटन दबाकर ‘‘आप’’ उम्मीदवार को जिताएगी। इस बार दिल्ली की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी।

गोपाल राय ने कहा कि 30 नवंबर को एमसीडी के 12 वार्डों में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान होना है। अब मतदान के दिन बहुत करीब है। अभी तक जो लोग अपने काम-धंधे में व्यस्त थे, उन सभी लोगों के लिए अब साथ बैठ कर आपस में विचार विमर्श करने का समय आ गया है कि 30 नवंबर को चांदनी महल वार्ड में कौन जीतेगा। दिल्ली में नगर निगम का उपचुनाव चल रहा है। चांदनी महल के अन्दर चार उम्मीदवार घूम रहे हैं। एक उम्मीदवार आम आदमी पार्टी का है, दूसरा उम्मीदवार कांग्रेस का है, तीसरा भाजपा का है और पता चला है कि चौथा उम्मीदवार कोई नकली शेर भी घूम रहा है।

गोपाल राय ने कहा कि आज पूरी दिल्ली में कांग्रेस का एक भी विधायक या सांसद नहीं है। पूरे पंद्रह साल से दिल्ली के अंदर कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं जीता। उन्होंने कहा कि इस बार भी कांग्रेस चांदनी महल वार्ड से चुनाव नहीं जीज पाएगी और ना तो चांदनी महल से कमल का फूल ही खिल सकता है। भाजपा को भी यह बात पता है कि वह चांदनी महल वार्ड से नहीं जीत सकती और कांग्रेस भी जीत की स्थिति में नहीं है। इसलिए भाजपा ने साजिश कर आम आदमी पार्टी को हराने के लिए एक नकली शेर को निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा कर दिया और जनता से उसे वोट करने के लिए कहा जा रहा है। भाजपा कभी चांदनी महल नहीं जीती और इस बार भी उसकी जमानत जब्त होने वाली है।

गोपाल राय ने कहा कि पहले पूरे देश में कांग्रेस और भाजपा की ही सत्ता रहती थी, लेकिन दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी पैदा हुई। जनता की दुआओं और वोटों से आम आदमी पार्टी ने सत्ता हासिल की और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम का रिकॉर्ड बनाया। पहले लोग सरकारी स्कूलों से नाम कटवाकर अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में डलवाते थे, आज प्राइवेट से नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में दाखिला करा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को शानदार स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली-पानी और सम्मान दिया। जब पूरे देश में मोदी लहर थी, तब भी दिल्ली में भाजपा को 70 में से सिर्फ 8 सीटों पर समेट दिया गया और तीन पर जमानत जब्त करा दी गई। कल भी भाजपा से मुकाबला अरविंद केजरीवाल ने किया, आज भी कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।

गोपाल राय ने कहा कि सिर्फ आठ महीने हुए हैं और पूरी दिल्ली में जनता एक ही बात कह रही है कि अगर आज चुनाव हो तो भाजपा की पिछली आठ सीटें भी नहीं बचेंगी। जनता में इतना गुस्सा है। भाजपा अब षड्यंत्र कर रही है। बिहार में जिस तरह एसआईआर कराकर वोट कटवाए गए, वैसा ही दिल्ली में करने की तैयारी है। भाजपा के हर षड्यंत्र का मुकाबला करने के लिए चांदनी महल से झाड़ू को भारी मतों से जिताना होगा। आम आदमी पार्टी और झाड़ू का मतलब काम है, इसी से भाजपा डरती है। भाजपा ने डर कर पहले अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, फिर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल भेजा। भाजपा सोचती थी कि महाराष्ट्र की तरह आम आदमी पार्टी टूट जाएगी, लेकिन ये आम आदमी पार्टी के जांबाज सिपाही हैं। भाजपा के पास ईडी, सीबीआई और एजेंसियां हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के पास जनता की दुआएं हैं।

गोपाल राय ने पूर्व विधायक शोएब इकबाल से कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें विधायक बनाया, उनके बेटे को पार्षद बनाया, दिल्ली का पहला डिप्टी मेयर बनाया, फिर विधायक बनाया। चार बार मौका दिया, तब इंसाफ था। लेकिन जैसे ही एक आम आदमी के बेटे मुद्दसिर उस्मान कुरैशी को टिकट मिला, वे नाइंसाफी के रास्ते पर चल पड़े। मुद्दसिर उस्मान कुरैशी का एकमात्र गुनाह यह है कि वह एक आम आदमी का बेटा है। वह न गुंडा है, न वसूली करता है, न बदतमीजी करता है। सबसे शरीफ उम्मीदवार है। फिर भी वे भाजपा के रिमोट कंट्रोल वाले नकली शेर के पीछे घूम रहे हैं। मैं शोएब इकबाल साहब की अंतरात्मा से अपील करता हूं कि रात में ठंडे दिमाग से सोचिए। जिस पार्टी ने उनको और उनके परिवार को चार-चार बार मौका दिया, उस पार्टी के उम्मीदवार मुदस्सर हुसैन उस्मान को जिताइए, वरना ऊपर वाला माफ नहीं करेगा।

अंत में गोपाल राय ने कहा कि अगर लोग चाहते हैं कि एक आम आदमी का बेटा जीते तो यह लड़ाई सिर्फ मुदस्सर उस्मान या इमरान हुसैन की नहीं, पूरे आम आदमी की लड़ाई है। चार दिन बचे हैं, एक-एक व्यक्ति दो-दो घंटे निकालकर अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मिले और इस बार भाजपा के नकली उम्मीदवार की जमानत जब्त कराकर झाड़ू को रिकॉर्ड वोटों से जिताएं। उन्होंने जनता से हाथ ऊपर करवाकर संकल्प दिलाया और नारे लगवाए। लड़ेंगे, जीतेंगे। इंकलाब जिंदाबाद। झाड़ू को जिताया था, झाड़ू को जिताएंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

हरियाणा के फरीदाबा हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के मौत होने की सूचना है। 

भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। 

सूरजकुंड जैसे विश्वस्तरीय मेले में इस तरह की लापरवाही तमाम सवाल खड़े करती है।ख़ुद CM नायब सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया था। सीधे तौर पर ये नायब सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।
साल बदले, शब्द बदले साल बदले, शब्द बदले लेकिन जुमले नहीं…
हरियाणा के युवाओं को खेलों से दूर करके नशे की तरफ़ धकेल रही भाजपा सरकार‼️

नायब सिंह सैनी ने झूठ बोलने में PHD कर ली है और उनकी सरकार ‘आगे दौड़-पीछे छोड़’ नीति अपना रही है। 

हरियाणा के खिलाड़ी सरकार की जर्जर व्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं और अब बीजेपी सरकार ने 37,000 खिलाड़ियों की डाइट का पैसा रोक दिया है। 

प्रदेश की खेल नर्सरियों में पिछले दस महीने से डाइट का पैसा और कोच का वेतन नहीं दिया गया है और अब सरकार कह रही है कि दो महीने तक प्रदेश की सभी खेल नर्सरियां बंद रहेंगी।
आज प्रेस वार्ता के दौरान मोदी सरकार में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से Trade Deal में रुस से तेल ना ख़रीदने की शर्त को लेकर सवाल किया गया। इस पर पीयूष गोयल कहते हैं- इसके बारे विदेश मंत्री बतायेंगे। 

वहीं दो दिन पहले जब विदेश मंत्री से Trade Deal को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा- इसके बारे में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जवाब देंगे। 

मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए यह जवाब बताते हैं कि अमेरिका के साथ Trade Deal बेहद ही जल्दबाजी में की गई है और इसके बारे में भारत सरकार के मंत्रियों तक को नहीं मालूम है। 

मोदी जी आखिर ऐसी क्या वजह थी⁉️
93,000 government schools shut down in 10 years. 93,000 government schools shut down in 10 years.

While the BJP deliver speeches on “Viksit Bharat,”
they are quietly dismantling public education — pushing millions of poor children out and making education a privilege for the rich.
बीजेपी सरकार में दिल्ली बना लापतागंज‼️

दिल्ली में 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं लेकिन बीजेपी सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है।
बीजेपी मंत्री आशीष बीजेपी मंत्री आशीष सूद के इलाके में खुले गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, और दिल्ली पुलिस रातभर सोती रही‼️

ये हादसा नहीं, बीजेपी सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है — एक और युवा सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी की भेंट चढ़ गया।
बीजेपी सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पार की बेशर्मी की सारी हदें‼️

नोएडा में कुछ दिनों पहले सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई और आज जनकपुरी में भी यही हुआ है। 

जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह आशीष सूद की विधानसभा है। इस विधानसभा में आशीष सूद के पोस्टर और गड्ढे ही पाये जाते हैं। 

इस गड्ढे में एक युवक की जान चली गई और दिल्ली सरकार के बेशर्म मंत्री आशीष सूद ने वहाँ जाकर एलान कर दिया कि यहां सब कुछ ठीक था।
भारत-अमेरिका की Trade De भारत-अमेरिका की Trade Deal के बारे में जश्न तो खूब मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी लेकिन Trade Deal के बारे में ना विदेश मंत्री को कुछ पता है, ना वित्त मंत्री को कुछ ख़बर है।
विकास नहीं, विनाश का मॉडल।
दिल्ली से लगातार ग़ायब हो रहे हैं लोग और भाजपा सरकार जागने का नाम ही नहीं ले रही😡
बीजेपी सरकार के निकम्मेपन ने ले ली दिल्ली के एक युवक की जान‼️

जनकपुरी में खुदे हुए गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया और रात भर उसी में पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी जान जा चुकी थी।
मृतक का परिवार रातभर युवक की तलाश के लिए भटकता रहा, पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई मदद नहीं की और परिवार को टरकाते रहे।

नोएडा में हुए हादसे के बाद भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा और युवक की जान ले ली।
📍महरौली, दिल्ली 

छेड़छाड़ का विरोध किया तो गुंडों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया।
न बेटियां सुरक्षित, न उन्हें बचाने वाले।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद और कानून व्यवस्था ध्वस्त।

आख़िर इन बदमाशों को इतनी हिम्मत मिल कहाँ से रही है?
मणिपुर में कल ही भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बैठाया और कल से वहाँ हिंसा भड़क उठी‼️
केजरीवाल जी ने चेताया था — “बीजेपी वोट लेकर झुग्गियाँ तोड़ देगी।’’

अब बीजेपी दिल्ली के गरीब झुग्गीवासियों के घर तोड़कर, उनकी बात को सही साबित कर रही है।
आज प्रधानमंत्री जी आज प्रधानमंत्री जी ने हमारे नेताओं पर निजी हमला किया क्योंकि संजय सिंह जी ने Epstein File पर स्पष्टीकरण मांगा था।

क्या Epstien File में ऐसा कोई मसला है कि जो प्रधानमंत्री इतने मजबूर हो गए हैं और वो बौखला रहे हैं?
योगी जी, यह Video असली ह योगी जी, यह Video असली है। कहीं इसे भी आप Ai से बनी हुई वीडियो बता दें।
पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में Epstein file की चर्चा चल रही है। इस फाइल में खुलासा हुआ है कि एक Private Island पर नाबालिग लड़कियों को रखा जाता था और उनका रेप किया जाता था। 

वहीं अब दिल्ली में इस साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज़्यादा लोग ग़ायब हुए हैं और इसमें से ज्यादातर बच्चियाँ हैं। दिल्ली में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद दिल्ली पुलिस इनका पता नहीं लगा सकी है।

@mlasaurabhgk.official
Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sithar Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sitharaman as our finance minister, it is a curse for the nation now.
देशभर में गायब हो रहे बच्चों को लेकर AAP राज्यसभा सांसद संदीप जी ने सदन में जताई चिंता‼️

“दिल्ली समेत पूरे देश में बच्चों को उठाया जा रहा है। हर साल हजारों बच्चे ग़ायब हो रहे हैं और इसमें 72% बच्चियां हैं। 

NCRB के आंकड़े के अनुसार, देश में हर 8 मिनट के अंदर एक बच्चा गायब हो रहा है। इसमें भी दिल्ली में सबसे ज़्यादा बच्चे ग़ायब हो रहे हैं।”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube